CBSE Board Exam 2026: Only Theory Papers can be Re-assessment not Practical papers, know passing criteria CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड थ्योरी पेपर की ही होगी री-असेसमेंट, प्रैक्टिकल के नंबरों में बदलाव संभव नहीं, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड थ्योरी पेपर की ही होगी री-असेसमेंट, प्रैक्टिकल के नंबरों में बदलाव संभव नहीं

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड ने साफ कर दिया है कि छात्र केवल थ्योरी (लिखित) परीक्षाओं के मार्क्स का ही पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं, प्रैक्टिकल परीक्षाओं के मार्क्स में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है।

Tue, 24 Feb 2026 03:51 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड थ्योरी पेपर की ही होगी री-असेसमेंट, प्रैक्टिकल के नंबरों में बदलाव संभव नहीं

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में अक्सर मूल्यांकन प्रक्रिया और री-असेसमेंट (पुनर्मूल्यांकन) को लेकर कई सवाल होते हैं। हाल ही में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इस विषय पर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि छात्र केवल थ्योरी (लिखित) परीक्षाओं के मार्क्स का ही पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं, प्रैक्टिकल परीक्षाओं के मार्क्स में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है।

क्या है सीबीएसई का नियम?

बोर्ड के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार, यदि किसी छात्र को लगता है कि उसे थ्योरी पेपर में कम मार्क्स मिले हैं और वह संतुष्ट नहीं है, तो वह नियमानुसार री-असेसमेंट के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि प्रैक्टिकल के मार्क्स स्कूल लेवल पर संबंधित विषय शिक्षक और एक्सटर्नल एग्जामिनर की उपस्थिति में तय किए जाते हैं, इसलिए इनमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।

यह जानकारी उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो अक्सर परीक्षा के बाद अपने परिणामों को लेकर असमंजस में रहते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को अपने थ्योरी पेपर के प्रदर्शन पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहिए, क्योंकि प्रैक्टिकल के मार्क्स स्कूलों द्वारा ही बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं, जो कि अंतिम माने जाते हैं।

पासिंग मार्क्स और इंटरनल असेसमेंट के नियम

सीबीएसई परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होता है। बोर्ड के नियमों के मुताबिक, एक छात्र को पास होने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट (प्रैक्टिकल) दोनों में अलग-अलग न्यूनतम मार्क्स प्राप्त करना आवश्यक है। कई छात्र यह मान लेते हैं कि दोनों के मार्क्स को मिलाकर पासिंग मार्क्स पूरे हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है।

अधिकारियों के अनुसार, उत्तीर्ण होने के लिए थ्योरी पेपर में बोर्ड द्वारा तय किए गए न्यूनतम मार्क्स को हासिल करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र थ्योरी में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाता है, तो उसे उस विषय में फेल माना जाएगा, भले ही उसके प्रैक्टिकल में पूरे मार्क्स क्यों न हों।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 10 पीरियोडिक टेबल को याद करने के शानदार 'स्मार्ट हैक्स', रटने की जरूरत नहीं
ये भी पढ़ें:CBSE: अब रटने का नहीं, समझने का दौर; बदल गया है प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ये भी पढ़ें:सीबीएसई ने स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य और काउंसलिंग को बनाया अनिवार्य

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 ( CBSE Board Result 2026)

सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षाओं का समापन 11 मार्च 2026 को होगा । वहीं, सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षाओं का समापन 10 अप्रैल 2026 को होगा। इसके बाद छात्रों की आंसर कॉपी चेकिंग की जाएगी। इसके बाद सीबीएसई बोर्ड की ओर से जल्द ही छात्रों के रिजल्ट की घोषणा cbse.gov.in पर की जाएगी। बोर्ड की ओर से अभी तक सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट तिथि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। छात्रों को बता दें कि आप अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे। आसानी से अपना रिजल्ट पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

परीक्षा से जुड़ी किसी भी भ्रामक खबर से बचने के लिए हमेशा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ही भरोसा करें। समय पर तैयारी करना और नियमों को समझना छात्रों को तनावमुक्त रहने में मदद करेगा, जिससे वे परीक्षा में अपना बेस्ट प्रदर्शन दे पाएंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।