ias neha banerjee upsc air 20 first attempt booklist iit kharagpur adobe job success story Adobe की नौकरी छोड़ IIT इंजीनियर बनीं IAS, पहले ही प्रयास में कैसे हासिल की AIR 20, Career Hindi News - Hindustan
More

Adobe की नौकरी छोड़ IIT इंजीनियर बनीं IAS, पहले ही प्रयास में कैसे हासिल की AIR 20

कोलकाता की रहने वाली नेहा बनर्जी ने बिना कोचिंग UPSC परीक्षा पास कर देशभर के लाखों युवाओं को प्रेरित किया है। आइए जानते हैं उनकी बुकलिस्ट और पढ़ाई का तरीका।

Fri, 1 May 2026 10:05 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Adobe की नौकरी छोड़ IIT इंजीनियर बनीं IAS, पहले ही प्रयास में कैसे हासिल की AIR 20

कोलकाता में जन्मीं नेहा बनर्जी की कहानी आज लाखों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। कोलकाता के साउथ प्वाइंट हाई स्कूल से शुरुआती पढ़ाई करने वाली नेहा पढ़ाई में शुरू से ही काफी तेज थीं। उन्होंने IIT की कठिन परीक्षा पास कर आईआईटी खड़कपुर में दाखिला लिया और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। ग्रेजुएशन के बाद उन्हें देश-विदेश में पहचान रखने वाली कंपनी Adobe में नौकरी मिल गई। अच्छी सैलरी, शानदार करियर और सुरक्षित भविष्य होने के बावजूद उनके मन में हमेशा देश के लिए कुछ करने की चाह बनी रही। नेहा ने अपने ब्लॉग में बताया कि दिल्ली मेट्रो की एक शाम उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गई। उन्होंने एक लड़की को IAS टेस्ट सीरीज की कॉपी पढ़ते देखा और उसी पल उनके मन में UPSC की तैयारी का विचार आया। वहीं से उन्होंने तय कर लिया कि अब उनका लक्ष्य सिर्फ सिविल सेवा परीक्षा होगी। आइए जानते हैं कि नेहा ने कैसे तय किया यूपीएससी का सफर...

नौकरी के साथ की तैयारी, फिर पहले ही प्रयास में AIR 20

नेहा बनर्जी ने 2019 में UPSC परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास कर ऑल इंडिया 20वीं रैंक हासिल की। खास बात यह रही कि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान पर निर्भर होने के बजाय सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन संसाधनों की मदद से तैयारी की। Adobe में नौकरी करते हुए पढ़ाई करना आसान नहीं था। पूरे दिन काम करने के बाद भी वह सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती थीं। उन्होंने अपनी सोशल लाइफ लगभग खत्म कर दी थी। वॉट्सऐप और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म हटाकर पूरा ध्यान सिर्फ UPSC पर लगाया। नेहा ने अलग-अलग कोचिंग संस्थानों में जाकर मॉक इंटरव्यू दिए और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म का जमकर इस्तेमाल किया। उनका UPSC इंटरव्यू करीब 35 मिनट का रहा था। रिजल्ट आने के बाद उनका नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया।

विदेश जाने का मौका छोड़ा

नेहा बनर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी नौकरी से खुश थीं, लेकिन अंदर से उन्हें हमेशा लगता था कि वह देश के विकास में कुछ बड़ा योगदान देना चाहती हैं। उनके पास विदेश में करियर बनाने के मौके भी थे, लेकिन उन्होंने देश सेवा को प्राथमिकता दी। आज नेहा बनर्जी पश्चिम बंगाल कैडर में IAS अधिकारी के रूप में तैनात हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर हजारों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। UPSC की तैयारी करने वाले छात्र उनके ब्लॉग और अनुभवों को काफी ध्यान से पढ़ते हैं।

बिना कोचिंग ऐसे बनाई अपनी UPSC रणनीति

नेहा बनर्जी की तैयारी का सबसे खास हिस्सा उनका अनुशासन था। उन्होंने सीमित किताबों को बार-बार पढ़ने पर जोर दिया। उनका मानना था कि UPSC में बहुत ज्यादा किताबें पढ़ने के बजाय सही सामग्री को कई बार रिवाइज करना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने करंट अफेयर्स के लिए PIB, PRS, अखबारों के एडिटोरियल और Vision IAS नोट्स का इस्तेमाल किया। वहीं टेस्ट प्रैक्टिस के लिए InsightsOnIndia और अरिहंत का क्वेस्चर बैंक को फॉलो किया। भारतीय संविधान और राजनीति के लिए नेहा बनर्जी ने लक्ष्मीकांत को अपनी मुख्य किताब बनाया। इसके अलावा उन्होंने नई NCERT किताबों को भी विस्तार से पढ़ा। करंट अफेयर्स के लिए PIB, PRS और अखबारों के संपादकीय उनके रोजाना के रूटीन का हिस्सा थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हादसे में गंवाए हाथ-पैर; 3 उंगलियों के सहारे सूरज तिवारी ने कैसे किया UPSC क्रैक
ये भी पढ़ें:हालात थे मुश्किल, हौसला था बुलंद, मनोज ने ऐसे किया UPSC में कमाल
ये भी पढ़ें:ऐशो-आराम वाली नौकरी छोड़, पहले बने IPS, फिर UPSC में लाई AIR 1

इतिहास और संस्कृति की तैयारी ऐसे की

इतिहास के लिए उन्होंने प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास की पुरानी NCERT किताबों पर भरोसा किया। मध्यकालीन इतिहास के लिए सतीष चंद्रा की किताब पढ़ी। आधुनिक इतिहास के लिए पुरानी और नई दोनों NCERT किताबों का इस्तेमाल किया। कला और संस्कृति के लिए नितिन सिंघानिया की किताब उनकी पहली पसंद रही। इसके अलावा CCRT और NIOS के चुनिंदा टॉपिक्स और मृनाल पटेल के वीडियो भी उन्होंने देखे।

पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और भूगोल के लिए ये रहे फेवरेट रिसोर्स

पर्यावरण के लिए शंकर आईएएस की किताब और एनसीईआरटी की बायोलॉजी की इकोलॉजी यूनिट उन्होंने पढ़ी। PMF IAS और Vision IAS के करंट अफेयर्स नोट्स भी उनकी तैयारी का हिस्सा रहे। अर्थव्यवस्था के लिए उन्होंने NCERT मैक्रो इकोनॉमिक्स, श्रीराम आईएएस के नोट्स, बजट और आर्थिक सर्वे पर फोकस किया। वहीं भूगोल के लिए NCERT कक्षा 6 से 12 तक की किताबों को कई बार पढ़ा।

टेस्ट सीरीज और करंट अफेयर्स पर खास फोकस

नेहा बनर्जी ने टेस्ट सीरीज को अपनी तैयारी का अहम हिस्सा माना। उन्होंने InsightsOnIndia के प्रश्न पत्र हल किए और Arihant की Question Bank से खूब अभ्यास किया। करंट अफेयर्स के लिए वह नियमित तौर पर मासिक मैगजीन पढ़ती थीं। उनका मानना था कि UPSC में सफलता के लिए रोजाना अखबार पढ़ना और लगातार उत्तर लेखन अभ्यास करना बेहद जरूरी है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।