BTech: Admissions in BTech and Polytechnic Institutes to be Held Twice a Year AICTE Grants Approval BTech : बीटेक और पॉलिटेक्निक संस्थानों में साल में 2 बार होंगे दाखिले, AICTE ने दी इजाजत, Career Hindi News - Hindustan
More

BTech : बीटेक और पॉलिटेक्निक संस्थानों में साल में 2 बार होंगे दाखिले, AICTE ने दी इजाजत

विदेशी विश्वविद्यालयों की तर्ज पर AICTE ने इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक व मैनेजमेंट संस्थानों को साल में दो बार दाखिले लेने की इजाजत दे दी है। पहला प्रवेश चक्र जुलाई से अगस्त के बीच और दूसरा जनवरी से फरवरी के बीच आयोजित होगा।

Tue, 5 May 2026 06:07 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
BTech : बीटेक और पॉलिटेक्निक संस्थानों में साल में 2 बार होंगे दाखिले, AICTE ने दी इजाजत

देश की तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ( AICTE ) ने अब साल में दो बार दाखिले का प्रावधान किया है। नई व्यवस्था विदेशी विश्वविद्यालयों की तर्ज पर तैयार की गई है, जिससे छात्रों को अधिक लचीलापन और अवसर मिल सके। इसके तहत अब इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन के दो चरण होंगे, जिससे पारंपरिक एकल सत्र प्रणाली में बदलाव आएगा। नई व्यवस्था के अनुसार पहला प्रवेश चक्र जुलाई से अगस्त के बीच और दूसरा जनवरी से फरवरी के बीच आयोजित होगा।

साल में दो बार एडमिशन लेना अनिवार्य नहीं

हालांकि, यह अनिवार्य नहीं होगा कि सभी संस्थान दोनों सत्रों में दाखिला लें। तकनीकी संस्थान अपनी सुविधा, संसाधनों और खाली सीटों की उपलब्धता के आधार पर यह तय कर सकेंगे कि वे एक या दोनों सत्रों में प्रवेश प्रक्रिया चलाएंगे। इस फैसले का उद्देश्य उन छात्रों को अवसर देना है जो किसी कारणवश मुख्य सत्र में दाखिला नहीं ले पाते थे। अब ऐसे छात्र दूसरे सत्र में दाखिले लेकर अपना एक साल बचा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीसीईसीई के दाखिले को आवेदन शुरू, JEE Main से सीटें न भरने पर लिया जाएगा स्कोर

खाली सीटें भर सकेंगी

साल में दो मर्तबा एडमिशन लेने से संस्थानों को भी खाली सीटों को भरने का अतिरिक्त मौका मिलेगा, जिससे उनकी शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीसीए के बाद प्राइवेट नौकरी में ज्यादा मौके,सरकारी जॉब में BTech की तुलना में कम

बिहार के अभ्यर्थियों भी लाभ

बिहार के अभ्यर्थी भी इसका लाभ उठा सकते हैं। राज्य में बड़ी संख्या में छात्र हर साल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और पॉलिटेक्निक कोर्स में दाखिले के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन सीमित सीटों और समयबद्ध प्रक्रिया के कारण कई छात्र वंचित रह जाते हैं। अब दो सत्रों की व्यवस्था से छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे और वे पढ़ाई को बिना समय गंवाए आगे बढ़ा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉप 10 में शुमार अकेला नॉन IIT संस्थान, क्या रही BTech CSE की क्लोजिंग रैंक

फैकल्टी और बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करनी होगी

राज्य के तकनीकी संस्थानों के लिए भी यह एक सकारात्मक पहल है। इससे न केवल सीटों का बेहतर उपयोग होगा, बल्कि संस्थानों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि व्यवस्था को सफल बनाने के लिए संस्थानों को अपने शैक्षणिक कैलेंडर, फैकल्टी और बुनियादी ढांचे को भी उसी अनुसार ढालना होगा। कुल मिलाकर, तकनीकी शिक्षा में यह बदलाव छात्रों और संस्थानों दोनों के लिए नया अवसर लेकर आया है, जिसका बिहार जैसे शैक्षणिक रूप से उभरते राज्य को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।