josaa counselling 2026: Relief to students for BTech admissions at IIT NIT IIIT CBSE osm controversy JOSAA : IIT , NIT और IIIT में BTech दाखिले के लिए छात्रों को दी गई राहत, CBSE विवाद के चलते फैसला, Career Hindi News - Hindustan
More

JOSAA : IIT , NIT और IIIT में BTech दाखिले के लिए छात्रों को दी गई राहत, CBSE विवाद के चलते फैसला

JOSAA Counselling 2026 : जोसा काउंसलिंग में अब ऑनलाइन रिपोर्टिंग को 14 दिन का समय मिला है। पिछले वर्ष तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए पांच दिन का समय दिया जाता था। सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थी 13 से 26 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकेंगे।

Thu, 11 June 2026 07:26 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
JOSAA : IIT , NIT और IIIT में BTech दाखिले के लिए छात्रों को दी गई राहत, CBSE विवाद के चलते फैसला

आईआईटी, एनआईटी और अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए चल रही जोसा काउंसिलिंग में इस वर्ष विद्यार्थियों को राहत दी गयी है। सीबीएसई बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना से जुड़े विवादों को देखते हुए प्रथम राउंड सीट आवंटन के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग की अवधि को तीन गुना बढ़ा दिया गया है। गत वर्ष तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए अधिकतम पांच दिन का समय मिलता था, जबकि इस वर्ष इसे 14 दिन कर दिया गया है। प्रथम राउंड के सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थी 13 से 26 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकेंगे।

जोसा ने बुधवार को दूसरा मॉक सीट आवंटन जारी कर दिया। दूसरे मॉक आवंटन तक कुल एक लाख 99 हजार 944 विद्यार्थियों ने 2 करोड़ 70 लाख 52 हजार 999 विकल्प भरे हैं। आईआईटी, एनआईटी आदि में प्रवेश के लिए च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 11 जून को शाम पांच बजे तक निर्धारित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JOSAA : 3790वीं रैंक वाले को IIT कानपुर में मिली BTech सीट, 4955 रैंक को AI नहीं

तकनीकी संस्थानों में साढ़े चार हजार सीटें बढ़ीं

देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया अब शुरू हो जाएगी। जोसा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इसके तहत आईआईटी, एनआईटी, ट्रीपलआईटी व जीएफटीआई में प्रवेश के लिए पहली सीट आवंटन सूची 13 जून को जारी की जाएगी। इस वर्ष देशभर के तकनीकी संस्थानों में कुल 4,470 नई सीटें जोड़ी गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेईई मेन में कितने लाख रैंक पर NIT और IIIT संभव, BTech CSE के कितने चांस

सीटों की संख्या बढ़ने से विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले वर्षों की तुलना में कटऑफ रैंक में कुछ गिरावट आ सकती है। इससे अपेक्षाकृत कम रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी अच्छे संस्थानों में दाखिले की संभावना बढ़ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनआईटी पटना में 43 सीटें बढ़ीं, बीटेक + एमटेक कोर्स की सीटें दोगुनी से अधिक हुईं

सीट मैट्रिक्स के अनुसार 23 आईआईटी में कुल 18,951 सीटों पर प्रवेश होगा। 32 एनआईटी में 25,162 सीटें उपलब्ध हैं। 26 आईआईआईटी में 11,518 व जीएफटीआई में 11,692 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। चारों श्रेणियों के संस्थानों में कुल 67,323 सीटों पर प्रवेश की व्यवस्था की गई है। आईआटी पटना में इस वर्ष 817 सीटों पर नामांकन होगा, जबकि एनआईटी पटना में 1,023 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। यहां भी सीटें बढ़ाई गई हैं। पहली सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। दस्तावेजों का सत्यापन व प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। समय पर रिपोर्टिंग नहीं करने वाले आवंटित सीट रद्द हो सकती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।