JEE Main 2026 State Wise Topper List : jee mains state wise toppers rank list up bihar rajasthan mp delhi toppers pdf JEE Main 2026 State Wise Topper List: जेईई मेन 2026 में किस राज्य में किसने किया टॉप? यहां देखें पूरी लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Main 2026 State Wise Topper List: जेईई मेन 2026 में किस राज्य में किसने किया टॉप? यहां देखें पूरी लिस्ट

JEE Main 2026 State Wise Topper List : जेईई मेन (सत्र-1) के परिणाम घोषित कर दिए हैं । 12 अभ्यर्थियों ने पूरे 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप किया है। यहां स्टेट-वाइज टॉपरों की लिस्ट देखें।

Mon, 16 Feb 2026 07:32 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
JEE Main 2026 State Wise Topper List: जेईई मेन 2026 में किस राज्य में किसने किया टॉप? यहां देखें पूरी लिस्ट

JEE Main 2026 State Wise Topper List : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 16 फरवरी 2026 को देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन (सत्र-1) के परिणाम घोषित कर दिए हैं । इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है और वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं ।

परीक्षा से जुड़े कुछ बड़े आंकड़े

इस साल जेईई मेन सत्र-1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी । परीक्षा के लिए कुल 13,55,293 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,04,653 छात्र परीक्षा में शामिल हुए । इस बार उपस्थिति का प्रतिशत 96.26% रहा, जो कि एक रिकॉर्ड है । यह परीक्षा भारत के बाहर 15 प्रमुख शहरों जैसे दुबई, सिंगापुर और वॉशिंगटन में भी आयोजित की गई थी ।

12 धुरंधरों ने गाड़े सफलता के झंडे

परिणामों में कुल 12 छात्रों ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । इन टॉपर्स में दिल्ली के श्रेयस मिश्रा, बिहार के शुभम कुमार और राजस्थान के तीन छात्र शामिल हैं । छात्राओं में हरियाणा की अशी ग्रेवाल ने 99.996 परसेंटाइल के साथ देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है ।

JEE Main 2026: स्टेट-वाइज टॉपरों की लिस्ट (State-wise Topper List)

विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों की लिस्ट उनके परसेंटाइल स्कोर के साथ नीचे दी गई है:

दिल्ली (NCT): श्रेयस मिश्रा (100.00)

आंध्र प्रदेश: नरेन्द्रबाबू गारी महित (100.00) और पासाला मोहित (100.00)

बिहार: शुभम कुमार (100.00)

राजस्थान: कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्नव गौतम (सभी 100.00)

ओडिशा: भावेष पात्रा (100.00)

हरियाणा: अनय जैन (100.00)

महाराष्ट्र: माधव विराड़िया (100.00)

गुजरात: पुरोहित निमय (100.00)

तेलंगाना: विवान शरद माहेश्वरी (100.00)

उत्तर प्रदेश: उत्कर्ष (99.9992497)

कर्नाटक: ए विष्णु साई तेजा (99.9992454)

तमिलनाडु: अजै पी (99.9992380)

मध्य प्रदेश: रिद्धेश अनंत बेंडाले (99.9992186)

पश्चिम बंगाल: कुंतल चौधरी (99.9984908)

पंजाब: भरत बंसल (99.9976982)

चंडीगढ़: कपिश मित्तल और आदित्य गुप्ता (99.9945899)

झारखंड: वैष्णवी कुमारी (99.9775257)

केरल: वैष्णव ईएनके (99.9763781)

जम्मू और कश्मीर: अमितेश्वर सिंह और अभिनव बट्टा (99.8351331)

बाहर भारत : डेविस साजू जॉन (99.9148010)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: जेईई मेन रिजल्ट जारी, 12 छात्रों ने किया कमाल, मिले पूरे 100 पर्सेंटाइल
ये भी पढ़ें:जेईई मेन रिजल्ट 2026 jeemain.nta.nic.in पर जारी, Direct Link
ये भी पढ़ें:जेईई मेन 2026 में 12 छात्रों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल; देखें टॉपर्स लिस्ट

परीक्षा की पारदर्शिता और कड़े सुरक्षा इंतजाम

एनटीए ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार एआई (AI) आधारित वीडियो एनालिटिक्स और वर्चुअल ऑब्जर्वर्स का इस्तेमाल किया था । सभी केंद्रों पर आधुनिक 5G जैमर्स लगाए गए थे ताकि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का दुरुपयोग न हो सके। गलत तरीके अपनाने वाले 68 उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया गया है ।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।