JEE Mains Result 2026: No Girl in JEE Main 2026 Perfect 100 List; Haryana Ashi Grewal Leads Among Females JEE Mains Result 2026: जेईई मेन रिजल्ट में टॉप-12 में एक भी बेटी नहीं, अशी ग्रेवाल 99.99 स्कोर के साथ बनीं फीमेल टॉपर, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Mains Result 2026: जेईई मेन रिजल्ट में टॉप-12 में एक भी बेटी नहीं, अशी ग्रेवाल 99.99 स्कोर के साथ बनीं फीमेल टॉपर

JEE Mains Result 2026: जेईई मेन (सत्र-1) के नतीजे में देश भर के 12 प्रतिभाशाली छात्रों ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल हासिल कर इतिहास रचा है, वहीं इस बार 'परफेक्ट स्कोर' वाले टॉपर्स के विशेष क्लब में एक भी छात्रा अपनी जगह नहीं बना पाई।

Mon, 16 Feb 2026 08:46 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
JEE Mains Result 2026: जेईई मेन रिजल्ट में टॉप-12 में एक भी बेटी नहीं, अशी ग्रेवाल 99.99 स्कोर के साथ बनीं फीमेल टॉपर

JEE Mains Result 2026 Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार, 16 फरवरी 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (सत्र-1) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल के परिणामों में एक बेहद हैरान करने वाला ट्रेंड सामने आया है। जहां एक तरफ देश भर के 12 प्रतिभाशाली छात्रों ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल हासिल कर इतिहास रचा है, वहीं इस बार 'परफेक्ट स्कोर' वाले टॉपर्स के विशेष क्लब में एक भी छात्रा अपनी जगह नहीं बना पाई।

छात्राओं में अशी ग्रेवाल ने किया देश भर में टॉप

100 परसेंटाइल की लिस्ट में किसी छात्रा का नाम नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि बेटियों ने मेहनत कम की। हरियाणा की रहने वाली अशी ग्रेवाल ने छात्राओं की श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में टॉप स्थान प्राप्त किया है। अशी ने 99.9969766 का असाधारण एनटीए स्कोर (परसेंटाइल) प्राप्त किया है। वह भले ही 100 परसेंटाइल के आंकड़े से मामूली अंतर से चूक गईं, लेकिन उनका यह स्कोर उनकी असाधारण प्रतिभा और समर्पण को दर्शाता है।

12 धुरंधरों का रहा 'परफेक्ट' प्रदर्शन

जेईई मेन सत्र-1 के परिणामों में कुल 12 पुरुष अभ्यर्थियों ने 100 परसेंटाइल का जादुई आंकड़ा छुआ है। इन टॉपर्स की लिस्ट में क्षेत्रीय विविधता भी देखने को मिली है। राजस्थान से कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्नव गौतम ने बाजी मारी। आंध्र प्रदेश से नरेन्द्रबाबू गारी महित और पासाला मोहित शामिल हैं। दिल्ली के श्रेयस मिश्रा, बिहार के शुभम कुमार, हरियाणा के अनय जैन, महाराष्ट्र के माधव विराड़िया, गुजरात के पुरोहित निमय, तेलंगाना के विवान शरद माहेश्वरी और ओडिशा के भावेष पात्रा ने भी परफेक्ट स्कोर हासिल किया है।

परीक्षा में बेटियों की बढ़ती भागीदारी

इस बार जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन और उपस्थिति के आंकड़े काफी उत्साहजनक रहे। कुल 13,55,293 रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों में से 4,67,817 महिलाएं थीं। इनमें से 4,52,583 छात्राओं ने वास्तविक परीक्षा में हिस्सा लिया। भले ही इस बार टॉप-12 में कोई लड़की नहीं है, लेकिन 99 परसेंटाइल से ऊपर वाले ब्रैकेट में छात्राओं की संख्या काफी अच्छी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेईई मेन रिजल्ट 2026 jeemain.nta.nic.in पर जारी, Direct Link
ये भी पढ़ें:जेईई मेन 2026 में 12 छात्रों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल; देखें टॉपर्स लिस्ट
ये भी पढ़ें:जेईई मेन 2026 में किस राज्य में किसने किया टॉप? यहां देखें पूरी लिस्ट

सुरक्षा और तकनीक का कड़ा पहरा

एनटीए ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार एआई (AI) और आधुनिक तकनीकों का भरपूर उपयोग किया। सभी केंद्रों पर 5G जैमर्स लगाए गए थे और एआई आधारित वीडियो एनालिटिक्स से निगरानी की जा रही थी। इसके अलावा, अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले 68 उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं।

अभी एक और मौका बाकी है

अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि यह केवल पहले सत्र का परिणाम है। जेईई मेन का दूसरा सत्र अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। जिन छात्राओं का स्कोर इस बार थोड़ा कम रहा है, उनके पास अप्रैल सत्र में सुधार करने का बेहतरीन मौका है। फाइनल ऑल इंडिया रैंक (AIR) दोनों सत्रों के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के आधार पर जारी की जाएगी। छात्राओं के पास अभी भी वह मौका है कि वे अगले सत्र में 100 परसेंटाइल के क्लब में शामिल होकर इस कमी को पूरा कर सकें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।