cbse class 12th supplementary exam 2026 july exam compartment improvement chance full details CBSE 12वीं में नंबर कम आए या आया कंपार्टमेंट? सप्लीमेंट्री परीक्षा कब; यहां देखें, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE 12वीं में नंबर कम आए या आया कंपार्टमेंट? सप्लीमेंट्री परीक्षा कब; यहां देखें

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026 जुलाई में आयोजित होगी। जानिए कौन छात्र परीक्षा दे सकते हैं, LOC कब से शुरू होगा, कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी।

Wed, 13 May 2026 03:18 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE 12वीं में नंबर कम आए या आया कंपार्टमेंट? सप्लीमेंट्री परीक्षा कब; यहां देखें

CBSE Class 12 Result 2026 आने के बाद अब बोर्ड ने लाखों छात्रों को बड़ी राहत दी है। जिन छात्रों के नंबर उम्मीद से कम आए हैं या जो किसी विषय में कंपार्टमेंट में चले गए हैं, उनके लिए CBSE जुलाई में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यह फैसला उन छात्रों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है जो एक और कोशिश करके अपने अंक सुधारना चाहते हैं। बोर्ड के मुताबिक Class 12 Supplementary Examination 15 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी और यह परीक्षा एक ही दिन में कराई जाएगी। जल्द ही इसको लेकर विस्तृत सर्कुलर भी जारी किया जाएगा।

LOC प्रक्रिया 2 जून से होगी शुरू

CBSE ने साफ किया है कि छात्रों की List of Candidates यानी LOC प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। बोर्ड ने स्कूलों और छात्रों को पहले ही चेतावनी दी है कि LOC जमा होने के बाद किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। मतलब अगर किसी छात्र का नाम, विषय या अन्य जानकारी एक बार जमा हो गई तो बाद में उसे बदला नहीं जा सकेगा। इसलिए स्कूलों को बेहद सावधानी से फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।

कौन छात्र दे सकेंगे सप्लीमेंट्री परीक्षा?

CBSE ने इस परीक्षा के लिए तीन तरह के छात्रों को अनुमति दी है। पहली कैटेगरी में वे छात्र होंगे जिन्होंने 2026 में Class 12 पास कर लिया है लेकिन वे किसी एक विषय में अपने अंक सुधारना चाहते हैं। दूसरी कैटेगरी में वे छात्र होंगे जो 2026 की बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट श्रेणी में आए हैं। तीसरी कैटेगरी में वे छात्र शामिल हैं जिन्होंने 2025 में परीक्षा दी थी और अब भी कंपार्टमेंट श्रेणी में हैं।

कंपार्टमेंट छात्रों के लिए आखिरी मौका

बोर्ड ने यह भी बताया है कि छात्रों को कंपार्टमेंट क्लियर करने के लिए कुल तीन मौके दिए जाते हैं। ऐसे में जुलाई 2026 की यह परीक्षा कई छात्रों के लिए आखिरी अवसर साबित हो सकती है। अगर छात्र इस मौके को भी गंवा देते हैं, तो उन्हें आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी वजह से स्कूलों और शिक्षकों को भी कहा गया है कि वे छात्रों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र पास, यहां समझे पूरा ग्रेडिंग सिस्टम

इस बार कैसा रहा CBSE 12वीं का रिजल्ट?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20 फीसदी पास, यहां चेक करें परिणाम

CBSE Class 12 Result 2026 में इस बार कुल पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया है। बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक 18,57,517 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 17,68,968 छात्र पास हुए। इस बार त्रिवेंद्रम जिला सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर सामने आया है। वहीं कई छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे छात्र भी रहे जिन्हें उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, डिजिलॉकर से करें डाउनलोड

छात्रों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

बोर्ड ने साफ कहा है कि अंतिम तारीख के बाद किसी भी छात्र का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपने स्कूल से संपर्क करें और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें। जो छात्र इंप्रूवमेंट परीक्षा देने जा रहे हैं, उनके लिए यह सिर्फ नंबर सुधारने का मौका नहीं बल्कि भविष्य की बेहतर तैयारी का भी अहम पड़ाव माना जा रहा है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।