Chaudhary Charan Singh University Develops 2026 Roadmap for Student-Centric Innovations नए साल का रोडमैप तैयार करेगा CCSU, रिजल्ट के लिए बनेगा क्यूआर सिस्टम, Meerut Hindi News - Hindustan
More

नए साल का रोडमैप तैयार करेगा CCSU, रिजल्ट के लिए बनेगा क्यूआर सिस्टम

Meerut News - चार दिन बाद नए साल में चौधरी चरण सिंह विवि ने 2026 के लिए रोडमैप बनाना शुरू किया है। विवि का लक्ष्य तकनीक केंद्रित व्यवस्था लागू करना और छात्रों के लिए समस्याओं का समाधान करना है। विवि मार्कशीट, डिग्री और रिजल्ट में आ रही परेशानियों को हल करने के लिए क्यूआर सिस्टम विकसित करने पर जोर दे रहा है।

Sat, 27 Dec 2025 11:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share
नए साल का रोडमैप तैयार करेगा CCSU, रिजल्ट के लिए बनेगा क्यूआर सिस्टम

चार दिन बाद नए साल में प्रवेश की दस्तक के बीच चौधरी चरण सिंह विवि ने 2026 के रोडमैप पर काम शुरू कर दिया है। विभाग नए साल पर विवि में 2026 के लिए ऐसे इनोवेटिव आइडिया शेयर करेंगे जो छात्रों के लिए सहायक हों। विवि का लक्ष्य नए साल में तकनीक केंद्रित व्यवस्था लागू करने पर है। हाल ही में विभागों के साथ हुई मीटिंग में कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने शोध, नवाचार, शैक्षणिक और तकनीक पर केंद्रित सुझाव देने को कहा है।

विवि का सर्वाधिक जोर डिग्री, मार्कशीट और रिजल्ट में आ रही समस्याओं पर है। इन तीनों श्रेणियों में छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है और इसका असर विवि की छवि पर पड़ रहा है। विवि का लक्ष्य मार्कशीट एवं डिग्री को क्यूआर केंद्रित सिस्टम विकसित करने पर है ताकि छात्र स्वयं इन्हें प्रिंट कर सकें। छह जिले, कैंपस में हर रोज 500-15 सौ छात्र विवि से मेरठ मंडल के छह जिले जुड़े हैं। मार्कशीट, डिग्री, पीसी और रिजल्ट अपडेट कराने के लिए कैंपस में प्रतिदिन औसतन पांच सौ से 15 सौ छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं। विवि छात्रों से जुड़ी समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए अभी तक कोई सिस्टम विकसित नहीं कर पाया है।

छात्रों के अनुसार विवि कैंपस में बीते सत्र में कई कोर्स बंद हुए। मार्कशीट, डिग्री, रिजल्ट को लेकर स्थितियां नहीं बदली हैं। छात्रों के मुताबिक यदि विवि को 2026 का रोडमैप बनाना है तो वह दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों को तत्काल रिजल्ट अपडेट, मार्कशीट एवं डिग्री देने की व्यवस्था कराए। छात्रों के मुताबिक मार्कशीट और डिग्री के लिए आवेदक महीनों से भटक रहे हैं। घर पर डिग्री-मार्कशीट भेजने को लिफाफे के साथ 60-60 रुपये के टिकट लगवाए जा रहे हैं, लेकिन घर पर समय पर प्रमाण पत्र नहीं पहुंचे। कैंपस के कोर्स बंद नहीं होने चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।