CBSE 12th Topper : Bhavya from Ranchi and Tanya from Sikar Top CBSE Class 12 Arts Stream Scoring 499 Out of 500 Marks CBSE 12th Topper : सीबीएसई 12वीं आर्ट्स में रांची की भव्या और सीकर की तान्या ने किया टॉप, 500 में से 499 अंक, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE 12th Topper : सीबीएसई 12वीं आर्ट्स में रांची की भव्या और सीकर की तान्या ने किया टॉप, 500 में से 499 अंक

सीबीएसई ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। रांची की भव्या रंजन ने 99.8 प्रतिशत अंक के साथ नेशनल टॉप किया है। साथ ही राजस्थान के सीकर की तान्य भी संयुक्त रूप से इतने ही अंक हासिल कर आर्ट्स टॉपर बनी हैं।

Thu, 14 May 2026 07:17 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
CBSE 12th Topper : सीबीएसई 12वीं आर्ट्स में रांची की भव्या और सीकर की तान्या ने किया टॉप, 500 में से 499 अंक

सीबीएसई ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में झारखंड के 85.01% विद्यार्थी सफल हुए हैं। स्कूलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर्ट्स में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल रांची की छात्रा भव्या रंजन 99.8 प्रतिशत अंक के साथ स्टेट टॉपर के साथ-साथ नेशनल टॉपर बनी है। वहीं साइंस में डीपीएस रांची की शिवांशी शर्मा, होली क्रॉस बोकारो की शगुन कुमारी और डीपीएस बोकारो के आदित्य मिश्रा 99.2% अंक लाकर संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बने। कॉमर्स में डीपीएस बोकारो की प्रिया पालबाबू और डीएवी सीसीएल गिरिडीह के अवि गोयल 99.4% फीसदी अंक लाकर संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बने।

भव्या ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सदस्यों के सपोर्ट और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार छोटी गलतियां की और अंक कटे। कभी-कभी निराशा भी होती थी, लेकिन फिर अपनी कमियों पर फोकस किया और सफलता हासिल की। यह सोचा नहीं था कि नेशनल टॉपर बनूंगी। भव्या की मां विकी गांधी उसी स्कूल में जूनियर विंग की प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षिका के रूप में हर्ष की बात है कि हमारे स्कूल से नेशनल टॉपर बनी। उसकी इस सफलता ने हमें और मोटिवेट किया कि भविष्य में हम और टॉपर तैयार करें। एक मां के रूप में भव्या की इस सफलता ने हमें गौरवान्वित किया है। भव्या के पिता राजीव रंजन व्यवसायी हैं। भव्या यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। इसी तरीके से भविष्य की योजना भी तैयार कर रही हैं। भव्या बोकारो जिले के कसमार प्रखंड की रहनेवाली हैं। वह पूर्व विधायक लंबोदर महतो की भतीजी हैं।

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की अकादमिक निदेशक डॉ सिमी मेहता ने कहा कि भव्या की सफलता ने हमें और बेहतर करने के लिए मोटिवेट किया है। यह सफलता पूरे स्कूल के सहयोग का परिणाम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 12वीं में सबसे ज्यादा 100 में से 100 अंक किस विषय में आए

राजस्थान के सीकर की बेटी ने भी किया कमाल

12वीं बोर्ड में सीकर की तान्या सावनसुखा ने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आर्ट्स विंग में तान्या के 4 सब्जेक्ट में पूरे 100 में से 100 नंबर आए हैं। हिस्ट्री में एक नंबर कट गया। तान्या के पिता तरूण सावनसुखा बिजनेसमैन और मां विनिता हाउसवाइफ हैं। वह आईएएस बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और लगातार मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने परीक्षा से पहले पूरे सिलेबस का तीन बार रिवीजन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, डिजिलॉकर से करें डाउनलोड

देश में इस बार कम छात्र पास हुए, मेधावी भी घटे

नई दिल्ली। सीबीएसई 12वीं बोर्ड में बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष परिणाम में कमी आई है। 90 और 95 फीसदी अंक वाले छात्रों की संख्या में भी कमी आई है। वहीं, छात्रों के मुकाबले 6.73% अधिक छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। सीबीएसई के अनुसार, इस साल 17,68,968 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 15,07,109 सफल हुए। इनका पास प्रतिशत 85.20 है। यह आंकड़ा बीते वर्ष के मुकाबले 3.19 फीसदी कम है। बीते वर्ष 2025 में 16,92,796 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 14,96,307 उत्तीर्ण हुए थे, इनका पास प्रतिशत 88.39 था। इस वर्ष 94,028 बच्चों (कुल विद्यार्थियों का 5.32 फीसदी) ने 90 फीसद से अधिक अंक हासिल किए हैं, वहीं 17,113 बच्चों (कुल विद्यार्थियों का 0.97 फीसदी) ने 95 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20 फीसदी पास, यहां चेक करें परिणाम

इस बार पास होने वाले छात्रों में कमी और 90 या 95 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में कमी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि यह बदलाव कुछ वर्षों में आते रहे हैं। इसके पीछे कोई एक कारण नहीं हो सकता है। ऐसा नहीं है कि सीबीएसई ने किसी तरह के मार्किंग में बदलाव किया है। इस बार ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम लाया है, जिससे कॉपियों को चेक करना आसान हुआ है। 1,63,800 को कंपार्टमेंट’ श्रेणी में रखा गया है, जो पिछले साल से दो फीसदी ज्यादा है। पिछले वर्ष 1,29,095 विद्यार्थी इस श्रेणी में थे। कंपार्टमेंट वाले छात्र पूरक परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा 15 जुलाई को होगी। इसके लिए आवेदन दो जून को खुलेगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।