JET date: JPSC says JET is likely in March court says this is a sign of procrastination final schedule JET date : JPSC ने बताया जेट मार्च में संभावित, कोर्ट ने कहा- यह टालमटोल का संकेत, मांगा फाइनल शेड्यूल, Career Hindi News - Hindustan
More

JET date : JPSC ने बताया जेट मार्च में संभावित, कोर्ट ने कहा- यह टालमटोल का संकेत, मांगा फाइनल शेड्यूल

1.75 लाख अभ्यर्थियों को जेट परीक्षा तिथि का इंतजार है। जेपीएससी ने कहा कि यह मार्च में संभावित है। कोर्ट ने इसे टालमटोल का संकेत माना। कोर्ट ने आयोग से कहा कि बताएं कि अंतिम परीक्षा तिथि क्या है

Fri, 13 Feb 2026 08:13 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, रांची
share
JET date : JPSC ने बताया जेट मार्च में संभावित, कोर्ट ने कहा- यह टालमटोल का संकेत, मांगा फाइनल शेड्यूल

झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेट) 2024 की तिथि को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने गुरुवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के सचिव को शपथपत्र दाखिल कर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि जेट-2024 की अंतिम परीक्षा तिथि क्या है और इसके आयोजन को लेकर अब तक क्या-क्या ठोस तैयारियां की गई हैं। सुनवाई के दौरान जेपीएससी के अपर सचिव की ओर से मार्च माह में संभावित परीक्षा होने की बात कही गई, जिसे कोर्ट ने गंभीरता से लिया और इसे टालमटोल का संकेत माना।

ढाई महीने बीत जाने के बाद भी परीक्षा क्यों नहीं कराई गई: खंडपीठ ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि जब इस परीक्षा के लिए 1,75,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और दिसंबर 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है, तो ढाई महीने बीत जाने के बाद भी परीक्षा क्यों नहीं कराई गई। अदालत ने यह भी कहा कि पिछले कई वर्षों से जेट आयोजित नहीं हुई है, जिससे प्रतीत होता है कि आयोग इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।

क्या है याचिका में

प्रार्थी अनिकेत ओहदार एवं अन्य की ओर से दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि रांची विश्वविद्यालय में लंबे समय से असिस्टेंट प्रोफेसरों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति नहीं की गई है। आरोप है कि संविदा के आधार पर नियुक्तियां की जा रही हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। याचिकाकर्ताओं ने संविदा नियुक्तियों के बजाय नियमित बहाली की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेपीएससी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, CCE PT 8 मार्च और JET 29 मार्च को

जानिए क्या है मामला

● यह मामला कोर्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान उठा।

● जेपीएससी की ओर से अदालत को बताया गया कि जेट 2024 आयोजित की जा रही है और इसका परिणाम शीघ्र जारी किया जाएगा।

● इसके बाद विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।

● आयोग ने यह भी कहा कि जेट के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देने के लिए ही अब तक विश्वविद्यालयों में नियुक्ति विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।