CBSE 12th Result 2026 Updates , cbseresults.nic.in , digilocker.gov.in , Umang app : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र छात्राएं सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in व cbseresults.nic.in के अलावा डिजीलॉकर (Digilocker) पोर्टल digilocker.gov.in और उमंग ऐप ( Umang App ) से भी अपना 12वीं का परिणाम चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वर्ष सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 85.20 फीसदी रहा। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा । लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है। ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा। बीते दो वर्षों से सीबीएसई 13 मई को 10वीं 12वीं के नतीजे घोषित करता आ रहा है। इस वर्ष भी बोर्ड ने 13 मई को परिणाम जारी कर दिया। सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं साल में दो बार होनी है इसलिए उसका रिजल्ट करीब एक माह पहले 15 अप्रैल को ही घोषित कर दिया गया था।
CBSE Class 12 Result 2026 Websites : इन वेबसाइट्स पर जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in
Umang App
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2- “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
स्टेप 4- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
स्टेप 5- पिछले साल कब आया था रिजल्ट
डिजॉलॉकर ( Digilocker ) पर कैसे देखें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026
स्टेप 1- डिजीलॉकर एक सरकारी प्लेटफॉर्म है जहां आपकी मार्कशीट पूरी तरह से सुरक्षित और वैलिड रहती है। इसे एक्सेस करने का तरीका बेहद आसान है। सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या इसका ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2- अपने आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर के जरिए 'लॉग इन' करें। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो 'Sign Up' कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3- होमपेज पर 'Education' कैटेगरी में जाकर 'CBSE' को चुनें।
स्टेप 4. अब 'Class XII Marksheet' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5- अपना रोल नंबर (Roll Number) और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) दर्ज करें।
स्टेप 6- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
उमंग ( Umang App ) से कैसे चेक करें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
स्टेप 1- उमंग ऐप डाउनलोड करें या web.umang.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- अपने मोबाइल नंबर और रोल नंबर से रजिस्टर करें
स्टेप 3- लॉग इन करें और एजुकेशन सेक्शन पर जाएं
स्टेप 4- ‘सीबीएसई’ > ‘सीबीएसई कक्षा 12’ पर क्लिक करें
स्टेप 5- क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें
13 May 2026, 07:51:51 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: 17 हजार से ज्यादा छात्रों ने 95% से ऊपर अंक हासिल किए
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कुल पास प्रतिशत में गिरावट के बावजूद बड़ी संख्या में छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए हैं। इस साल 17 हजार से ज्यादा छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं करीब 94 हजार छात्रों ने 90 फीसदी से ऊपर स्कोर किया है। रिजल्ट के आंकड़े बताते हैं कि कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच भी हजारों छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी मजबूत तैयारी साबित की है।
13 May 2026, 07:08:15 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: दक्षिणी रीजन फिर रहे सबसे आगे, तिरुवनंतपुरम ने मारी बाजी
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार भी दक्षिण भारत के रीजन प्रदर्शन के मामले में सबसे आगे रहे। क्षेत्रीय रैंकिंग में तिरुवनंतपुरम ने 95.62% पास प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद चेन्नई रीजन 93.84% और बेंगलुरु 93.19% पास प्रतिशत के साथ टॉप प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में शामिल रहे। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से दक्षिणी रीजन लगातार बोर्ड परीक्षाओं में मजबूत प्रदर्शन बनाए हुए हैं।
13 May 2026, 06:12:40 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: इस बार पास प्रतिशत में बड़ी गिरावट, 85.20% छात्र हुए सफल
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट में इस साल कुल पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया है। पिछले साल की तुलना में इसमें तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस बार छात्रों का प्रदर्शन बीते साल के मुकाबले कमजोर रहा, जिससे कुल सफलता दर में कमी आई है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र अपने स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं।
13 May 2026, 05:47:02 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: 1.63 लाख से ज्यादा छात्र कंपार्टमेंट में, पिछले साल से बढ़े आंकड़े
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार बड़ी संख्या में छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,63,800 छात्र कंपार्टमेंट में आए हैं। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा मानी जा रही है। साल 2025 में 1,29,095 छात्र कंपार्टमेंट में थे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 1,22,170 था। इसी के साथ इस साल कंपार्टमेंट प्रतिशत बढ़कर 9.26% पहुंच गया है, जो 2025 के 7.63% से अधिक है।
13 May 2026, 05:27:31 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: ट्रांसजेंडर छात्रों का 100% रिजल्ट, लड़कियां फिर रहीं आगे
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार दूसरे साल 100% पास प्रतिशत हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं जेंडर वाइज आंकड़ों में लड़कियां एक बार फिर लड़कों से आगे रहीं। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% दर्ज किया गया, जो पिछले साल के 91.64% से थोड़ा कम है। दूसरी ओर लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% रहा, जबकि 2025 में यह 85.70% था। आंकड़ों से साफ है कि इस बार कुल प्रदर्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन लड़कियों ने अपनी बढ़त कायम रखी है।
13 May 2026, 05:01:33 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, लड़कों से करीब 7% आगे रहीं
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में एक बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। बोर्ड के जारी आंकड़ों के मुताबिक, लड़कियों का पास प्रतिशत 88.39% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.66% दर्ज किया गया। इस तरह दोनों के बीच 6.73 फीसदी का अंतर देखने को मिला। लगातार एक और साल लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन की अपनी परंपरा कायम रखी है। वहीं इस साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम्स को मिलाकर कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा।
13 May 2026, 04:34:32 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: दिल्ली रीजन का शानदार प्रदर्शन, 91.97% छात्र पास
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में दिल्ली रीजन के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल दिल्ली क्षेत्र का कुल पास प्रतिशत 91.97% दर्ज किया गया। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस रीजन से कुल 3,00,732 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,76,593 छात्र सफल घोषित हुए हैं। बेहतर परिणाम के साथ दिल्ली रीजन एक बार फिर देश के प्रमुख प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में शामिल रहा।
13 May 2026, 03:54:24 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स में क्या होता है? जानिए पूरा प्रोसेस
CBSE 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते, वे सबसे पहले “Verification of Marks” के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में बोर्ड यह जांच करता है कि छात्र की सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सही तरीके से हुआ है या नहीं। इसके तहत यह देखा जाता है कि सभी सवालों के नंबर जोड़े गए हैं, कुल अंक सही तरीके से टोटल किए गए हैं और सिस्टम में अंक सही तरीके से अपलोड किए गए हैं या नहीं। इसी प्रक्रिया के बाद छात्र आगे उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
13 May 2026, 03:15:16 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: री-इवैल्यूएशन की सुविधा 18 अप्रैल से, ऑनलाइन ही होंगे आवेदन
CBSE 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते, वे सबसे पहले “Verification of Marks” के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में बोर्ड यह जांच करता है कि छात्र की सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सही तरीके से हुआ है या नहीं। इसके तहत यह देखा जाता है कि सभी सवालों के नंबर जोड़े गए हैं, कुल अंक सही तरीके से टोटल किए गए हैं और सिस्टम में अंक सही तरीके से अपलोड किए गए हैं या नहीं। इसी प्रक्रिया के बाद छात्र आगे उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
13 May 2026, 02:56:43 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: री-इवैल्यूएशन की सुविधा 18 अप्रैल से, ऑनलाइन ही होंगे आवेदन
CBSE 12th Result 2026 LIVE: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों के लिए पोस्ट रिजल्ट सुविधाएं 18 अप्रैल 2026 से शुरू होंगी। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-इवैल्यूएशन और अन्य सेवाओं के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। CBSE के अनुसार इस साल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन डिजिटल तरीके से किया गया है, जिससे टोटलिंग की गलतियों की संभावना काफी कम हो गई है। इसके बावजूद पहले की तरह री-इवैल्यूएशन का विकल्प उपलब्ध रहेगा। बोर्ड ने छात्रों को तय समयसीमा का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है, क्योंकि अंतिम तारीख के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत सर्कुलर जल्द जारी किया जा सकता है।
13 May 2026, 02:14:38 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: त्रिवेंद्रम में सीबीएसई 12वीं में किस स्कूल का प्रदर्शन कैसा रहा
CBSE 12th Result 2026 LIVE: त्रिवेंद्रम मेंसीबीएसई 12वीं रिजल्ट- स्कूल के प्रकार के अनुसार प्रदर्शन:
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): इनका प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जहाँ पास प्रतिशत 99.78% रहा (लड़कियों का 100% और लड़कों का 99.59%)।
सरकारी स्कूल (GOVT): सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 98.68% रहा।
केंद्रीय विद्यालय (KV): केवी का पास प्रतिशत 98.62% रहा।
निजी/स्वतंत्र स्कूल (INDEPENDENT): इन स्कूलों का पास प्रतिशत 95.31% रहा।
13 May 2026, 02:13:15 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा कौन दे सकेगा
CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी, जो कि एक दिवसीय परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए निम्नलिखित श्रेणियों के छात्र आवेदन कर सकते हैं:
वे छात्र जो 2026 में कक्षा 12वीं पास कर चुके हैं, लेकिन केवल किसी एक विषय में अपना प्रदर्शन सुधारना चाहते हैं।
वे छात्र जिन्हें 2026 की परीक्षा में कंपार्टमेंट (Compartment) श्रेणी में रखा गया है।
वे छात्र जिन्हें 2025 की परीक्षा में कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया था (चूंकि कंपार्टमेंट पास करने के लिए 3 अवसर दिए जाते हैं, इसलिए इन छात्रों के लिए यह अंतिम मौका होगा)
13 May 2026, 01:55:23 PM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2026 को
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE:सीबीएसई 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2026 को केवल एक दिन आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा में कंपार्टमेंट वाले छात्र या वे छात्र जो किसी एक विषय में अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, बैठ सकते हैं। इसके लिए LOC (List of Candidates) जमा करने की प्रक्रिया 2 जून 2026 से ऑनलाइन शुरू होगी
13 May 2026, 01:53:07 PM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई जारी नहीं करता टॉपर लिस्ट
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई ने हर साल की तरह इस साल भी 10वीं 12वीं की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। कई साल पहले टॉपर लिस्ट जारी करना बंद कर दिया गया था। छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को टालने के लिए सीबीएसई किसी प्रकार की मेरिट लिस्ट या प्रथम/द्वितीय/तृतीय श्रेणी की घोषणा नहीं करता है। हालांकि, प्रत्येक विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 0.1% छात्रों को डिजीलॉकर के माध्यम से मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
13 May 2026, 01:48:08 PM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: 9.26 फीसदी विद्यार्थियों की आई कंपार्टमेंट
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का लिंक उमंग ऐप पर जारी कर दिया गया है। इस वर्ष 1,63,800 छात्रों (कुल 9.26%) को कंपार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया है
13 May 2026, 01:47:14 PM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: 17,113 छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 94,028 छात्रों ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 17,113 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए
13 May 2026, 01:45:41 PM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालयों (KV) का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा जहाँ 98.55% छात्र पास हुए, इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के 98.47% छात्र पास हुए
13 May 2026, 01:42:45 PM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: त्रिवेंद्रम रीजन ने मारी बाजी
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: देश में त्रिवेंद्रम रीजन का सीबीएसई 12वीं रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। त्रिवेंद्रम रीजन 95.62% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद चेन्नई (93.84%) और बेंगलुरु (93.19%) का स्थान है।
13 May 2026, 01:40:44 PM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं में 85.20% पास
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं में इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है जो कि 2025 के 88.39% की तुलना में थोड़ा कम है।
13 May 2026, 01:39:24 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE : बेटियों का रिजल्ट बेहतर रहा
CBSE 12th Result 2026 LIVE : लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है। ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा
13 May 2026, 01:33:52 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित
CBSE 12th Result 2026 LIVE : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। उमंग ऐप पर नतीजों का लिंक जारी किया गया है। विद्यार्थी अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर परिणाम चेक कर सकते हैं। उमंग ऐप के अलावा छात्र छात्राएं सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in और डिजीलॉकर (Digilocker) से भी 12वीं का परिणाम चेक कर सकते हैं।
13 May 2026, 01:26:02 PM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: पिछले 5 वर्षों में कब जारी हुआ सीबीएसई 12वीं रिजल्ट
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: पिछले दो वर्षों यानी 2024 और 2025 में सीबीएसई ने लगातार 13 मई को 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इसी वजह से इस बार भी छात्रों और एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि बोर्ड उसी पैटर्न को फॉलो कर सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने से पहले ये सभी डिटेल्स अपने पास तैयार रखें ताकि वेबसाइट पर ज्यादा भीड़ होने की स्थिति में समय बर्बाद न हो।
पिछले 5 वर्षों में कब जारी हुआ CBSE 12वीं रिजल्ट?
वर्ष रिजल्ट जारी होने की तारीख
2025 13 मई
2024 13 मई
2023 12 मई
2022 22 जुलाई
2021 30 जुलाई
13 May 2026, 01:25:45 PM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: अपना रिजल्ट देखने के लिए ये जानकारी तैयार रखें
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: अपना रिजल्ट देखने के लिए ये जानकारी तैयार रखें:
रोल नंबर
स्कूल नंबर
एडमिट कार्ड आईडी
इन प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखें:
आधिकारिक वेबसाइट: results.cbse.nic.in या cbse.gov.in
DigiLocker: भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर डिजिलॉकर मार्कशीट देखने का सबसे तेज़ तरीका है।
UMANG App: यहां भी परिणाम उपलब्ध होते हैं।
13 May 2026, 01:25:16 PM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: जल्द आ रहा रिजल्ट, उमंग और डिजिलॉकर ने साझा किया अपडेट
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर साझा किए गए ताजा अपडेट के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द आने वाला है। डिजिलॉकर पर लिखा आ रहा है "CBSE Class 12th Results - 2026 Coming Soon" सीबीएसई की ओर से 12वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च में देशभर के 7,574 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। घोषणा होने पर विद्यार्थी cbse.gov.in, cbseresults.nic.in. DigiLocker एप या वेबसाइट. UMANG एप या वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
13 May 2026, 01:24:59 PM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का परिणाम एक साथ
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: देशभर के करीब 18.5 लाख विद्यार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बार बोर्ड ने पहली बार 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरी तरह डिजिटल-ऑन स्क्रीनिंग मार्किंग मोड पर शुरू किया है। 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चली थीं। सीबीएसई देशभर के अपने 22 रीजन का परिणाम एक साथ जारी करेगा। सीबीएसई 12वीं की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का परिणाम एक साथ आएगा।
13 May 2026, 01:24:41 PM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई (CBSE) 12वीं के नतीजों में हो रही देरी ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी है। छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनका धैर्य अब जवाब दे रहा है, जिसका नजारा बोर्ड के सोशल मीडिया हैंडल्स पर साफ देखा जा सकता है। जब मंगलवार को सीबीएसई ने नर्स दिवस या फुटबॉल कैलेंडर जैसे पोस्ट साझा किए, तो छात्रों ने कमेंट बॉक्स में अपनी नाराजगी और मजाक का तड़का लगा दिया:
सार्केस्टिक कमेंट्स: एक छात्र ने लिखा, 'GTA 6 पहले आ जाएगा, पर ये रिजल्ट नहीं आएगा!'
गुस्सा और मजाक: दूसरे छात्र ने लिखा, 'भाई तुम लोग सब कर रहे हो पर रिजल्ट नहीं दे रहे, कम से कम डेट तो बता दो।'
गैसलाइटिंग: छात्रों का कहना है कि बार-बार "Coming Soon" का मैसेज देना उन्हें मानसिक रूप से थका रहा है।
13 May 2026, 01:23:55 PM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई ने नहीं किया अभी किसी डेट का ऐलान
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: परिणाम की आहट के बीच हालांकि सीबीएसई ने अभी तक 12वीं रिजल्ट की डेट पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया और पिछले ट्रेंड्स के अनुसार 13 मई की तारीख सबसे ज्यादा चर्चा में है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। अगर बोर्ड पुराने पैटर्न को अपनाता है, तो कल नतीजों के आने की पूरी संभावना है।
13 May 2026, 01:13:08 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: इन डिटेल्स को रखें तैयार
CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं के नतीजे जल्द जारी करेगा। इससे पहले छात्रों को अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी तैयार रखें। इसकी मदद से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे।
13 May 2026, 01:00:44 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: कब हुई थी 12वीं की परीक्षाएं?
CBSE 12th Result 2026 LIVE: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 LIVE: CBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं देश और विदेश में 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा एक ही शिफ्ट में हुई थी, जो सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली।
13 May 2026, 12:42:59 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: क्या सीबीएसई बोर्ड ने जारी की है कोई सटीक डेट
CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड ने अभी तक 12वीं रिजल्ट की कोई तारीख या समय के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कुछ दिन पहले कहा था कि सीबीएसई मई 2026 के तीसरे सप्ताह में कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर सकता है। विद्यार्थी अपना परिणाम सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर और उमंग ऐप पर भी चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की आंसरशीट डिजिटल तरीके से चेक की है। इससे रीइवेल्यूएशन की प्रक्रिया भी आसानी से होगी। टोटलिंग में गलतियां नहीं होगी।
13 May 2026, 12:30:31 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE:: DigiLocker पर मिलेंगे मार्कशीट और सर्टिफिकेट
CBSE 12th Result 2026 LIVE: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, बोर्ड छात्रों को उनकी डिजिटल मार्कशीट, सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। ये सभी दस्तावेज CBSE के डिजिटल प्लेटफॉर्म DigiLocker पर मिलेंगे।
13 May 2026, 12:12:48 PM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई नहीं जारी करता टॉपर्स लिस्ट
CBSE 12th Result 2026 LIVE: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। बहुत से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद टॉपर्स की लिस्ट जारी करता है। लेकिन ऐसा नहीं है। सीबीएसई कक्षा 12 के लिए कोई आधिकारिक टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करता है। कोरोना महामारी के बाद सीबीएसई टॉपर्स की लिस्ट जारी करना बंद कर दिया था, जो अब तक चली आ रही है। इसके बजाय, CBSE प्रत्येक विषय में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 0.1% में आने वाले छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान करता है।
13 May 2026, 11:46:15 AM IST
CBSE Class 12 Result 2026 Live: नई मूल्यांकन प्रणाली को लेकर पहले उठे थे सवाल
CBSE Class 12 Result 2026 Live: इस बार सीबीएसई की नई मूल्यांकन प्रणाली को लेकर छात्रों और शिक्षकों के बीच कई सवाल उठे थे। कई छात्रों को यह चिंता थी कि बदले हुए मूल्यांकन तरीके का उनके अंकों पर क्या असर पड़ेगा। हालांकि बोर्ड ने साफ किया था कि मूल्यांकन पूरी पारदर्शिता और तय नियमों के तहत किया गया है। इसी वजह से इस बार रिजल्ट को लेकर छात्रों की बेचैनी पहले से ज्यादा देखी जा रही है।
13 May 2026, 11:26:47 AM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर (DigiLocker) से डिजिटल मार्कशीट कैसे पाएं
CBSE Class 12th Result 2026 Live: आजकल डिजिटल इंडिया के दौर में आपको अपनी हार्ड कॉपी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप डिजिलॉकर के जरिए अपनी असली डिजिटल मार्कशीट तुरंत पा सकते हैं:
1. सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करके खोलें।
2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
3. अब ‘Issued Documents’ वाले सेक्शन में जाएं।
4. वहां आपको 'Central Board of Secondary Education (CBSE)' का विकल्प चुनना होगा।
5. इसके बाद 'Class 12 Marksheet 2026' पर क्लिक करें।
6. सिस्टम द्वारा मांगी गई जरूरी जानकारियां (जैसे रोल नंबर और पासिंग ईयर) दर्ज करें।
7. आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड होने के लिए तैयार है, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
13 May 2026, 10:56:56 AM IST
CBSE 12th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर से मार्कशीट पाने का सबसे तेज और सुरक्षित तरीका
CBSE 12th Result 2026 LIVE : अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट घोषित होते ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक इतना बढ़ जाता है कि साइट क्रैश हो जाती है या बहुत धीमी चलने लगती है। ऐसे समय में cbseservices.digilocker.gov.in पोर्टल छात्रों के लिए सबसे मददगार साबित होता है।
डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य होती है और इसे आप भविष्य में स्कूल या कॉलेज एडमिशन के लिए 'ओरिजिनल डॉक्यूमेंट' के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
6-अंकों के सिक्योरिटी पिन का महत्व?
सीबीएसई ने छात्रों के डेटा की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए 'सिक्योरिटी पिन' सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को उनके छात्रों के लिए 6 अंकों का एक विशेष सिक्योरिटी पिन भेज दिया है। बिना इस पिन के आप डिजिलॉकर पर अपना अकाउंट पूरी तरह एक्टिवेट नहीं कर पाएंगे। रिजल्ट से पहले ही छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कूल से संपर्क कर अपना यूनिक सिक्योरिटी पिन प्राप्त कर लें, ताकि रिजल्ट के दिन उन्हें देरी न हो।
13 May 2026, 10:55:05 AM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: 1859551 विद्यार्थियों को सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: कुल 18,59,551 उम्मीदवारों ने कक्षा 12 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जो 7,574 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पिछले साल, कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत था, जो उससे पिछले साल के 87.98 प्रतिशत से ज़्यादा था। विजयवाड़ा क्षेत्र का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 99.60 प्रतिशत रहा। पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था – लड़कियों में 91.64 प्रतिशत, जबकि लड़कों में 85.70 प्रतिशत था
13 May 2026, 10:38:30 AM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: पिछले साल CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा था
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: पिछले साल सीबीएसई 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत था, जो 2024 के 87.98 प्रतिशत से अधिक था। विजयवाड़ा क्षेत्र का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 99.60 प्रतिशत रहा। पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था – लड़कियों में 91.64 प्रतिशत, जबकि लड़कों में 85.70 प्रतिशत था
13 May 2026, 10:37:56 AM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट किन वेबसाइट से चेक कर सकेंगे
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट किन वेबसाइट से चेक कर सकेंगे
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in
results.gov.in
13 May 2026, 10:24:00 AM IST
CBSE Class 12 Result 2026 live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट प्रक्रिया में इस साल क्या नया है
CBSE Class 12 Result 2026 Live: सीबीएसई ने 12वीं डिजिटल मार्किंग सिस्टम शुरू किया है, जिसके तहत आंसर शीट का मूल्यांकन डिजिटल रूप से किया जाता है। 11वीं 12वीं के शिक्षकों को ऑनलाइन मूल्यांकन का काम सौंपा गया है और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए पहले से ही लॉगिन क्रेडेंशियल दिए गए थे। नई प्रणाली से परिचित होने के लिए शिक्षकों को मॉक मूल्यांकन में भाग लेने की भी अनुमति दी गई थी, जिसमें फरवरी में आयोजित एक बड़े पैमाने का मॉक अभ्यास भी शामिल था। आंसरशीट की डिजिटल चेकिंग में टोटलिंग में गलतियां नहीं होगी। समय और धन की बचत होगी। ज्यादा से ज्यादा शिक्षक मूल्यांकन कार्य में योगदान दे सकेंगे। इससे रीचेकिंग व री इवेल्यूएशन की प्रक्रिया आसानी से हो जाएगी।
13 May 2026, 10:22:49 AM IST
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं मूल्यांकन में हर दिन परीक्षक का काम लगभग 25 कॉपियां जांचने का
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: सीबीएसई के OSM सिस्टम के तहत हर परीक्षक हर दिन लगभग 25 उत्तर-पुस्तिकाएं जांचता है, और जांच का सेशन सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलता है। काम का यह रोजाना का बोझ मोटे तौर पर पहले के फिजिकल चेकिंग सिस्टम जैसा ही है। मुख्य फर्क यह है कि हर कॉपी को डिजिटल रूप से एक खास परीक्षक के नाम पर दर्ज किया जाता है; इसमें कॉपियों को तेजी से काम करने वाले साथियों को दोबारा बांटने का कोई तरीका नहीं है, जैसा कि पुराने सिस्टम में होता था, जहां तेजी से जांच करने वाले परीक्षक धीरे काम करने वालों से अनौपचारिक रूप से कॉपियां ले लेते थे। काम सौंपने का यह तय मॉडल हर व्यक्ति की जवाबदेही को मजबूत करता है, लेकिन परीक्षक के स्तर पर काम की गति को सीमित करता है।