CBSE 12th Result 2026 DigiLocker: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, डिजिलॉकर digilocker.gov.in से करें डाउनलोड
DigiLocker CBSE Class 12 Result 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट डिजीलॉकर (Digilocker) पोर्टल digilocker.gov.in से चेक कर सकते हैं।

DigiLocker CBSE Class 12 Result 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। CBSE 12th Result 2026 Linkपरीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और स्कूल नंबर की जरूरत पड़ेगी। छात्र छात्राएं डिजीलॉकर (Digilocker) पोर्टल digilocker.gov.in से भी 12वीं का परिणाम चेक कर सकते हैं। CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates
सीबीएसई 12वीं में 85.20% पास
सीबीएसई 12वीं में इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है जो कि 2025 के 88.39% की तुलना में थोड़ा कम है। हमेशा की तरह इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है। ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 94,028 छात्रों ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 17,113 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
डिजिलॉकर के जरिए से सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं-
स्टेप 1: डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप पर जाएं
डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या अपने स्मार्टफोन पर डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें।
ऐप को गूगल प्ले स्टोर (एंड्रॉयड) या ऐप्पल ऐप स्टोर (आईओएस) से डाउनलोड किया जा सकता है।
स्टेप 2: लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं
यदि आपके पास पहले से डिजिलॉकर अकाउंट है, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन के साथ लॉगिन करें।
नए यूजर्स को अकाउंट बनाना होगा।
इसके लिए 'साइन अप' ऑप्शन पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि और लिंग जैसी जानकारी दर्ज करें।
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा।
ओटीपी दर्ज करें और प्रोफाइल सेटअप पूरा करें।
स्टेप 3: सीबीएसई बोर्ड ऑप्शन पर क्लिक करें
लॉगिन करने के बाद, डिजिलॉकर डैशबोर्ड पर जाएं।
'एजुकेशन' कैटेगरी पर क्लिक करें और 'केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड' का चयन करें।
स्टेप 4: कक्षा और वर्ष चुनें
कक्षा 12वीं का चयन करें।
परीक्षा वर्ष के रूप में '2026' चुनें।
स्टेप 5: रोल नंबर और अन्य डिटेल्स दर्ज करें
कक्षा 12वीं के लिए: अपना रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें।
सभी डिटेल्स ध्यान से भरें, क्योंकि गलत जानकारी के कारण मार्कशीट डाउनलोड नहीं होगी।
स्टेप 6: मार्कशीट डाउनलोड करें
डिटेल्स जमा करने के बाद, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।
इसे देखें और 'सेव टू लॉकर' बटन पर क्लिक करके अपने डिजिलॉकर खाते में सहेजें।
आप मार्कशीट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं और प्रिंटआउट ले सकते हैं।




साइन इन