RRB ALP Vacancy 2026: Railway Assistant Loco pilot recruitment notification out 11127 zone wise vacancies changes apply RRB ALP Vacancy : 11127 रेलवे एएलपी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से, एक बड़ा बदलाव, जोनवाइज वैकेंसी, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB ALP Vacancy : 11127 रेलवे एएलपी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से, एक बड़ा बदलाव, जोनवाइज वैकेंसी

RRB ALP Vacancy Notification 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए कल 15 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Thu, 14 May 2026 10:07 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
RRB ALP Vacancy : 11127 रेलवे एएलपी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से, एक बड़ा बदलाव, जोनवाइज वैकेंसी

RRB ALP Vacancy Notification 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए कल 15 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 है। 10वीं पास एवं आईटीआई या 10वीं एवं संबंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

योग्यता : 10वीं पास एवं आईटीआई या 10वीं एवं संबंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा।

डिप्लोमा की जगह संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री भी स्वीकार्य होगी।

आयु सीमा - 18-30 वर्ष। एससी व एसटी को पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

फर्स्ट स्टेज CBT कैसा होगा

पहले स्टेज की कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा 1 घंटे की होगी जिसमें 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40%, ओबीसी उम्मीदवारों को 30%, एससी को 30% और एसटी उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे। इस टेस्ट में आपको न्यूतम अंक लाने होगें नहीं तो आपको यहीं रोक दिया जाएगा, आगे प्रक्रिया में आप शामिल नहीं हो सकते हैं। इसमें आपसे मैथ्स, रीजनिंग, जनरल साइंस, जीके/कंरट अफेयर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

जोनवार स्वीकृत रिक्त पद (विस्तृत नोटिफिकेशन में असल वैकेंसी पता चल सकेगी)

जोन वैकेंसी

सेंट्रल रेलवे 1400

ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700

ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625

ईस्टर्न रेलवे 608

वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541

वेस्टर्न रेलवे 214

साउथ सेंट्रल रेलवे 674

साउथ ईस्ट सेंट्रल 200

साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531

साउदर्न रेलवे 250

साउथ वेस्टर्न रेलवे 200

नार्थ सेंट्रल रेलवे 457

नार्थ ईस्टर्न रेलवे 105

नार्थईस्ट फ्रंटियर 1276

नार्दर्न रेलवे 740

नार्थ वेस्टर्न रेलवे 600

चित्तरंजन लोकोमोटिव 06

चयन प्रक्रिया में होगा बड़ा बदलाव

सूत्रों के मुताबिक रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की चयन प्रक्रिया और फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने के फॉर्मूले में ऐतिहासिक बदलाव कर दिया है। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन के आने के बाद ही हो पाएगी। अब केवल किताबी ज्ञान या तकनीकी विषयों में माहिर होना आपको इंजन तक नहीं पहुंचाएगा, बल्कि आपकी मानसिक सतर्कता और निर्णय लेने की क्षमता भी उतनी ही मायने रखेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे जूनियर इंजीनियर CBT-1 रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक

क्या है नया 50:50 का मेरिट फॉर्मूला?

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, अब फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते समय CBT-2 (पार्ट-ए) और CBAT (कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट) दोनों के अंकों को बराबर महत्व दिया जाएगा।

नया नियम: अब मेरिट में CBT-2 के 50% अंक और CBAT के 50% अंकों को जोड़ा जाएगा।

पुराना नियम: इससे पहले तकनीकी परीक्षा यानी CBT-2 को 70% वेटेज मिलता था, जबकि एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का हिस्सा केवल 30% होता था।

रेलवे बोर्ड ने सभी RRB जोन को निर्देश दिया है कि आगामी भर्तियों से इसी नए फॉर्मूले को लागू किया जाए।

क्यों महसूस हुई बदलाव की जरूरत?

अक्सर यह देखा गया है कि जो छात्र थ्योरी और तकनीकी परीक्षाओं (CBT-2) में बहुत अच्छे अंक लाते थे, वे 70% वेटेज के कारण सीधे मेरिट में आ जाते थे। अगर उनका एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का स्कोर कम भी रहता था, तो भारी वेटेज की वजह से वे संभल जाते थे।

रेलवे बोर्ड का मानना है कि लोको पायलट की नौकरी सिर्फ तकनीकी ज्ञान के भरोसे नहीं की जा सकती। ट्रेन चलाते समय सतर्कता, तेज निर्णय लेने की क्षमता, दिशा ज्ञान और याददाश्त (मेमोरी) सबसे अहम होती है। सीबीएटी (CBAT) इन्हीं मनोवैज्ञानिक गुणों की जांच करता है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे अब चाहता है कि ड्राइवर तकनीकी रूप से जितने सक्षम हों, मानसिक रूप से भी उतने ही चौकन्ने रहें।

उम्मीदवारों पर क्या होगा असर?

इस बदलाव का सबसे बड़ा असर उन छात्रों पर पड़ेगा जो केवल लिखित परीक्षा रटने में यकीन रखते हैं। अब एप्टीट्यूड टेस्ट में कम नंबर आने पर आप सीधे मेरिट से बाहर हो सकते हैं। इसे अब 'हल्के' में लेना भारी पड़ सकता है। अब उन छात्रों को भी फायदा होगा जिनकी तर्कशक्ति और मनोवैज्ञानिक क्षमताएं बेहतरीन हैं, भले ही उनका तकनीकी स्कोर औसत हो। अब छात्रों को किताबों के साथ-साथ साइको टेस्ट (Psycho Test) और एप्टीट्यूड प्रैक्टिस पर भी बराबर समय खर्च करना होगा। अब सीबीएटी का स्कोर भी उतना ही महत्वपूर्ण होगा। एप्टीट्यूड टेस्ट में कमजोर अभ्यर्थियों को नुकसान हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीजीएल में चयनित अंकित को 15वीं सरकारी नौकरी

सर्वाधिक पद कहां है

उत्तर मध्य रेलवे में 457 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अवसर मिलेगा। मुजफ्फरपुर, पटना और रांची रेलवे भर्ती बोर्ड के लिए 700 पदों पर भर्ती की जाएगी। पूर्व तटीय में सर्वाधिक 1625 और पूर्वोत्तर रेलवे में सबसे कम 105 पदों के लिए बहाली प्रक्रिया होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती ALP परीक्षा आंसर-की जारी, Direct Link

पूर्वी तटीय रेलवे में सर्वाधिक 1625 पद भरे जाएंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे में 1531, मध्य रेलवे में 1400, पूर्व सीमांत रेलवे में 1276, उत्तर रेलवे में 740 और पूर्व मध्य रेलवे में 700 पदों पर भर्ती होगी। इसके अतिरिक्त, दक्षिण मध्य रेलवे में 674, उत्तर पश्चिम रेलवे में 600, पश्चिम मध्य रेलवे में 541, पूर्व रेलवे में 608 और पश्चिम रेलवे में 214 पद स्वीकृत किए गए हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।