JoSAA : Which IIT at what JEE Advanced rank for BTech CSE safe rank score marks bombay delhi bhu kanpur patna IIT BTech : जेईई एडवांस्ड में कितनी रैंक पर मिलेगा कौन सा आईआईटी, BTech CSE कितनी रैंक पर संभव, Career Hindi News - Hindustan
More

IIT BTech : जेईई एडवांस्ड में कितनी रैंक पर मिलेगा कौन सा आईआईटी, BTech CSE कितनी रैंक पर संभव

जेईई एडवांस्ड के टॉपरों की नजरें अब आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सीएसई कोर्स पर है। अगर ऑल इंडिया रैंक अंडर 100 हैं, उन्हें आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, कानपुर, मद्रास में बीटेक कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग मिलने की संभावना है।

Wed, 3 June 2026 07:13 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
IIT BTech : जेईई एडवांस्ड में कितनी रैंक पर मिलेगा कौन सा आईआईटी, BTech CSE कितनी रैंक पर संभव

जेईई एडवांस्ड का परिणाम जारी होने के बाद अब छात्रों और अभिभावकों की दाखिले को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। छात्र चाहते हैं कि उन्हें मनपसंद का आईआईटी और बीटेक की ब्रांच मिल जाए। ऐसे छात्र-छात्राएं जिनकी ऑल इंडिया रैंक अंडर 100 हैं, उन्हें आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, कानपुर, मद्रास में बीटेक कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों की पहला विकल्प आईआईटी बॉम्बे का बीटेक इन सीएस ब्रांच रहता है, जो कि टॉप 61 पर क्लॉज हो जाती है। दूसरी प्राथमिकता दिल्ली सीएस को छात्र देते हैं। तीसरी प्राथमिकता कानपुर व मद्रास की कम्प्यूटर साइंस ब्रांच को दिया जाता है।

जेईई एडवांस्ड में कितनी रैंक पर मिल सकते हैं कौन से आईआईटी

  • आईआईटी में 100 से 5000 रैंक के बीच दिल्ली, कानपुर की एमएनसी, एआई, डाटा साइंस, इलेक्ट्रीकल, खड़गपुर की सीएस बीटेक ब्रांच मिल सकती है।
  • 500 से 1000 के बीच बीएचयू, रुड़की, हैदराबाद, गुवाहाटी की सीएस, मुम्बई, दिल्ली, कानपुर की कोर ब्रांच की संभावना है।
  • 1000 से 4000 के बीच रैंक प्राप्त करने वालों को गांधी नगर, इंदौर, रूपड़, मंडी, जोधपुर, धनबाद, पटना, भुवनेश्वर में कम्प्यूटर साइंस एवं मुम्बई, दिल्ली, कानपुर, खड़गपुर आईआईटी में कम्प्यूटर साइंस के अतिरिक्त अन्य ब्रांचें मैकेनिकल, कैमिकल, सिविल, एयरोस्पेस, प्रोडक्शन आदि मिलने की संभावना रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोग्य घोषित अभ्यर्थी को JEE एडवांस्ड में बैठने की इजाजत,कोर्ट ने क्या दिया तर्क
  • 4000 से 8000 के बीच रुड़की, गुवाहाटी, खड़गपुर, हैदराबाद, वाराणसी में सिविल, कैमिकल, मेटलर्जी एवं मुम्बई, दिल्ली, कानपुर, मद्रास में लोअर ब्रांचेंज, पलक्कड़, तिरुपति, गोवा, धाड़वाड़, भिलाई, जम्मू में सीएस मिलने की संभावना बन सकती है।
  • 8000 से 12000 के बीच रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रोपड़, मंडी, इंदौर, गांधीनगर, जोधपुर, भुवनेश्वर, पटना, धनबाद में कोर ब्रांच के अलावा अन्य ब्रांचों के साथ पुराने 7 आईआईटी में बॉयलोजिकल साइंस, नेवल आर्किटेक्चर आदि ब्रांच मिल सकती है।

Josaa Counselling : जोसा काउंसलिंग से दाखिले की प्रक्रिया शुरू

दो जून से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी व जीएफटीआई में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। काउंसिलिंग प्रक्रिया दो जून से 24 जुलाई के बीच पांच राउंड में होगी। विद्यार्थी दो से 11 जून शाम 5 बजे से जोसा काउंसिलिंग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन व कॉलेज च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। 13 जून को पहले राउंड का सीट आवंटन होगा।

इस काउंसलिंग प्रक्रिया में वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने जेईई मेन 2026 या जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा पास की है और रैंक हासिल की है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का जेईई एडवांस्ड 2026 में क्वालीफाई होना अनिवार्य है। वहीं दूसरी ओर, एनआईटी, आईआईईएसटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में दाखिला जेईई मेन 2026 की रैंक के आधार पर दिया जाएगा। सभी पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी पसंदीदा चॉइस लॉक कर दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं बिहार के शुभम कुमार, जेईई मेन के बाद एडवांस्ड में भी किया टॉप

काउंसलिंग कुल छह राउंड में होगी

जोसा काउंसलिंग कुल छह राउंड में होगी जिसमें 5 सामान्य राउंड होंगे और एक एडिश्नल राउंड होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 जून तक चलेगी। इस बीच पहले मॉक सीट एलोकेशन 8 जून और द्वितीय मॉक सीट एलोकेशन 10 जून को जारी किए जाएंगे। जोसा काउंसिलिंग के पहले चरण का सीट एलोकेशन 13 जून 2026 को होगा।

जोसा काउंसलिंग के 5 राउंड की अहम तिथियां

रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग:

2 जून, 2026 (5 बजे से): JoSAA रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू; जोसा सीट स्वीकृति शुल्क का पूर्व-भुगतान और दस्तावेजों का प्री-अपलोड शुरू।

8 जून, 2026 : उम्मीदवारों द्वारा भरी गई चॉइस के आधार पर मॉक सीट आवंटन-1 ।

10 जून, 2026 : मॉक सीट आवंटन-2 ; उम्मीदवार अपनी चॉइस लॉक कर सकते हैं।

11 जून, 2026 : रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग समाप्त (चॉइस अपने आप लॉक हो जाएंगी); सीट स्वीकृति शुल्क का पूर्व-भुगतान और दस्तावेज प्री-अपलोड समाप्त।

12 जून, 2026: JoSAA द्वारा डेटा का मिलान और सत्यापन।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीटेक की पॉपुलर ब्रांच कौन सी और कहां कहां नौकरी के मौके, जानें एक्सपर्ट से

राउंड 1:

13 जून, 2026 (10:00): पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगी

13 जून से 26 जून, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड)।

26 जून, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 1)।

29 जून, 2026 (13:00 तक): भुगतान के प्रयास करने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान।

राउंड 2:

30 जून, 2026 (17:00): सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 2)।

30 जून से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।

1 जुलाई (10:00) से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की शुरुआत।

3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 2)।

4 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान (राउंड 2)।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।