JPSC PCS : झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में उम्र सीमा में छूट के बाद अब 9 मार्च तक आवेदन, देखें कहां कितने पद
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। 9 मार्च तक अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

JPSC PCS : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। 9 मार्च तक अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। कार्मिक विभाग के आदेश पर गुरुवार को जेपीएससी ने अधिसूचना जारी की। इसमें अधिकतम उम्र सीमा की गणना एक अगस्त 2022 से और न्यूनतम उम्रसीमा की गणना एक अगस्त 2026 से होगी। 103 पदों के लिए सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। 13 अप्रैल को मॉडल उत्तर जारी करने की संभावित तिथि है। वहीं, मॉडल उत्तर पर आपत्ति-सुझाव की संभावित तिथि 13 अप्रैल से 22 अप्रैल तक है। बता दें कि जेपीएससी सिविल सेवा के 103 पदों के लिए आयोग ने 29 जनवरी को विज्ञापन निकाला था।
आयोग ने न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा का कट ऑफ डेट एक अगस्त 2026 रखा था। इसका अभ्यर्थियों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों ने विरोध किया। मामला सदन से लेकर हाई कोर्ट तक गया। हाईकोर्ट ने भी निर्देश दिया है कि जितने अभ्यर्थी इस मामले को लेकर कोर्ट में प्रार्थी हैं उन्हें उम्र सीमा में रिलेक्शेसन दिया जाए। जेपीएससी ने पहले 31 जनवरी से 14 फरवरी और उसके बाद तिथि बढ़ाकर 20 फरवरी तक आवेदन लिया। अब जेपीएससी की ओर से 26 फरवरी नौ मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लेने की तिथि बढ़ाई गई है।
103 अधिकारियों में अनारक्षित कोटि में 50, अनुसूचित जनजाति में 26, अनुसूचित जाति में 7, अत्यंत पिछड़ा में छह, पिछड़ा वर्ग में 8 व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में छह की नियुक्ति होगी। पदों में प्रमुख रूप से उप समाहर्ता (कार्मिक, सरकारी सुधार एवं राजभाषा विभाग), पुलिस उपाधीक्षक (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग) सहित अन्य प्रशासनिक सेवाएं शामिल हैं।
किस पद पर कितनी वैकेंसी
पुलिस उपाधीक्षक ( डीएसपी - DSP ) - 42 पद
उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) के 28 पद
सहायक नगर आयुक्त- 10 पद
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी - 10 पद
प्रोबेशन पदाधिकारी - 04
सहायक निदेशक (समाज कल्याण) 03 पद
जिला समादेष्टा, सहायक निबंधक और काराधीक्षक के 02-02 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
अधिकतम उम्र सीमा
1. अत्यंत पिछड़ा वर्ग /पिछड़ा वर्ग - 37 वर्ष
2. महिला (अनारक्षित/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/पिछड़ा वर्ग , आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 38 वर्ष
3. अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति (पुरुष और महिला) - 40 वर्ष
4. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 35 वर्ष
5 बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD) अपनी संबंधित श्रेणी में 10 वर्ष की छूट।
6 पूर्व सैनिक अपनी संबंधित श्रेणी में 5 वर्ष की छूट।
अधिकतम उम्र की गणना की तिथि 01.08.2022 के आधार पर की जाएगी।
योग्यता क्या है
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री।
चयन प्रक्रिया - प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू।
मेंस में 30 अंक का क्वालिफाइंग पेपर अनिवार्य
मेंस परीक्षा में 100 अंकों के हिन्दी-अंग्रेजी में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 अंक लाना होगा। यह क्वालिफाइंग मॉर्क्स होगा। इसे अंतिम अंक में नहीं जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 950 अंकों की पांच अन्य पेपर की भी परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया जाएगा। मेंस के 950 व इंटरव्यू के 100 अंकों के आधार पर अंतिम रूप से रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
पुलिस उपाधीक्षक / जिला समादेष्टा / काराधीक्षक एवं प्रोबेशन पदाधिकारी पद के लिए
आवश्यक शारीरिक योग्यता :-
अनारक्षित /पिछड़ा तथा अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई-165
से०मी० ।
अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के पुरूष उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई-162
से०मी० ।
अनारक्षित /पिछड़ा तथा अत्यन्त पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम लम्बाई-155 से०मी०
तथा
अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम लम्बाई-152 से०मी० ।
सामान्य एवं पिछड़ा तथा अति पिछड़ा वर्ग के पुरूष उम्मीदवारों के सीना की न्यूनतम माप बिना
फुलाये 81 से०मी० तथा अनुसूचित जन जाति एवं अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवारों के
सीना की न्यूनतम माप बिना फुलाये 79 से०मी० होगी




साइन इन