JEE Main Result 2026 Live Updates: देश के लाखों छात्रों का इंतजार आखिर खत्म हो गया है। जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने JEE Main 2026 सेशन 1 से जुड़ी अहम जानकारी जारी कर दी है। यह वही परीक्षा है जिसके जरिए देश के बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले का रास्ता खुलता है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया और अब सबकी नजर आगे की एडमिशन प्रक्रिया पर टिकी है।
इतने शहरों में हुई परीक्षा, विदेशों में भी सेंटर
NTA द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश और विदेश दोनों जगहों पर कराई गई। कुल 658 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जो 326 शहरों में फैले हुए थे। इनमें भारत के बाहर के 15 शहर भी शामिल रहे। इससे साफ है कि परीक्षा का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अब यह सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गई है।
16 Feb 2026, 07:14:56 PM IST
JEE Main Result 2026 Live Updates: जेईई मेन 2026 के पेपर-1 में कितने परीक्षार्थी शामिल हुए थे?
JEE Main Result 2026 Live Updates: जेईई मेन 2026 के पेपर-1 (B.E./B.Tech.) में इस बार कुल 13,04,653 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 8,55,085 पुरुष और 4,49,568 महिला परीक्षार्थी थीं। कैटेगरी के आधार पर देखें तो सामान्य वर्ग से 4,52,825, ओबीसी-एनसीएल से 5,17,336, ईडब्ल्यूएस से 1,60,958, एससी वर्ग से 1,29,902 और एसटी वर्ग से 43,632 छात्रों ने परीक्षा दी। लैंगिक भागीदारी के मामले में, सामान्य वर्ग की 1,57,747 महिलाओं और 2,95,078 पुरुषों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
16 Feb 2026, 06:59:43 PM IST
JEE Main Result 2026 Live Updates: जेईई मेन 2026 में छात्राओं में किसने किया टॉप?
JEE Main Result 2026 Live Updates: जेईई मेन 2026 में छात्राओं में हरियाणा की अशी ग्रेवाल ने 99.996 परसेंटाइल के साथ शानदार प्रदर्शन किया है ।
JEE Main 2026 Toppers List
16 Feb 2026, 06:56:22 PM IST
JEE Main Result 2026 Live Updates: जेईई मेन 2026 में 100 परसेंटाइल लाने वाले टॉपर
JEE Main Result 2026 Live Updates: सत्र-1 के परिणामों में कुल 12 छात्रों ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर इतिहास रच दिया है । इन टॉपर्स की लिस्ट इस प्रकार है:
1.श्रेयस मिश्रा
2. नरेन्द्रबाबू गारी महित
3. शुभम कुमार
4. कबीर छिल्लर,
5. चिरंजीब कर और
6. भावेष पात्रा
7. अनय जैन
8. अर्नव गौतम
9. पासाला मोहित
10. माधव विराड़िया
11. पुरोहित निमय
12. विवान शरद माहेश्वरी
16 Feb 2026, 06:35:30 PM IST
JEE Main Result 2026 Live Updates: JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी
JEE Main Result 2026 Live Updates: देश के लाखों छात्रों का इंतजार आखिर खत्म हो गया है। JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने JEE Main 2026 सेशन 1 से जुड़ी अहम जानकारी जारी कर दी है। यह वही परीक्षा है जिसके जरिए देश के बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले का रास्ता खुलता है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया और अब सबकी नजर आगे की एडमिशन प्रक्रिया पर टिकी है।
16 Feb 2026, 03:55:36 PM IST
JEE Main Result 2026 Live Updates: JEE Main 2026 के बाद ऐसे मिलेगा कॉलेज, JoSAA-CSAB के जरिए होगी सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया
JEE Main Result 2026 Live Updates: JEE Main 2026 के आधार पर उम्मीदवारों को उनकी पसंद और ऑल इंडिया रैंक के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा, जिसकी सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया बाद में Joint Seat Allocation Authority और Central Seat Allocation Board द्वारा घोषित की जाएगी। एडमिशन के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जिसमें पहचान प्रमाण, जन्मतिथि, योग्यता परीक्षा, स्टेट ऑफ एलिजिबिलिटी, श्रेणी प्रमाणपत्र और दिव्यांगता से जुड़े दस्तावेज शामिल होंगे। यदि कोई उम्मीदवार आवश्यक मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो उसे प्रवेश के लिए अयोग्य माना जा सकता है। Gen-EWS, SC, ST, OBC तथा PwD और PwBD श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका एडमिशन रद्द किया जा सकता है।
16 Feb 2026, 02:21:15 PM IST
JEE Main Result 2026 Live Updates: पिछले साल JEE Main में 12 सवाल किए गए थे रद्द, फाइनल आंसर की में हुआ बड़ा बदलाव
JEE Main Result 2026 Live Updates: JEE Main 2026 के परिणाम से पहले पिछले वर्ष का ट्रेंड भी चर्चा में है। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था National Testing Agency ने JEE Main 2025 के जनवरी सेशन की फाइनल आंसर की जारी करते समय कुल 12 प्रश्नों को रद्द कर दिया था। इन प्रश्नों का लाभ सभी उम्मीदवारों को नियमानुसार दिया गया था, जिससे कई अभ्यर्थियों के स्कोर पर सकारात्मक असर पड़ा था। यही कारण है कि हर साल छात्र फाइनल आंसर की में किए गए बदलावों पर खास नजर रखते हैं।
16 Feb 2026, 01:04:51 PM IST
JEE Main Result 2026 Live Updates: 5 साल में तेज उछाल, JEE Main के आवेदकों की संख्या 8 लाख से बढ़कर 14.5 लाख पार
JEE Main Result 2026 Live Updates: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main के लिए पिछले पांच वर्षों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में लगातार बड़ा इजाफा देखा गया है। National Testing Agency से जुड़े उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 2022 में जहां लगभग 8.72 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, वहीं 2023 में यह संख्या 8.60 लाख रही। इसके बाद 2024 में अभ्यर्थियों की संख्या तेजी से बढ़कर 12.21 लाख पहुंच गई, 2025 में यह 13.11 लाख हो गई और 2026 में 14.50 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया, जो प्रतियोगिता के लगातार बढ़ते स्तर और इंजीनियरिंग शिक्षा की मांग में तेज वृद्धि को दर्शाता है।
16 Feb 2026, 12:41:36 PM IST
JEE Main Result 2026 Live Updates: क्या है परसेंटाइल स्कोर और यह कैसे तय होता है?
JEE Main Result 2026 Live Updates: जेईई मेन में 'परसेंटाइल' आपके वास्तविक अंक नहीं होते, बल्कि यह दर्शाता है कि आपने उस विशेष शिफ्ट में परीक्षा देने वाले कितने प्रतिशत छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा कई दिनों और अलग-अलग शिफ्टों में होती है, इसलिए पेपर के कठिनाई स्तर को संतुलित करने के लिए ‘नॉर्मलाइजेशन’ की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उदाहरण के तौर पर, यदि आपका स्कोर 99 परसेंटाइल है, तो इसका मतलब है कि आपने अपनी शिफ्ट के 99 प्रतिशत छात्रों से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
16 Feb 2026, 12:32:12 PM IST
JEE Main Result 2026 Live Updates: JEE Main 2026 रिजल्ट में री-इवैल्यूएशन नहीं होगा, नियम तोड़ने पर रद्द होगी उम्मीदवारी
JEE Main Result 2026 Live Updates: JEE Main 2026 के परिणाम को लेकर स्पष्ट किया गया है कि स्कोर का दोबारा मूल्यांकन या री-चेकिंग का कोई प्रावधान नहीं है। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था National Testing Agency ने साफ कहा है कि जारी किया गया परिणाम ही अंतिम माना जाएगा। साथ ही जिन अभ्यर्थियों पर अनुचित साधनों के उपयोग, अनधिकृत परीक्षा केंद्र से परीक्षा देने या एक ही सत्र में एक से अधिक बार परीक्षा देने की कोशिश करने का मामला सामने आएगा, उनकी उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों का पालन करने और केवल आधिकारिक प्रक्रिया पर ही भरोसा रखने की सलाह दी गई है।
16 Feb 2026, 12:07:32 PM IST
JEE Main Result 2026 Live Updates: JEE Main 2026 रिजल्ट के साथ बढ़ा साइबर फ्रॉड का खतरा, एनटीए ने जारी की सख्त चेतावनी
JEE Main Result 2026 Live Updates: रिजल्ट का दिन हर छात्र के लिए बेहद अहम होता है, लेकिन यही समय साइबर ठगों के लिए भी सबसे बड़ा मौका बन जाता है। JEE Main 2026 का परिणाम जारी होते ही लाखों छात्र अपने स्कोर देखने की जल्दबाजी में इंटरनेट पर लिंक खोजते हैं और इसी जल्दबाजी का फायदा उठाकर ठग नकली वेबसाइटों के जरिए उन्हें निशाना बनाते हैं। National Testing Agency ने साफ चेतावनी दी है कि छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें, क्योंकि कई फर्जी पोर्टल रिजल्ट जारी होने का झूठा दावा कर रहे हैं।
रिजल्ट के दिन सर्च इंजन पर अचानक बहुत ज्यादा ट्रैफिक आ जाता है। छात्र जो पहला लिंक देखते हैं, उसी पर क्लिक कर देते हैं। साइबर अपराधी इसी मनोविज्ञान का इस्तेमाल करते हैं और असली वेबसाइट जैसी दिखने वाली नकली साइट तैयार कर देते हैं। इन वेबसाइटों का यूआरएल देखने में लगभग असली जैसा होता है, लेकिन उसमें छोटा सा बदलाव किया गया होता है, जिसे सामान्य नजर से पहचानना मुश्किल होता है।
16 Feb 2026, 11:24:18 AM IST
JEE Main Result 2026 Live Updates: JEE Main 2026 Session 1 में 9 सवाल रद्द, रिजल्ट से पहले ऐसे समझें अपना स्कोर
JEE Main Result 2026 Live Updates: जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर 1 से जुड़ी फाइनल डॉक्यूमेंट के अनुसार कुल 9 प्रश्नों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब संशोधित उत्तरों के आधार पर अपने जवाब मिलाकर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। आज घोषित होने वाले परिणाम से पहले यह अपडेट छात्रों के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि रद्द किए गए प्रश्नों का लाभ सभी उम्मीदवारों को नियमानुसार दिया जाएगा।
16 Feb 2026, 11:07:53 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: JEE Main 2026 Final Answer Key जारी, रिजल्ट से पहले ऐसे लगाएं अपने संभावित स्कोर का अंदाजा
JEE Main Result 2026 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी National Testing Agency ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 (पेपर 1, बीई और बीटेक) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है, जो 21 जनवरी से 28 जनवरी 2026 के बीच आयोजित परीक्षाओं से संबंधित है। इस आंसर की में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के प्रश्न आईडी के साथ सही उत्तर दिए गए हैं, जिनके आधार पर अब परिणाम तैयार किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी जारी अंतिम उत्तरों से अपने जवाब मिलान कर रिजल्ट घोषित होने से पहले अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
16 Feb 2026, 10:48:34 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: हटाए हुए प्रश्नों के कैसे और किन्हें मिलेंगे अंक
JEE Main Result 2026 Live: एमसीक्यू (MCQ) के लिए, सभी छात्रों को छोड़े गए प्रश्नों के लिए पूरे अंक दिए जाएंगे, जबकि न्यूमेरिकिल वैल्यू वाले प्रश्नों के लिए, यदि कोई प्रश्न गलत पाया जाता है या प्रश्न हटा दिया जाता है तो उन सभी छात्रों को चार अंक दिए जाएंगे जिन्होंने प्रश्न का प्रयास किया है।
16 Feb 2026, 10:41:55 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर-की में 9 सवाल हटाए गए
JEE Main Result 2026 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 फरवरी को बी.टेक और बी.ई. पेपर के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। इस बार कुल 9 सवालों को हटा (ड्रॉप) दिया गया है। जिन छात्रों की शिफ्ट में ये सवाल थे, उन्हें नियमानुसार इनके पूरे अंक दिए जाएंगे।
16 Feb 2026, 10:34:08 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन सेशन-1 फाइनल आंसर-की जारी
JEE Main Result 2026 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की को जारी कर दिया है।
JEE Main 2026 Final Answer Key Direct Link
16 Feb 2026, 10:23:16 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन रिजल्ट के लिए इस वेबसाइट पर करें भरोसा
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 सत्र 1 का परिणाम जल्द ही किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। जैसे ही परिणाम जारी होगा छात्र केवल jeemain.nta.ac.in, https://nta.ac.in पर ही भरोसा करें।
16 Feb 2026, 10:18:24 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 बेस्ट स्कोर कैसे लिया जाता है?
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन के दोनों सत्रों के समापन के बाद, छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन उनके दोनों सत्रों में से प्राप्त बेस्ट NTA स्कोर के आधार पर किया जाता है। इसी स्कोर के जरिए फाइनल ऑल इंडिया रैंक तैयार की जाती है। इस रैंकिंग में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवार ही प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा में बैठने के पात्र माने जाते हैं।
16 Feb 2026, 10:14:38 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड पर क्या डिटेल्स होंगी?
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड पर इन महत्वपूर्ण डिटेल्स को जरूर चेक करें-
- फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के लिए अलग-अलग पर्सेंटाइल स्कोर।
2. NTA पर्सेंटाइल स्कोर।
3. उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कैटेगरी रैंक।
4. जेईई एडवांस्ड के लिए क्वॉलिफाइंग स्टेटस।
16 Feb 2026, 10:10:14 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 के बाद आईआईटी (IIT) में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया और पात्रता
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन के दोनों सत्रों के समापन के बाद, छात्रों के सर्वश्रेष्ठ NTA स्कोर के आधार पर फाइनल रैंक जारी की जाती है। आईआईटी में दाखिले के लिए केवल टॉप 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा में बैठने के पात्र होते हैं। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के लिए कक्षा 12वीं में कम से कम 75% अंक (SC/ST के लिए 65%) होना अनिवार्य है, या उन्हें अपने संबंधित बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में शामिल होना चाहिए। आईआईटी में प्रवेश केवल जेईई एडवांस्ड की मेरिट और जोसा (JoSAA) काउंसलिंग के माध्यम से ही संभव होता है।
16 Feb 2026, 10:00:33 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन वेबसाइट क्रैश या सर्वर स्लो होने पर क्या करें?
JEE Main Result 2026 Live: रिजल्ट घोषित होते ही लाखों छात्र एक साथ jeemain.nta.nic.in पर लॉगिन करते हैं, जिससे भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है या क्रैश हो सकती है। ऐसी स्थिति में छात्रों को बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए। यदि पेज लोड न हो, तो बार-बार रिफ्रेश करने के बजाय 15-20 मिनट का इंतजार करें और फिर से प्रयास करें। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपका परिणाम पूरी तरह सुरक्षित है और ट्रैफिक कम होते ही स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड हो जाएगा।
16 Feb 2026, 09:56:33 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: कब आएगी जेईई मेन की रैंक
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।
16 Feb 2026, 09:46:04 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026: क्या रिजल्ट के बाद अंकों के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का विकल्प है?
JEE Main Result 2026 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट कर दिया है कि एक बार स्कोरकार्ड जारी होने के बाद अंकों के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या री-चेकिंग का कोई प्रावधान नहीं होगा। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट तैयार किया गया है। विभिन्न शिफ्टों के प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर को संतुलित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई गई है, जिसे पूरी तरह पारदर्शी और अंतिम माना जाता है।
16 Feb 2026, 09:41:08 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 सेशन-1 में कम स्कोर आने पर क्या करें?
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन के परिणाम को अंतिम फैसला मानने के बजाय एक अनुभव की तरह देखें। यदि स्कोर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, तो छात्रों और अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है। अभी जेईई मेन सेशन 2 का अवसर शेष है, जहां बेहतर तैयारी के साथ प्रदर्शन सुधारा जा सकता है।
16 Feb 2026, 09:34:04 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 रिजल्ट आज होगा जारी
JEE Main Result 2026 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 16 फरवरी को जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट घोषित करने जा रही है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। यह परिणाम देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है।
16 Feb 2026, 09:28:42 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: क्यों आयोजित की जाती है जेईई मेन परीक्षा?
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन परीक्षा भारत के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे IIT, NIT, IIIT और सीएफटीआई में एडमिशन का मुख्य द्वार है। इसका पेपर-1 बीई और बीटेक जैसे अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए आयोजित किया जाता है, जबकि पेपर-2 के माध्यम से छात्र बी.आर्क और बी.प्लानिंग कोर्स में प्रवेश पा सकते हैं। यह परीक्षा जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में भी कार्य करती है।
16 Feb 2026, 09:22:09 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन सेशन-1 की फाइनल आंसर-की कब जारी होगी?
JEE Main Result 2026 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन सेशन-1 की फाइनल आंसर-की रिजल्ट के साथ या उससे कुछ समय पहले जारी की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर छात्र इसे देख सकेंगे। इस आंसर-की से उम्मीदवारों को यह स्पष्ट हो जाएगा कि उनके द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों को स्वीकार किया गया है या नहीं और कितने प्रश्न ड्रॉप किए गए हैं। इससे परीक्षार्थियों के लिए अपना फाइनल स्कोर और परसेंटाइल समझना काफी आसान हो जाएगा।
16 Feb 2026, 09:19:20 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 सेशन-2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू; 25 फरवरी तक आवेदन का मौका
JEE Main Result 2026 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अप्रैल सत्र (सत्र-2) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग के इच्छुक अभ्यर्थी 25 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने से पहले आवेदन शुल्क जमा कर अपना फॉर्म सबमिट करना सुनिश्चित करें।
16 Feb 2026, 09:16:23 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे
JEE Main Result 2026 Live: आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन देखें।
JEE Main 2026 सेशन 1 रिजल्ट स्कोर लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
रिजल्ट को ध्यान से देखें और डाउनलोड करें।