BTech : with JEE Main score BCECEB UGEAC counselling bihar government engineering colleges apply BCECE BTech : JEE Main स्कोर से बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के आवेदन कल से, देखें अहम तिथियां, Career Hindi News - Hindustan
More

BTech : JEE Main स्कोर से बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के आवेदन कल से, देखें अहम तिथियां

BCECEB UGEAC BTech Admission 2026: बिहार सरकार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई बीटेक कोर्सेज में प्रथम वर्ष में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने स्नातक स्तरीय इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसिलिंग (यूजीईएसी)-2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

Tue, 12 May 2026 10:02 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
BTech : JEE Main स्कोर से बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के आवेदन कल से, देखें अहम तिथियां

BCECEB UGEAC BTech Admission 2026: बिहार सरकार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई बीटेक कोर्सेज में प्रथम वर्ष में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने स्नातक स्तरीय इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसिलिंग (यूजीईएसी)-2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन)-2026 (पेपर-I) में वैध स्कोर प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी 13 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राज्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में लगभग 14 हजार सीटें हैं। आवेदन की अंतिम तिथि, शुल्क भुगतान एवं अंतिम समर्पण की अंतिम तिथि 5 जून रात्रि 11:59 बजे) है।

आवेदन प्रपत्र में ऑनलाइन सुधार का मौका 6 जून तक मिलेगा। पहली मेधा सूची का प्रकाशन 08 जून को कर हो। ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रस्तावित तिथि 10 जून रखी गई है। एससी/एसटी/दिव्यांगजन कोटि के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क मात्र 600 रुपये देना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीएचयू छात्रों को मिलेगा पीएम विद्यालक्ष्मी योजना का लाभ

छात्र पंजीकरण पर्षद की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार छात्रों को नामांकन के सयम जेईई (मेन)-2026 का प्रवेश पत्र एवं स्कोर कार्ड, मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के प्रमाण-पत्र/अंक-पत्र, आवासीय एवं जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, यूजीईएसी-2026 के आवेदन प्रपत्र का प्रिंट रखना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीटेक और पॉलिटेक्निक संस्थानों में साल में 2 बार होंगे दाखिले, AICTE ने दी इजाजत

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 13 मई 2026।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 05 जून 2026 (रात 10.00 बजे तक)।

ऑनलाइन फीस पेमेंट और फॉर्म सबमिशन की अंतिम तिथि: 05 जून 2026 (रात 11.59 बजे तक)।

एप्लीकेशन फॉर्म में ऑनलाइन सुधार (Editing): 06 जून 2026।

मेरिट लिस्ट का प्रकाशन: 08 जून 2026।

ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रस्तावित तिथि: 10 जून 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीसीए के बाद प्राइवेट नौकरी में ज्यादा मौके,सरकारी जॉब में BTech की तुलना में कम

काउंसलिंग के समय आवश्यक ओरिजिनल दस्तावेज

जब सीट आवंटन होगा, तो उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज ओरिजिनल प्रस्तुत करने होंगे:

- JEE (Main)-2026 का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड।

मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट, मार्कशीट और एडमिट कार्ड।

इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट, मार्कशीट और एडमिट कार्ड।

- आवासीय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र।

- 6 पासपोर्ट साइज फोटो (वही जो JEE Main के एडमिट कार्ड पर चिपकाई गई थीं)।

UGEAC-2026 के ऑनलाइन भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ।

आधार कार्ड।

यदि लागू हो तो DQ (PwD) / SMQ / EWS प्रमाण पत्र

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।