neet 2026 fee refund NTA Starts neet ug fee refund Process; Update Bank Details by May 27 NEET 2026 fee refund: नीट फीस रिफंड शुरू; 27 मई तक बैंक डिटेल्स अपलोड करने का आखिरी मौका, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET 2026 fee refund: नीट फीस रिफंड शुरू; 27 मई तक बैंक डिटेल्स अपलोड करने का आखिरी मौका

NEET UG 2026 refund: एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सभी नीट रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को फीस रिफंड के लिए अपने बैंक खाते की जानकारी पोर्टल पर 27 मई 2026 तक ऑनलाइन जमा करनी होगी।

Sun, 24 May 2026 05:46 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET 2026 fee refund: नीट फीस रिफंड शुरू; 27 मई तक बैंक डिटेल्स अपलोड करने का आखिरी मौका

NEET 2026 fee refund: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) की परीक्षा रद्द होने के बाद, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने प्रभावित छात्रों को बड़ी राहत दी है। एनटीए ने परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की आवेदन फीस वापस करने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एनटीए के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर एक खास लिंक और सुविधा शुरू की गई है, ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के अपनी फीस वापस पा सकें।

27 मई की रात तक बैंक खाते की जानकारी देना अनिवार्य

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सभी नीट यूजी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को अपने बैंक खाते की जानकारी पोर्टल पर ऑनलाइन जमा करनी होगी। बैंक डिटेल्स जमा करने की आखिरी तारीख 27 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक तय की गई है। इसके बाद किसी भी छात्र के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट फीस रिफंड में देरी, कैसे और कब वापस मिलेगी फीस, जानें हर सवाल का जवाब

रिफंड लिंक तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए के पोर्टल पर जाकर अपने 'लॉगिन क्रेडेंशियल' (आवेदन संख्या और पासवर्ड) का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि बैंक खाते की सही जानकारी सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार चाहें तो अपने बैंक का कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं। हालांकि, कैंसिल चेक अपलोड करना पूरी तरह स्वैच्छिक है, अनिवार्य नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET Re-Exam के लिए 30 दिनों का मास्टर प्लान, टॉपर्स की ये ट्रिक दिलाएगी सफलता

एनटीए ने उम्मीदवारों को आगाह किया है कि एक बार बैंक खाते की जानकारी सबमिट हो जाने के बाद, उसे फाइनल माना जाएगा और उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव या सुधार संभव नहीं होगा। इसलिए आईएफएससी (IFSC) कोड और अकाउंट नंबर बेहद सावधानी से भरें।

परीक्षार्थियों के लिए बड़ी घोषणा: सरकारी बसों में सफर रहेगा बिल्कुल मुफ्त

इस बीच, दोबारा होने वाली नीट परीक्षा (NEET 2026 Re-exam) में शामिल होने वाले छात्रों के लिए राज्य सरकारों ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं। बिहार और हरियाणा सरकार ने परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए एक बड़ा और सराहनीय फैसला लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदेश से करें मेडिकल की पढ़ाई, बिना NEET के मिलेगा MBBS में एडमिशन

दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने संयुक्त रूप से घोषणा की है कि परीक्षा वाले दिन नीट यूजी देने वाले किसी भी युवक या युवती को सरकारी बसों में कोई किराया नहीं देना होगा। परीक्षार्थी अपने घर से परीक्षा केंद्र तक जाने और वहां से वापस लौटने के लिए राज्यभर की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। बस कंडक्टर को केवल अपना नीट यूजी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड (Admit Card) दिखाना होगा और उनका सफर पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।