Union Bank of India Recruitment 2026: 1865 Apprentice Vacancies for Graduates, Check Eligibility and stipend Union Bank of India Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ग्रेजुएट करें आवेदन, Career Hindi News - Hindustan
More

Union Bank of India Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ग्रेजुएट करें आवेदन

Union Bank of India Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने बड़े पैमाने पर अप्रेंटिस भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत बैंक देशभर में कुल 1865 पदों को भरने जा रहा है।

Sun, 3 May 2026 02:04 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Union Bank of India Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ग्रेजुएट करें आवेदन

Union Bank of India Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने बड़े पैमाने पर अप्रेंटिस भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत बैंक देशभर में कुल 1865 पदों को भरने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस पद के लिए किसी भी विषय से ग्रैजुएशन करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।

यूनियन बैंक ने इस संबंध में नोटिपिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो बैंकिंग के कामकाज को जमीनी स्तर पर सीखना चाहते हैं और भविष्य के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10वीं पास युवाओं के लिए मौका, हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर निकली वैकेंसी

कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता मानदंड)

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (जैसे- आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स आदि) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC/PWD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

स्थानीय भाषा का ज्ञान: उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहा है, उसे वहां की आधिकारिक स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीएड असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर निकली वैकेंसी; 27 मई तक करें आवेदन

चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड

अप्रेंटिस के पदों पर चयन मुख्य रूप से एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा के बाद स्थानीय भाषा का टेस्ट भी लिया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग अवधि के दौरान बैंक की ओर से हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा।

यूनियन बैंक के अप्रेंटिस को उनके कार्यक्षेत्र के अनुसार मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 15,000, शहरी इलाकों के लिए 18,000 और मेट्रो शहरों के लिए 20,000 रुपये निर्धारित हैं।

यह प्रशिक्षण उम्मीदवारों को बैंकिंग ऑपरेशंस, कस्टमर सर्विस और डिजिटल बैंकिंग की बारीकियां सीखने में मदद करेगा, जो उनके प्रोफेशनल करियर के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIC हाउसिंग फाइनेंस में 180 जूनियर असिस्टेंट की भर्ती; ग्रेजुएशन पास करें अप्लाई

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट (जैसे- मार्कशीट, फोटो, आईडी प्रूफ) तैयार रखें।

अहम तारीखें और आवेदन शुल्क

आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 19 मई 2026 से पहले अपनी फीस जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन शुल्क की जानकारी बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग हो सकती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।