JEE Main Result 2026 Out: जेईई मेन रिजल्ट 2026 jeemain.nta.nic.in पर जारी, Direct Link
JEE Main Result 2026 Download: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2026 आज 16 फरवरी 2026 को जारी किया गया। उम्मीदवार रिजल्ट को jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Result 2026 Session 1: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज 16 फरवरी 2026 को जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
JEE Main Result 2026: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2026 कैंडिडेट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।
6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के लिए कुल 13,55,293 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। परीक्षा में कुल 13,04,653 छात्र शामिल हुए। 12 छात्रों को जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2026 में 100 स्कोर मिला है। इसके अलावा 24 स्टूडेंट्स को 99 स्कोर मिला है तो 3 छात्रों को 98 स्कोर, 1 छात्र को 95 स्कोर और 1 छात्र को 94 स्कोर मिला है।
NTA ने इस साल सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की थी। परीक्षा के कुछ दिनों बाद ही 4 फरवरी को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी और छात्रों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 6 फरवरी तक का समय दिया गया था।
जेईई मेन 2026 सेशन 2
आपको बता दें कि, जेईई मेन्स 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 है।




साइन इन