NIT Campus Placement : btech cse girl student got 41 lakh salary package average salary companies job offers NIT : BTech की लड़की को 41 लाख का पैकेज, क्या रही औसत सैलरी, किन कंपनियों ने बरसाईं नौकरियां, Career Hindi News - Hindustan
More

NIT : BTech की लड़की को 41 लाख का पैकेज, क्या रही औसत सैलरी, किन कंपनियों ने बरसाईं नौकरियां

NIT Campus Placement : एनआईटी पटना के सत्र 2022-26 बैच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 फीसदी प्लेसमेंट हासिल किया, जिसमें एक छात्रा को सर्वाधिक 41.37 लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिला। अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, टीसीएस और एक्सेंचर जैसी कंपनियों ने अच्छे ऑफर दिए।

Sat, 13 June 2026 12:47 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना, वरीय संवाददाता
share
NIT : BTech की लड़की को 41 लाख का पैकेज, क्या रही औसत सैलरी, किन कंपनियों ने बरसाईं नौकरियां

NIT Campus Placement : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना के सत्र 2022-26 के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के अनुसार इस बैच के योग्य सभी विद्यार्थियों का 103 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है। कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिले हैं। इस सत्र में सबसे अधिक पैकेज कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की एक छात्रा को मिला है। छात्रा को 41.37 लाख रुपये सालाना का पैकेज प्राप्त हुआ। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। संस्थान के विद्यार्थियों का औसत प्लेसमेंट पैकेज पौने 10 लाख रुपये सालाना के बीच रहा।

प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया में देश की कई प्रमुख कंपनियों ने एनआईटी पटना के विद्यार्थियों का चयन किया। इनमें अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, टीसीएस, एक्सेंचर सहित कई बड़ी कंपनियां शामिल रहीं। इन कंपनियों ने विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और तकनीकी क्षेत्र के विभिन्न पदों पर अवसर दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT : BTech वालों की चांदी, प्लेसमेंट में सैलरी 10 फीसदी बढ़ी, क्या रहा औसत वेतन

संस्थान में नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट की तैयारी शुरू कर दी गई है। जुलाई और अगस्त से कंपनियों के आने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार प्लेसमेंट में एमसीए, ड्युअल डिग्री, बीआर्क और बीटेक के विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। संस्थान की ओर से अधिक से अधिक कंपनियों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT खड़गपुर प्लेसमेंट: 2.44 करोड़ का रिकॉर्ड पैकेज, टेस्ला और गूगल ने दीं जॉब

अहम बिंदु

- कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

- संस्थान के इस बैच के योग्य सभी विद्यार्थियों का 103 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ

- प्लेसमेंट प्रक्रिया में देश की कई प्रमुख कंपनियों ने विद्यार्थियों का चयन किया

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईआईटी पटना में हाइइब्रिड मोड के 10 छात्रों को 56 लाख का पैकेज

एनआईटी पटना लगातार उद्योगों की जरूरतों के अनुसार अपने पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बना रहा है। तकनीकी कौशल, बेहतर शैक्षणिक माहौल और कंपनियों के साथ मजबूत संपर्क के कारण संस्थान के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छे अवसर मिल रहे हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।