CBSE Class 10 Result 2026: CBSE Announces Result Scheme for Middle East Schools, Number Of Exams Taken CBSE Class 10 Result 2026: मिडिल ईस्ट के CBSE स्कूलों के लिए रिजल्ट स्कीम जारी, परीक्षाओं के आधार पर तय होंगे अंक, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE Class 10 Result 2026: मिडिल ईस्ट के CBSE स्कूलों के लिए रिजल्ट स्कीम जारी, परीक्षाओं के आधार पर तय होंगे अंक

CBSE Class 10 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट देशों, जैसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, कतर और कुवैत में स्थित अपने संबद्ध स्कूलों के लिए एक स्पेशल असेसमेंट स्कीम की घोषणा की है।

Thu, 19 March 2026 11:20 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE Class 10 Result 2026: मिडिल ईस्ट के CBSE स्कूलों के लिए रिजल्ट स्कीम जारी, परीक्षाओं के आधार पर तय होंगे अंक

CBSE Class 10 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट देशों, जैसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, कतर और कुवैत में स्थित अपने संबद्ध स्कूलों के लिए एक स्पेशल असेसमेंट स्कीम की घोषणा की है। यह कदम उन क्षेत्रों में रहने वाले हजारों छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जहां कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों या स्थानीय छुट्टियों के कारण कुछ विषयों की परीक्षाएं प्रभावित हुई थीं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सीबाएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट तैयार करने का आधार इस बात पर निर्भर करेगा कि एक छात्र ने कुल कितनी परीक्षाओं में भाग लिया है। यह स्कीम निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई है ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो।

असेसमेंट का गणित: कैसे तैयार होगा सीबाएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट?

CBSE द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मूल्यांकन को तीन कैटेगरी में बांटा गया है:

तीन से अधिक विषयों की परीक्षा देने वाले छात्र: यदि किसी छात्र ने तीन से अधिक विषयों की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक दी है, तो उसके बेस्ट तीन प्रदर्शन वाले विषयों के अंकों का औसत निकाला जाएगा। इसी औसत अंक को उन विषयों के लिए दिया जाएगा जिनकी परीक्षा छात्र नहीं दे पाया था।

केवल तीन विषयों की परीक्षा देने वाले छात्र: यदि किसी छात्र ने केवल तीन विषयों की परीक्षा दी है, तो उसके बेस्ट दो विषयों के अंकों का औसत निकाला जाएगा। यह औसत उन शेष विषयों के लिए आवंटित किया जाएगा जिनकी परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकीं।

एक या दो विषयों की परीक्षा देने वाले छात्र: बहुत कम संख्या में ऐसे छात्र भी हो सकते हैं जो केवल एक या दो विषयों की परीक्षा दे पाए हों। ऐसे मामलों में, बोर्ड उनके इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंकों को आधार बनाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 12वीं इकोनॉमिक्स पेपर: संतुलित रहा प्रश्नपत्र, छात्रों के लिए स्कोरिंग रहा
ये भी पढ़ें:CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए 18 मार्च से जमा होगी LOC, पढ़ें नई गाइडलाइन
ये भी पढ़ें:मिडल ईस्ट में तनाव के कारण CBSE 12वीं की परीक्षाएं 9 से 11 मार्च तक स्थगित,

मिडिल ईस्ट के छात्रों के लिए विशेष प्रावधान

मिडिल ईस्ट में चलने वाले सीबीएसई स्कूल भारत के बाहर सबसे बड़े नेटवर्क में से एक हैं। यहां अक्सर रमजांन की छुट्टियों या स्थानीय प्रशासनिक कारणों से परीक्षा केंद्रों के समय में बदलाव होता रहा है। बोर्ड ने कहा है कि मिडिल ईस्ट के स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों के इंटरनल मार्क्स को समय पर पोर्टल पर अपलोड करें।

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि यदि कोई छात्र अपने औसत अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो उसे भविष्य में स्थिति सामान्य होने पर 'इम्प्रूवमेंट परीक्षा' देने का विकल्प दिया जाएगा। हालांकि, यह विकल्प वैकल्पिक होगा और छात्र का पिछला रिजल्ट तब तक मान्य रहेगा।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ही भरोसा करें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।