CCSU Hikes Fees by 10 pc Decision Applicable to These UG PG and PhD Courses CCSU ने 10 फीसदी फीस बढ़ाई,इन यूजी पीजी और Phd कोर्स पर लागू होगा फैसला, Career Hindi News - Hindustan
More

CCSU ने 10 फीसदी फीस बढ़ाई,इन यूजी पीजी और Phd कोर्स पर लागू होगा फैसला

चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस स्कीम में जारी पाठ्यक्रमों में शिक्षण से लेकर परीक्षा शुल्क सहित विभिन्न मदों में लिए जा रहे समस्त शुल्कों में दस फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

Tue, 19 May 2026 04:01 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
CCSU ने 10 फीसदी फीस बढ़ाई,इन यूजी पीजी और Phd कोर्स पर लागू होगा फैसला

चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस स्कीम में जारी पाठ्यक्रमों में शिक्षण से लेकर परीक्षा शुल्क सहित विभिन्न मदों में लिए जा रहे समस्त शुल्कों में दस फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। विवि ने सत्र 2026-27 से बढ़ी हुई फीस लागू की है। विवि के इस फैसले का असर ना केवल परीक्षा शुल्क पर पड़ेगा बल्कि शिक्षण शुल्क पर भी होने जा रहा है। छात्रों को पढ़ाई पर न्यूनतम पांच सौ रुपये से लेकर दस हजार रुपये सालाना अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे।विवि ने फीस बढ़ोतरी का यह फैसला 17 मार्च को हुई वित्त समिति की बैठक में लिया, लेकिन विभागों एवं कॉलेजों को इसका नोटिफिकेशन हाल में भेजा गया।

यह फीस बढ़ोतरी केवल सेल्फ फाइनेंस स्कीम में जारी समस्त यूजी-पीजी, पीएचडी पाठ्यक्रमों पर लागू होगी। एडेड-राजकीय कॉलेजों में जारी ऐसे पाठ्यक्रम जिन पर शासन का नियंत्रण है, वह इस बढ़ोतरी से बाहर रहेंगे। उक्त फैसले के बाद अब ट्यूशन, डीयरनेस, लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, मेडिकल, लेबोरेट्री, गेम्स एंड स्पोर्ट्स, स्टूडेंट एड फंड, स्टूडेंट वेलफेयर, रजिस्ट्रेशन, होट एंड कोल्ड वेयर चार्ज, डवलपमेंट फीस, एडमिशन एवं री-एडमिशन फीस सहित विभिन्न मदों में लिए जा रहे विभिन्न शुल्क में भी दस फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेडिशनल बीए बीकॉम ही नहीं 25 से अधिक ऑनर्स में भी हैं मौके
ये भी पढ़ें:देना होगा परीक्षा फॉर्म भरने से पहले का डोमिसाइल, प्राइवेट मोड की फीस जान लीजिए
ये भी पढ़ें:नए साल का रोडमैप तैयार करेगा CCSU, रिजल्ट के लिए बनेगा क्यूआर सिस्टम

सेल्फ फाइनेंस विवि की आय का बड़ा स्रोतविवि के इस फैसले का असर सीधे आय पर पड़ेगा। विवि में सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एवं सेल्फ फाइनेंस स्कीम में जारी पाठ्यक्रमों से आने वाला परीक्षा शुल्क आय का बड़ा स्रोत है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।