CBSE 10th Exam 2026 Phase 2 : CBSE Class 10th Second Board Exam Loc Dates rules guidelines eligibility fees CBSE 10th Exam 2026 Phase 2 : सीबीएसई 10वीं 2nd एग्जाम के लिए आवेदन आज से, जानें योग्यता व फीस समेत सभी नियम व शर्तें, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE 10th Exam 2026 Phase 2 : सीबीएसई 10वीं 2nd एग्जाम के लिए आवेदन आज से, जानें योग्यता व फीस समेत सभी नियम व शर्तें

CBSE 10th Exam 2026 Phase 2 : CBSE कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए स्कूलों के माध्यम से उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया आज बुधवार से शुरू करने जा रही है। सीबीएसई बोर्ड मई 2026 में दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा।

Wed, 18 March 2026 08:01 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
CBSE 10th Exam 2026 Phase 2 : सीबीएसई 10वीं 2nd एग्जाम के लिए आवेदन आज से, जानें योग्यता व फीस समेत सभी नियम व शर्तें

CBSE 10th Exam 2026 Phase 2 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 ( CBSE 10th Second Exam ) के लिए स्कूलों के माध्यम से उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया आज बुधवार से शुरू करने जा रही है। सीबीएसई बोर्ड मई 2026 में दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली के अनुसार पहली बार शुरू की गई है, जिससे छात्रों को अपने अंकों में सुधार का मौका मिलेगा। छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा जैसे अधिकतम 3 विषयों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, वे छात्र जिन्होंने मुख्य परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में हिस्सा नहीं लिया, इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। एलओसी जमा करने का पहला चरण 18 से 31 मार्च तक चलेगा। परिणाम घोषित होने के अगले दिन से पांच दिन का दूसरा चरण होगा। तीसरे चरण में लेट फीस के साथ दो दिन की अतिरिक्त विंडो दी जाएगी।

3 चरणों में एलओसी जमा करने की व्यवस्था

सीबीएसई ने तीन चरणों में एलओसी जमा करने की व्यवस्था की है। पहले चरण में एलओसी जमा करने की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगी। दूसरे चरण में परीक्षा (पहली परीक्षा) परिणाम घोषित होने के अगले दिन से पांच दिनों तक एलओसी जमा की जा सकेगी, जबकि तीसरे चरण में विलंब शुल्क के साथ परिणाम घोषित होने के सातवें दिन से दो दिनों तक एलओसी जमा करने का मौका मिलेगा।

क्या है सीबीएसई 10वीं सेकेंड एग्जाम में बैठने के नियम

कौन दे सकता है सीबीएसई 10वीं सेकेंड चांस एग्जाम

सीबीएसई 10वीं सेकेंड चांस एग्जाम में शामिल होने के लिए यह अनिवार्य है कि छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ हो और कम से कम तीन विषय की परीक्षाएं दी हों। जो छात्र पहली परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में अनुपस्थित रहे या फेल हुए हैं, वे दूसरी परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

- सभी पास और योग्य छात्र अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए साइंस, मैथ, सोशल साइंस और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में सेकंड बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉपी चेकिंग के दौरान सोशल मीडिया से दूर रहें शिक्षक: CBSE की चेतावनी

क्या खुद फॉर्म भरना होगा

- छात्र खुद सीधे फॉर्म नहीं भर सकते। आपको अपने स्कूल के जरिए ही आवेदन करना होगा।

- इस परीक्षा के लिए सिलेबस वही रहेगा जो आपकी पहली मुख्य परीक्षा के लिए था।

- जिन छात्रों का पहली परीक्षा में परिणाम कंपार्टमेंट आया है, वे सेकंड बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट कैटेगरी के तहत शामिल हो सकते हैं।

- सेकंड परीक्षा के LOC में नए नाम नहीं जोड़े जा सकते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE : 10वीं 12वीं में छठे 7वें अतिरिक्त विषय के आधार पर नहीं होंगे पास

कितनी है सीबीएसई 10वीं दूसरी परीक्षा की फीस

परीक्षा शुल्क की बात करें तो प्रति छात्र प्रति विषय 320 रुपये की दर से अधिकतम तीन विषयों के लिए कुल 960 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने पर अतिरिक्त 2000 रुपये का शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीबीएसई 12वीं के बाद 10वीं में भी हो सकती डिजिटल ऑनस्क्रीन मार्किंग

CBSE Board 10th Exam 2026: एलओसी शेड्यूल

कैंडिडेट्स की लिस्ट (एलओसी) सबमिशन के लिए पहला फेज 18 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक

परीक्षा फीस का भुगतान - पहला फेज मुख्य परिणाम घोषित होने के अगले दिन से 5 दिन तक

एलओसी सबमिशन – 2nd Phase - मुख्य परिणाम घोषित होने के अगले दिन से 5 दिन तक

परीक्षा फीस सबमिशन- दूसरे फेज मुख्य परिणाम घोषित होने के अगले दिन से 5 दिन तक

एलओसी सबमिशन – तीसरा चरण (लेट फीस के साथ) रिजल्ट घोषित होने के 7वें दिन से 2 दिन तक

परीक्षा फीस का भुगतान – तीसरा चरण (लेट फीस के साथ) रिजल्ट घोषित होने के 7वें दिन से 2 दिन तक

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।