MBBS Exam : AIIMS Delhi MBBS Exam cheating Mobile Phone in toilet wrote Answers from ChatGPT neet ug toppers AIIMS दिल्ली की MBBS परीक्षा में AI से नकल, टॉयलेट में था मोबाइल, ChatGPT से पूछे जवाब, NEET टॉपर लेते हैं यहां दाखिला, Career Hindi News - Hindustan
More

AIIMS दिल्ली की MBBS परीक्षा में AI से नकल, टॉयलेट में था मोबाइल, ChatGPT से पूछे जवाब, NEET टॉपर लेते हैं यहां दाखिला

देश के नंबर 1 मेडिकल कॉलेज दिल्ली एम्स की एमबीबीएस की परीक्षा में नकल करने का मामला सामने आया है। आनन फानन में पेपर रद्द कर छात्रों की दोबारा परीक्षा ली गई। शौचालय में मोबाइल छिपाकर रखा था।

Fri, 24 April 2026 08:27 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली
share
AIIMS दिल्ली की MBBS परीक्षा में AI से नकल, टॉयलेट में था मोबाइल, ChatGPT से पूछे जवाब, NEET टॉपर लेते हैं यहां दाखिला

देश के सबसे टॉप मेडिकल संस्थान एम्स दिल्ली में एमबीबीएस की परीक्षा में बायोकेमिस्ट्री का प्रश्नपत्र हल करने में एआई का इस्तेमाल कर नकल करने का मामला सामने आया है। इससे एम्स के फैकल्टी स्तर के कई डॉक्टर भी हैरान हैं। इस मामले में एम्स ने कोई सख्त कार्रवाई तो नहीं की, लेकिन बताया जा रहा है कि आनन फानन में पेपर रद्द कर छात्रों की दोबारा परीक्षा ली गई। एम्स में अभी एकेडमिक परीक्षाएं चल रही हैं। इसी क्रम में एमबीबीएस के मध्यावधि सेमेस्टर की परीक्षा में बायोकेमिस्ट्री का पेपर चल रहा था। परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित होता है। साथ ही, इंटरनेट की कनेक्टिविटी भी नहीं होती।

एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के बाद एक-एक कर छात्रों ने शौचालय जाना शुरू हुए। शक तब हुआ जब एक साथ अधिक संख्या में छात्र बार-बार शौचालय जाने के लिए अनुरोध करने लगे। छानबीन की तो पूरा मामला सामने आया। छात्रों ने शौचालय में मोबाइल छिपाकर रखा था। 50-60 छात्रों ने प्रश्नपत्र हल करने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AIIMS दिल्ली में MBBS का सपना? NEET UG 2026 में लानी होगी कितनी रैंक

सबसे प्रतिभाशाली छात्रों का होता है दाखिला

एम्स में एमबीबीएस की 125 सीटें है। एम्स में एमबीबीएस में दाखिला मिल पाना आसान नहीं होता। डॉक्टर बनने के इच्छुक देश के सबसे प्रतिभाशाली छात्र और नीट के टॉपर ( NEET UG Toppers ) ही एम्स में दाखिला करा पाते हैं लेकिन एकेडमिक परीक्षा में नकल का मामला सामने आने से एमबीबीएस मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमबीबीएस परीक्षा की कॉपियों से चीटिंग का शक गहराया, जांच के लिए टीम गठित

चिकित्सा संस्थान ने सफाई दी

एम्स के मीडिया डिविजन की प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने कहा कि एक छात्र का मोबाइल फोन शौचालय में रह गया था, लेकिन वह छात्र एक बार भी परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं निकाला था। दूसरे छात्र जब शौचालय में गए तो उन्होंने मोबाइल देखा। उन्होंने पेपर चैटजीपीटी पर अपलोड किया और इसके जरिये उन्होंने प्रश्न पत्र के सवालों का जवाब देखा होगा। यह मामला संज्ञान में आने के बाद संस्थान के संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद संस्थान प्रशासन ने छात्रों का दोबारा परीक्षा कराने के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमबीबीएस रिजल्ट में गड़बड़झाला, फेल छात्रों में से 65 फीसदी रीचेकिंग में पास
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।