CBSE Class 12 Computer Science Analysis 2026: A Balanced Mix of Easy and Moderate Questions, know paper difficulty level CBSE 12th Computer Science Analysis: CBSE 12वीं कंप्यूटर साइंस में कोडिंग और SQL ने दी राहत, स्कोरिंग रहा आज का पेपर, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE 12th Computer Science Analysis: CBSE 12वीं कंप्यूटर साइंस में कोडिंग और SQL ने दी राहत, स्कोरिंग रहा आज का पेपर

CBSE Class 12th Computer Science Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड ने आज, 25 मार्च 2026 को कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते छात्रों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान देखी गई।

Wed, 25 March 2026 09:02 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE 12th Computer Science Analysis: CBSE 12वीं कंप्यूटर साइंस में कोडिंग और SQL ने दी राहत, स्कोरिंग रहा आज का पेपर

CBSE 12th Computer Science analysis 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में आज, 25 मार्च 2026 को कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते छात्रों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान देखी गई। शुरुआती फीडबैक और एक्सपर्ट के विश्लेषण के अनुसार, इस साल का पेपर 'संतुलित' रहा, जिसमें आसान और मध्यम स्तर के सवालों का अच्छा मेल-जोल था। कंप्यूटर साइंस उन विषयों में से एक है जिसे छात्र स्कोरिंग मानते हैं, और आज के पेपर ने इस उम्मीद को काफी हद तक पूरा किया है।

कैसा रहा प्रश्नपत्र का लेवल?

परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों ने बताया कि पेपर न तो बहुत कठिन था और न ही बहुत ज्यादा लंबा। सेक्शन-A (MCQs) में बहुविकल्पीय प्रश्न काफी सीधे और कॉन्सेप्चुअल थे। जिन छात्रों ने एनसीईआरटी (NCERT) की किताबों को ध्यान से पढ़ा था, उन्होंने इस सेक्शन को बहुत कम समय में पूरा कर लिया। पेपर में ‘पायथन’ कोडिंग और आउटपुट निकालने वाले सवाल मध्यम स्तर के थे। कुछ छात्रों को 'लूप्स' और 'फंक्शंस' से जुड़े सवालों में थोड़ा दिमाग लगाना पड़ा, लेकिन वे हल करने योग्य थे। SQL क्वेरीज और नेटवर्किंग से जुड़े सवाल काफी हद तक पिछले वर्षों के पैटर्न पर आधारित थे, जिससे छात्रों को इन्हें हल करने में आसानी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE ने किया साफ, 10वीं में दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद मिलेगा पासिंग सर्टिफकेट
ये भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट के CBSE 10वीं रिजल्ट स्कीम जारी, परीक्षाओं के आधार पर तय होंगे अंक
ये भी पढ़ें:सीबीएसई 10वीं 2nd एग्जाम के लिए आवेदन आज से, जानें सभी नियम व शर्तें

एक्सपर्ट की राय: 'एनसीईआरटी आधारित रहा पेपर'

विभिन्न स्कूलों के कंप्यूटर साइंस शिक्षकों ने पेपर का विश्लेषण करते हुए कहा कि सीबीएसई ने इस बार सिलेबस का पूरी तरह पालन किया है। पेपर के सभी सेक्शन में अंकों का वितरण बहुत ही सटीक था। थ्योरी और प्रैक्टिकल आधारित कोडिंग के बीच एक अच्छा तालमेल देखा गया।

शिक्षकों का मानना है कि एक औसत छात्र भी इस पेपर में आसानी से 70% से 80% अंक प्राप्त कर सकता है। वहीं, जिन छात्रों ने कोडिंग की अच्छी प्रैक्टिस की थी, उनके लिए 100 में से 100 अंक लाना भी मुश्किल नहीं होगा। प्रश्नपत्र में कुछ सवाल ऐसे थे जो सीधे नहीं थे (ट्रिकी), लेकिन वे छात्रों की लॉजिकल रीजनिंग को परखने के लिए जरूरी थे।

छात्रों की प्रतिक्रिया: 'समय पर पूरा हुआ पेपर'

दिल्ली के एक परीक्षा केंद्र से बाहर आए छात्र ने बताया, "शुरुआत में मुझे डर लग रहा था कि कोडिंग वाले सवाल समय लेंगे, लेकिन पेपर बहुत ही व्यवस्थित था। मैंने समय से 15 मिनट पहले ही पूरा पेपर हल कर लिया और रिवीजन भी कर लिया।"

एक अन्य छात्रा ने कहा, "नेटवर्किंग और स्टैक से जुड़े सवाल बहुत आसान थे। अगर किसी ने पिछले 5 सालों के सैंपल पेपर्स हल किए थे, तो उसके लिए यह पेपर बहुत अच्छा रहा होगा।"

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।