josaa counselling 2026 : for cse btech iit nit iiit JoSAA round 1 seat allotment 2026 declared closing rank opening JOSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग राउंड 1 रिजल्ट जारी, टॉपरों को मिली IIT बॉम्बे की BTech CSE सीट, Career Hindi News - Hindustan
More

JOSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग राउंड 1 रिजल्ट जारी, टॉपरों को मिली IIT बॉम्बे की BTech CSE सीट

JoSAA counselling 2026: जोसा काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है। राउंड 1 में जिन उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, वे josaa.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें किस इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट अलॉट हुई है।

Sat, 13 June 2026 12:45 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
JOSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग राउंड 1 रिजल्ट जारी, टॉपरों को मिली IIT बॉम्बे की BTech CSE सीट

JoSAA counselling Round 1 seat allotment 2026: आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी जैसे देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित जोसा काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है। राउंड 1 में जिन उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, वे josaa.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें किस इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट अलॉट हुई है। अब चयनित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। राउंड 1 में जेईई एडवांस्ड 2026 के टॉप रैंकर्स को आईआईटी बॉम्बे की बीटेक सीएसई ( BTech CSE ) की सीट मिली है। आईआईटी बॉम्बे की बीटेक सीएसई सीट की क्लोजिंग रैंक 65 रही। आईआईटी में दिल्ली बीटेक सीएसई 123 और आईआईटी मद्रास में बीटेक सीएसई एडमिशन 149 वीं रैंक पर बंद हुआ।

सीट पाने वाले अभ्यर्थी 26 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकेंगे। करीब दो लाख विद्यार्थियों ने 2 करोड़ 70 लाख 53 से ज्यादा चॉइस भरी दी। जोसा से 23 आईआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 56 जीएफटीआई सहित कुल 138 इंजीनियरिंग संस्थानों की 67000 से ज्यादा सीटों पर दाखिला हो रहे हैं।

इस बार जोसा काउंसलिंग कुल छह राउंड में होगी जिसमें 5 सामान्य राउंड होंगे और एक एडिश्नल राउंड होगा।

JoSAA 2026 Round 1 IIT BTech Cut-off Out: क्या रही पहले राउंड की आईआईटी ओपनिंग क्लोजिंग कटऑफ

आईआईटी बॉम्बे कटऑफ

कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (1–65), केवल महिला (77–395)

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (175–400), केवल महिला (920–1600)

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ड्यूल डिग्री): जेंडर न्यूट्रल (420–844), केवल महिला (1756–2693)

मैकेनिकल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (380–1852), केवल महिला (2963–4903)

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (1785–2593), केवल महिला (4949–6885)

केमिकल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (1893–2750), केवल महिला (3970–6336)

अर्थशास्त्र: जेंडर न्यूट्रल (1296–2270), केवल महिला (5053–5998)

बीएस गणित: जेंडर न्यूट्रल (827–1042), केवल महिला (3727)

इंजीनियरिंग फिजिक्स: जेंडर न्यूट्रल (496–1435), केवल महिला (3459–4090)

सिविल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (385–4376), केवल महिला (6456–8730)

एनर्जी इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (1858–2588), केवल महिला (6089–6945)

मैटालर्जिकल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (2650–3941), केवल महिला (7213–8335)

आईआईटी दिल्ली कट-ऑफ

कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (35–123), केवल महिला (266–681)

कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (ड्यूल डिग्री): जेंडर न्यूट्रल (132–211), केवल महिला (733–741)

गणित और कंप्यूटिंग: जेंडर न्यूट्रल (137–320), केवल महिला (729–1075)

गणित और कंप्यूटिंग (ड्यूल डिग्री): जेंडर न्यूट्रल (327–390), केवल महिला (1090–1851)

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (403–593), केवल महिला (1519–1974)

इलेक्ट्रिकल (पावर और ऑटोमेशन): जेंडर न्यूट्रल (599–805), केवल महिला (1982–2406)

इंजीनियरिंग और कम्प्यूटेशनल मकैनिकली: जेंडर न्यूट्रल (823–1076), केवल महिला (2458–2740)

मकैनिकल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (861–2131), केवल महिला (4655–5955)

इंजीनियरिंग फिजिक्स: जेंडर न्यूट्रल (1540–2256), केवल महिला (5534–6634)

केमिकल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (2208–2649), केवल महिला (4939–6370)

एनर्जी इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (2266–2836), केवल महिला (7056–7662)

सामग्री इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (2700–3605), केवल महिला (9468–9547)

केमिकल इंजीनियरिंग (ड्यूल डिग्री): जेंडर न्यूट्रल (2758–3779), केवल महिला (7810–8394)

उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (2235–3266), केवल महिला (6374–8265)

जैव प्रौद्योगिकी और जैव केमिकल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (3810–4921), केवल महिला (7677–10141)

सिविल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (179–4798), केवल महिला (8994–10184)

वस्त्र प्रौद्योगिकी: जेंडर न्यूट्रल (5007–6132), केवल महिला (10332–11414)

रसायन विज्ञान (बीएस): जेंडर न्यूट्रल (1354–8228), केवल महिला (14627–15833)

डिजाइन (बीटेक): जेंडर न्यूट्रल (4492–11563), केवल महिला (15429–16295)

आईआईटी मद्रास कट-ऑफ

कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (67–149), केवल महिला (111–539)

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा एनालिटिक्स: जेंडर न्यूट्रल (91–226), केवल महिला (1081–1119)

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (231–742), केवल महिला (347–2457)

मकैनिकल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (543–2445), केवल महिला (5378–6920)

कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग और मकैनिकली: जेंडर न्यूट्रल (769–1313), केवल महिला (3419–4625)

इंजीनियरिंग फिजिक्स: जेंडर न्यूट्रल (855–1316), केवल महिला (2726–4739)

बीएस गणित: जेंडर न्यूट्रल (1082–1470), केवल महिला (4477–4913)

फिजिक्स (बीएस): जेंडर न्यूट्रल (1360–2603), केवल महिला (9072)

इंजीनियरिंग डिजाइन (ड्यूल डिग्री): जेंडर न्यूट्रल (1977–3078), केवल महिला (7254–8063)

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (1093–3125), केवल महिला (6192–7578)

एयरोस्पेस (ड्यूल डिग्री): जेंडर न्यूट्रल (3093–3175), केवल महिला (7868)

इंस्ट्रूमेंटेशन और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (2863–3884), केवल महिला (6874–8479)

केमिकल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (2915–4131), केवल महिला (6280–8235)

धातुकर्म और सामग्री इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (4017–5137), केवल महिला (9294–9959)

जैविक इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (4271–5940), केवल महिला (1420–5042)

सिविल इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (4450–5970), केवल महिला (7521–11704)

नेवल आर्किटेक्चर और ओशन इंजीनियरिंग: जेंडर न्यूट्रल (5628–7648), केवल महिला (11315–12499)

राउंड 1 की अहम तिथियां

26 जून, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 1)।

29 जून, 2026 (13:00 तक): भुगतान के प्रयास करने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT , NIT और IIIT में BTech दाखिले के लिए छात्रों को दी गई राहत

आवश्यक दस्तावेज

जोसा काउंसिलिंग में सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, जेईई मेन/एडवांस्ड एडमिट कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट, कैंसिल चैक की फॉटोकॉपी, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि स्कैन कर अपलोड करने होंगे। ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को एक अप्रैल 2026 के बाद का कैटेगरी सर्टिफिकेट देना होगा।

बीटेक की कितनी सीटें

इस वर्ष देशभर के तकनीकी संस्थानों में कुल 4,470 नई सीटें जोड़ी गई हैं। सीट मैट्रिक्स के अनुसार 23 आईआईटी में कुल 18,951 सीटों पर प्रवेश होगा। 32 एनआईटी में 25,162 सीटें उपलब्ध हैं। 26 आईआईआईटी में 11,518 व जीएफटीआई में 11,692 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। चारों श्रेणियों के संस्थानों में कुल 67,323 सीटों पर प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

JoSAA काउंसलिंग 2026 फीस डिटेल्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 में हिस्सा लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है। हालांकि जिन कैंडिडेट्स को सीट मिलती है, उन्हें अपनी मिली हुई सीट पक्की करने के लिए सीट स्वीकार करने की फीस देनी होगी। फीस की डिटेल्स नीचे देखें:

एससी, एसटी, दिव्यांग कैटेगरी: 15,000

बाकी सभी कैंडिडेट्स: 30,000

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनआईटी में BTech की लड़की को 41 लाख का पैकेज, क्या रही औसत सैलरी

काउंसलिंग के आखिरी राउंड के बाद, जिन कैंडिडेट्स को NIT+ सिस्टम में सीटें मिली हैं, उन्हें आंशिक फीस भी देनी होगी। शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

SC, ST, PwD श्रेणियां: 20,000 रु

अन्य सभी उम्मीदवार: 45,000 रु

जोसा काउंसलिंग राउंड पूरे होने के बाद, एडमिशन की कंफर्मेशन के लिए यह शुल्क देना अनिवार्य है। यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

जोसा काउंसलिंग 2026 का आगे का शेड्यूल

राउंड 2:

30 जून, 2026 (17:00): सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 2)।

30 जून से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।

1 जुलाई (10:00) से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की शुरुआत।

3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 2)।

4 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान (राउंड 2)।

ii

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT ने शुरू किया 4 साल का डिग्री कोर्स, एडवांस्ड नहीं JEE Main से मिलेगा दाखिला

राउंड 3:

6 जुलाई, 2026 (17:00): थर्ड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 3)।

6 जुलाई से 8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड )।

7 जुलाई (10:00) से 8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / एग्जिट प्रक्रिया की शुरुआत (राउंड 3)।

8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 3)।

9 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस समस्याओं का समाधान; निकासी और अन्य प्रश्नों का उत्तर देने का अंतिम दिन।

राउंड 4:

10 जुलाई, 2026 (17:00): सीट आवंटन (राउंड 4)।

10 जुलाई से 13 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।

11 जुलाई (10:00) से 14 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / एग्जिट प्रक्रिया की शुरुआत (केवल IITs/IISc के लिए विड्रॉल/एग्जिट का यह अंतिम राउंड है)।

13 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (Round 4)।

14 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस समस्याओं का समाधान (Round 4)।

15 जुलाई, 2026 (17:00 तक): निकासी और अन्य प्रश्नों का उत्तर देने का अंतिम दिन।

राउंड 5 (IITs/IISc के लिए अंतिम राउंड):

16 जुलाई, 2026 (17:00): सीट आवंटन (Round 5) - IITs/IISc के लिए सीट आवंटन का अंतिम राउंड।

16 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।

20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 5)।

21 जुलाई, 2026 (17:00 तक): यदि कोई हो तो फीस समस्याओं का समाधान / प्रश्नों के उत्तर देने का अंतिम दिन। इस दिन IITs/IISc के लिए सीट आवंटन समाप्त हो जाएगा।

केवल NIT+ सिस्टम के लिए :

16 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने (राउंड 6) की शुरुआत।

17 जुलाई से 21 जुलाई, 2026 (17:00 तक): विड्रॉल क्वेरी रिस्पॉन्स।

22 जुलाई से 24 जुलाई, 2026 (17:00 तक): आंशिक प्रवेश शुल्क का ऑनलाइन भुगतान।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।