crpf constable bharti 2026 9195 posts online apply last date eligibility selection process hindi CRPF में 9195 पदों पर भर्ती, जारी है आवेदन; लास्ट डेट का रखें ध्यान, Career Hindi News - Hindustan
More

CRPF में 9195 पदों पर भर्ती, जारी है आवेदन; लास्ट डेट का रखें ध्यान

CRPF Constable Recruitment 2026 के तहत 9195 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। 10वीं पास उम्मीदवार 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानिए योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका।

Sun, 3 May 2026 09:19 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
CRPF में 9195 पदों पर भर्ती, जारी है आवेदन; लास्ट डेट का रखें ध्यान

अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए शानदार मौका आ चुका है। देश की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बलों में शामिल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF ने कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) और पायनियर विंग के हजारों पदों पर भर्ती निकाल दी है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।देशभर के लाखों युवा हर साल CRPF भर्ती का इंतजार करते हैं क्योंकि इसमें नौकरी के साथ अच्छी सैलरी, सरकारी सुविधाएं और देश सेवा का मौका मिलता है। इस बार कुल 9,195 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिससे युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

कितने पदों पर होगी भर्ती

CRPF द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली गई है। सबसे ज्यादा पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।

भर्ती का पूरा विवरण इस प्रकार है -

  • पुरुष उम्मीदवार: 9,096 पद
  • महिला उम्मीदवार: 79 पद
  • पायनियर विंग: 20 पद
  • कुल पद: 9,195

इन पदों के तहत ड्राइवर, कुक, दर्जी, बढ़ई, नाई, धोबी, सफाई कर्मचारी समेत कई ट्रेड शामिल किए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है आखिरी तारीख

CRPF Constable Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आखिरी समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ने की वजह से तकनीकी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ तकनीकी पदों के लिए ITI सर्टिफिकेट या संबंधित ट्रेड का अनुभव भी मांगा जा सकता है।

उम्र सीमा क्या रखी गई है

CRPF भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग उम्र सीमा तय की गई है।

  • ड्राइवर पद के लिए उम्र: 21 से 27 वर्ष
  • अन्य पदों के लिए उम्र: 18 से 23 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBBS सीट का सपना कितना करीब? NEET Answer Key 2026 से लगेगा अंदाजा
ये भी पढ़ें:MBBS-BDS दाखिले के लिए इस बार कितना मुश्किल था नीट यूजी का पेपर?
ये भी पढ़ें:यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा मौका हाथ से न जाए, आज बंद हो जाएगी आवेदन विंडो

चयन प्रक्रिया में किन चरणों से गुजरना होगा

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होगा, उसके बाद लिखित परीक्षा और अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया में शामिल चरण:

  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • ट्रेड टेस्ट या स्किल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

अंतिम चयन मुख्य रूप से CBT परीक्षा और बाकी सभी चरणों में सफल होने के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना जरूरी होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं -

  • CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट रहेगा जरूरी

उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि ज्यादातर पदों पर भर्ती राज्यवार आधार पर की जाएगी। ऐसे में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान वैध डोमिसाइल सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा। जो उम्मीदवार समय रहते सभी दस्तावेज तैयार रखेंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।