JEE Main 2026: List of Top 10 NITs for 95 Percentile Scorers; Check Expected Branches and Ranks JEE Main 2026: जेईई मेन के बाद टॉप 10 NIT में एडमिशन का मौका, यहां देखें पूरी लिस्ट; मिलता है करोड़ों का पैकेज, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Main 2026: जेईई मेन के बाद टॉप 10 NIT में एडमिशन का मौका, यहां देखें पूरी लिस्ट; मिलता है करोड़ों का पैकेज

JEE Mains Results 2026: जेईई मेन में अच्छा स्कोर करने वाले छात्रों का पहला सपना देश के टॉप इंस्टीट्यूट में एडमिशन पाना होता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) देश के टॉप इंस्टीट्यूट में से एक है। ये हैं देश की टॉप 10 एनआईटी।

Mon, 16 Feb 2026 08:27 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
JEE Main 2026: जेईई मेन के बाद टॉप 10 NIT में एडमिशन का मौका, यहां देखें पूरी लिस्ट; मिलता है करोड़ों का पैकेज

JEE Mains Results 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 16 फरवरी 2026 को जेईई मेन सत्र-1 के परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब लाखों छात्रों और अभिभावकों का ध्यान काउंसलिंग और देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले पर टिक गया है । इस साल की परीक्षा में कुल 13,04,653 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 12 छात्रों ने 100 परसेंटाइल का जादुई आंकड़ा छुआ है ।

जेईई मेन में अच्छा स्कोर करने वाले छात्रों का पहला सपना देश के टॉप इंस्टीट्यूट में एडमिशन पाना होता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) देश के टॉप इंस्टीट्यूट में से एक है। NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, यदि आप बी.टेक में प्रवेश के लिए बेहतरीन कॉलेज की तलाश में हैं, तो ये हैं देश की टॉप 10 एनआईटी:

देश की सर्वश्रेष्ठ एनआईटी

एनआईटी, तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु): इसे देश की नंबर एक एनआईटी माना जाता है। यहां की अकादमिक गुणवत्ता और प्लेसमेंट रिकॉर्ड इसे छात्रों की पहली पसंद बनाता है।

एनआईटी, राउरकेला: NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार यह भारत की दूसरी सर्वश्रेष्ठ एनआईटी है। यहां रिसर्च और इनोवेशन पर काफी जोर दिया जाता है।

एनआईटी (NITK), सुरथकल: कर्नाटक में स्थित इस संस्थान की स्थापना 1960 में हुई थी। यह अपने सुंदर कैंपस, मजबूत औद्योगिक संबंधों और शानदार प्लेसमेंट के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

एनआईटी, कालीकट: केरल का यह संस्थान इंजीनियरिंग के साथ-साथ मैनेजमेंट कोर्सेज के लिए भी जाना जाता है। इसका कैंपस और प्लेसमेंट रिकॉर्ड छात्रों को काफी आकर्षित करता है।

एनआईटी, वारंगल: तेलंगाना स्थित इस एनआईटी का कैंपस विशाल है और यहां की टीचिंग फैकल्टी को देश में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

NIT दुर्गापुर: पश्चिम बंगाल का यह संस्थान विशेष रूप से माइनिंग और मेटलर्जी जैसी इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प माना जाता है।

NIT सिलचर: असम में स्थित यह संस्थान NIRF रैंकिंग 2025 की सूची में सातवें स्थान पर है, जो पूर्वोत्तर भारत में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है।

NIT पटना: यदि छात्र सिविल इंजीनियरिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो एनआईटी पटना उनके लिए एक बेहतरीन चुनाव हो सकता है।

NIT दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में स्थित यह संस्थान रैंकिंग में नौवें स्थान पर है और तेजी से एक प्रीमियम इंजीनियरिंग हब के रूप में उभरा है।

NIT श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर का यह खूबसूरत कैंपस इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की शाखाओं के लिए प्रसिद्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE: 14 लाख से अधिक बच्चों ने किया है आवेदन, 63000 सीटें, जानें कहां कितनी सीटें
ये भी पढ़ें:जेईई मेन 2026 में किस राज्य में किसने किया टॉप? यहां देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें:बिना JEE दिए IIT में एंट्री, इन कोर्सेज से संवारें अपना भविष्य

परीक्षा और पारदर्शिता का कड़ा पहरा

इस साल एनटीए ने परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए 5G जैमर्स, एआई-आधारित वीडियो एनालिटिक्स और आधार ई-केवाईसी (E-KYC) जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया । अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले 68 छात्रों के परिणाम रोक दिए गए हैं ।

छात्राओं के लिए गौरव का पल

भले ही टॉप-12 की लिस्ट में कोई छात्रा नहीं है, लेकिन हरियाणा की अशी ग्रेवाल ने 99.9969766 परसेंटाइल के साथ छात्राओं में देश भर में टॉप कर मिसाल पेश की है ।

जेईई मेन के दोनों सत्रों (जनवरी और अप्रैल) के बाद, छात्रों के 'सर्वश्रेष्ठ स्कोर' के आधार पर अंतिम ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी, जिसके माध्यम से इन टॉप 10 एनआईटी में प्रवेश की राह खुलेगी ।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।