BTech: Which are popular BTech branches engineering and where do job opportunities BTech : बीटेक की पॉपुलर ब्रांच कौन सी और कहां कहां नौकरी के मौके, जानें करियर एक्सपर्ट से, Career Hindi News - Hindustan
More

BTech : बीटेक की पॉपुलर ब्रांच कौन सी और कहां कहां नौकरी के मौके, जानें करियर एक्सपर्ट से

बीटेक (BTech) का पूरा नाम बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी है। यह इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 4 साल की एक अंडरग्रेजुएट (स्नातक) डिग्री है।

Thu, 21 May 2026 06:24 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BTech : बीटेक की पॉपुलर ब्रांच कौन सी और कहां कहां नौकरी के मौके, जानें करियर एक्सपर्ट से

बीटेक क्या है, यह किन विषयों में होता है, इसको करने के बाद कहां कहां नौकरियां संभव है, इस प्रश्न के जवाब में करियर काउंसलर आशीष आदर्श ने कहा कि बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी चार वर्षीय प्रोफेशनल इंजीनियरिंग डिग्री है, जो छात्रों को तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और विभिन्न उद्योगों में बेहतर करियर अवसर देती है। प्रमुख क्षेत्रों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, एआई एंड मशीन लर्निंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, डाटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं।

सीएसई, एआई एंड मशीन लर्निंग, डाटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी में सॉफ्टवेयर डेवलपर, एआई इंजीनियर, डाटा एनालिस्ट, साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ और क्लाउड इंजीनियर जैसे करियर विकल्प मिलते हैं। वहीं, मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और प्रोडक्शन मैनेजमेंट से जुड़े अवसर होते हैं। सिविल इंजीनियरिंग में निर्माण कार्य, स्मार्ट सिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर, जबकि इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पावर सिस्टम, ऑटोमेशन, टेलीकम्युनिकेशन और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में करियर बनाया जा सकता है। बीटेक ग्रेजुएट्स प्राइवेट कंपनियों, सरकारी संगठनों, स्टार्टअप्स, रिसर्च संस्थानों और मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर सकते हैं। गेट की तैयारी कर डीआरडीओ, इसरो और पीएसयू जैसी संस्थाओं में भी अवसर पा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यहां नहीं चाहिए 12वीं में 75 प्रतिशत मार्क्स, जेईई मेन 2026 स्कोर से होगा एडमिशन

प्रश्न- वर्क फ्रॉम होम, फ्रीलांसिंग और ऑनलाइन-ऑफलाइन कार्यस्थलों में सफलता पाने के लिए कौन से कौशल होने चाहिए।

उत्तर - वर्क-फ्रॉम-होम या फ्रीलांसिंग में सफल होने के लिए अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स जरूरी हैं, क्योंकि अधिकतर क्लाइंट्स से बातचीत ईमेल, वीडियो कॉल और मैसेज के माध्यम से होती है। कंप्यूटर ऑपरेशन, इंटरनेट, कंटेंट राइटिंग, डिजिटल मार्केटिंग और एआई टूल्स जैसी डिजिटल स्किल्स बेहतर अवसर देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE Advanced वालों के लिए बड़ी खबर, IISc ने लॉन्च किए 3 धांसू BTech प्रोग्राम
ये भी पढ़ें:IIT में चाहिए करोड़ों का पैकेज? JEE Advanced के बाद चुनें ये टॉप BTech ब्रांच

टाइम मैनेजमेंट और आत्म-अनुशासन रिमोट वर्क के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि इसमें बिना सीधे निगरानी के लगातार व जिम्मेदारी से काम करना होता है। समस्या-समाधान, परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता जैसे जरूरी कौशल भी होने चाहिए। क्लाइंट्स और प्रोजेक्ट्स पाने के लिए लिंक्डइन, अपवर्क और फीवर जैसे मंच पर मजबूत प्रोफेशनल प्रोफाइल बनाना फायदेमंद होता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही कार्यस्थलों में नियोक्ता टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, प्रोफेशनल एथिक्स और भावनात्मक बुद्धिमत्ता जैसे सॉफ्ट स्किल्स को भी महत्व दे रहे हैं, इसलिए सफलता के लिए तकनीकी कौशल और व्यक्तित्व विकास का संतुलित मेल जरूरी है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।