UGC NET: after notification UGC good news regarding NET Exam two new subjects introduced ugcnet nta ac in UGC NET : नेट परीक्षा को लेकर यूजीसी ने दी बड़ी खुशखबरी, बढ़ाया एग्जाम का दायरा, अब इन्हें भी मौका, Career Hindi News - Hindustan
More

UGC NET : नेट परीक्षा को लेकर यूजीसी ने दी बड़ी खुशखबरी, बढ़ाया एग्जाम का दायरा, अब इन्हें भी मौका

UGC NET Exam : यूजीसी ने नेट परीक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने बुधवार को नोटिस जारी कर कहा कि अब यूजीसी नेट की परीक्षा फॉरेस्ट्री और स्टैटिस्टिक्स में भी आयोजित होगी।

Thu, 30 April 2026 09:49 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UGC NET : नेट परीक्षा को लेकर यूजीसी ने दी बड़ी खुशखबरी, बढ़ाया एग्जाम का दायरा, अब इन्हें भी मौका

UGC NET : यूजीसी ने नेट परीक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने बुधवार को नोटिस जारी कर कहा कि अब यूजीसी नेट की परीक्षा फॉरेस्ट्री और स्टैटिस्टिक्स में भी आयोजित होगी। यूजीसी ने यूजीसी नेट में मौजूदा विषयों की सूची में स्टैटिस्टिक्स और फॉरेस्ट्री को अतिरिक्त विषय के रूप में शामिल किया है। ये दोनों विषय जून 2026 यूजीसी नेट से उपलब्ध होंगे। इन विषयों के अभ्यर्थियों को लंबे समय से इसकी आस थी। इनके सिलेबस यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है। अभी तक यूजीसी नेट का आयोजन 85 विषयों में होता आ रहा है।

आपको बता दें कि देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एंट्रेंस के तौर पर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार जून व दिसंबर में किया जाता है। यूजीसी नेट परीक्षा में उम्मीदवारों को दो पेपर देने होते हैं। पेपर 1 में उम्मीदवारों से सामान्य योग्यता और शिक्षण अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और पेपर 2 में उम्मीदवारों से उनके द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

यूजीसी नेट जून 2026 सत्र के आवेदन शुरू

यूजीसी नेट जून 2026 सत्र के आवेदन शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 तक ugcnet.nta.ac.in पर जाकर जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो 22 मई 2026 से 24 मई 2026 तक खुली रहेगी। यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून 2026 से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या अवैध हो जाएंगी इग्नू की ये डिग्रियां, क्या हैं यूजीसी के नए नियम

क्या है यूजीसी नेट की योग्यता

शैक्षणिक पात्रता

सामान्य/अनारक्षित/EWS उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री (या समकक्ष) में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।

OBC-NCL/SC/ST/PwD और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री में कम से कम 50% अंक अनिवार्य हैं।

4-वर्षीय (8-सेमेस्टर) स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार भी कम से कम 75% अंकों के साथ जेआरएफ (JRF) और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र हैं, लेकिन वे असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा और छूट

जेआरएफ : 01 जून 2026 को उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग, थर्ड जेंडर और महिलाओं को अधिकतम 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश: इन दोनों के लिए आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बगैर NET व GATE के भी मिलेगा पीएचडी में दाखिला

क्यों होती है यूजीसी नेट परीक्षा

परीक्षा का मकसद तीन श्रेणियों में पात्रता देना है-

- जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति।

- असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी (Ph.D.) में प्रवेश।

- केवल पीएचडी (Ph.D.) में प्रवेश।

यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न

- परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

- अवधि: परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट (3 घंटे) होगी, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।

- प्रश्न और अंक: पेपर I: 50 बहुविकल्पीय प्रश्न, 100 अंक (टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस)।

पेपर II: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न, 200 अंक (उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय)।

मार्किंग स्कीम: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूजीसी नेट के तीसरे प्रयास में टूटने लगी थी हिम्मत, 5वीं बार में कर डाला टॉप

यूजीसी नेट जून 2026 सत्र की अहम तिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण: 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)।

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)।

आवेदन पत्र में सुधार : 22 मई 2026 से 24 मई 2026 तक।

परीक्षा शहर की सूचना: 10 जून 2026 तक।

एडमिट कार्ड डाउनलोड: 15 जून 2026 तक।

परीक्षा की तिथियां: 22 जून 2026 से 30 जून 2026 के बीच

आवेदन शुल्क

सामान्य : 1150/- रुपये

जनरल-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल : 600/-रुपये

एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / थर्ड जेंडर: 325/- रुपये

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।