CSIR UGC NET : सीएसआईआर नेट के लिए आवेदन csirnet.nta.nic.in पर शुरू, जानें अहम तिथियां, योग्यता शर्तें
CSIR UGC NET June 2026 Notification : एनटीए की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 का नोटिफिकेशन csirnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। आवेदन शुरू हो गए हैं।

CSIR UGC NET June 2026 Notification : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (सीएसआईआर यूजीसी नेट ) जून, 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून 2026 है। आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तय की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए विंडो 22 जून से 23 जून 2026 तक खुलेगी।
परीक्षा तिथि
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा का आयोजन 17 व 18 जुलाई 2026 को होगा। पेपर 180 मिनट का होगा। पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगा। एनटीए के नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जाम सिटी व एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा।
इस परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए पात्रता, पीएचडी में दाखिले के लिए किया जाता है। सीएसआईआर नेट परीक्षा विज्ञान, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए आयोजित होती है। इसमें विज्ञान के विषय जैसे फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी, जियोलॉजी आदि की परीक्षा होती है।
पात्रता : कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी। अपीयरिंग भी आवेदन कर सकते हैं।
4-वर्षीय/8-सेमेस्टर स्नातक डिग्री (Bachelor's Degree): 75% अंकों के साथ यह डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं (आरक्षित वर्गों के लिए 5% की छूट)। वे JRF और Ph.D. के लिए पात्र होंगे, लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्र नहीं होंगे
आयु सीमा- जेआरएफ के लिए - अधिकतम 30 वर्ष। पीएचडी व असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
एनटीए द्वारा 5 टेस्ट पेपर होते हैं -
1. केमिकल साइंसेज
2. अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंसेज
3. लाइफ साइंसेज
4. मैथमेटिकल साइंस
5. फिजिकल साइंसेज
फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता दोनों के लिए उम्मीदवारों को सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के लिए न्यूनतम 33% ओर एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 25% अंक प्राप्त करने होंगे।
आवेदन फीस
सामान्य : ₹ 1150
सामान्य-EWS / OBC (NCL): ₹ 600
एससी, एसटी, दिव्यांग / थर्ड जेंडर: ₹ 325
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 27 मई 2026 से 19 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक)
आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window): 22 जून 2026 से 23 जून 2026 तक
परीक्षा की तिथियां: 17 और 18 जुलाई 2026




साइन इन