CBSE Board Exams in Gulf Countries Not Cancelled, Board Issues Warning against fake notice CBSE Board Exams Fake Notice: मिडिल ईस्ट में CBSE बोर्ड परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी, बोर्ड ने छात्रों को किया आगाह, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE Board Exams Fake Notice: मिडिल ईस्ट में CBSE बोर्ड परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी, बोर्ड ने छात्रों को किया आगाह

CBSE Fake News Alert 2026: सीबीएसई बोर्ड ने साफ कर दिया है कि मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में परीक्षाओं के रद्द होने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है और सभी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

Sun, 1 March 2026 01:04 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE Board Exams Fake Notice: मिडिल ईस्ट में CBSE बोर्ड परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी, बोर्ड ने छात्रों को किया आगाह

CBSE Board Exams Fake Notice: सोशल मीडिया के दौर में फर्जी खबरों का जाल बहुत तेजी से फैलता है, और इस बार इसका शिकार बने हैं विदेश में पढ़ाई कर रहे सीबीएसई (cbse) के छात्र। पिछले कुछ घंटों से इंटरनेट पर एक सर्कुलर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में चल रही सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इस खबर ने हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच हड़कंप मचा दिया।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि यह खबर पूरी तरह से झूठी और आधारहीन है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षाओं के रद्द होने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है और सभी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

क्या था वायरल फर्जी सर्कुलर?

वायरल हो रहे इस फर्जी पत्र में सीबीएसई के आधिकारिक लेटरहेड और जाली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया गया था ताकि यह असली लगे। इसमें लिखा गया था कि 'वर्तमान परिस्थितियों' (ईरान-इजराइल युध्द) के कारण खाड़ी देशों (जैसे दुबई, शारजाह, कतर, आदि) के परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं स्थगित या रद्द की जा रही हैं। रविवार को जब यह खबर फैली, तो छात्र असमंजस में पड़ गए कि वे अगले दिन परीक्षा देने जाएं या नहीं।

सीबीएसई की आधिकारिक सफाई

बोर्ड के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, "सीबीएसई के संज्ञान में आया है कि एक फर्जी सर्कुलर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें मिडिल ईस्ट में बोर्ड परीक्षाओं के रद्द होने की बात कही गई है। हम सभी छात्रों, स्कूलों और अभिभावकों को सूचित करना चाहते हैं कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बोर्ड की परीक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और भविष्य में भी तय डेटशीट के अनुसार ही होंगी।"

सीबीएसई ने छात्रों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अन-वेरिफाइड खबर पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर दी गई जानकारी को ही सही मानें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE थ्योरी पेपर की ही होगी री-असेसमेंट, प्रैक्टिकल के नंबरों में बदलाव नहीं
ये भी पढ़ें:CBSE: अब रटने का नहीं, समझने का दौर; बदल गया है प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ये भी पढ़ें:सीबीएसई ने स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य और काउंसलिंग को बनाया अनिवार्य

भ्रामक खबरों से कैसे बचें?

बोर्ड ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर पर छात्रों और अभिभावकों को इस अफवाह के प्रति सचेत करें। यदि किसी छात्र को परीक्षा से संबंधित कोई संदेह है, तो वे नीचे दिए कदम उठा सकते हैं:

सीधे अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के 'Latest @ CBSE' सेक्शन को चेक करें।

बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X/Twitter) को फॉलो करें।

परीक्षाएं जारी रहेंगी

मिडिल ईस्ट में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ते हैं। बोर्ड ने दोहराया है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निष्पक्षता के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छात्र अपनी तैयारी पर ध्यान दें और किसी भी अफवाह के कारण अपनी पढ़ाई को प्रभावित न होने दें। बोर्ड ने यह भी चेतावनी दी है कि फर्जी खबरें फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।