BCA : बीसीए के बाद प्राइवेट नौकरी में ज्यादा मौके, सरकारी जॉब में BTech की तुलना में कम
कि बीसीए पूरा करने के बाद सरकारी नौकरियों के अवसर बीटेक जैसी तकनीकी डिग्री की तुलना में कम होते हैं, क्योंकि अधिकतर पद किसी भी स्नातक के लिए खुले होते हैं।

बीसीए की डिग्री प्राप्त करने के बाद क्या मुझे सरकारी नौकरी मिल सकती है? यदि नहीं, तो सरकारी नौकरी के अलावा मेरे लिए अन्य कौन से विकल्प बेहतर रहेंगे? करियर काउंसलर आशीष आदर्श ने इस सवाल के जवाब में कहा कि बीसीए पूरा करने के बाद सरकारी नौकरियों के अवसर बीटेक जैसी तकनीकी डिग्री की तुलना में कम होते हैं, क्योंकि अधिकतर पद किसी भी स्नातक के लिए खुले होते हैं। फिर भी आप एसएससी-सीजीएल, बैंकिंग पीओ/क्लर्क, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, स्टेट पीएससी और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर, बैंकों में आईटी ऑफिसर या सरकारी विभागों में जूनियर प्रोग्रामर जैसे तकनीकी पदों पर भी मौके मिल सकते हैं, अगर आपकी प्रोग्रामिंग मजबूत हो।
दूसरे करियर विकल्प भी तलाशें, जहां बीसीए के अच्छे अवसर मौजूद हैं, जैसे कि प्राइवेट आईटी सेक्टर में। यहां सॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डेवलपर, या साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल के रूप में काम कर सकते हैं। इसके लिए पायथन, जावा, क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई/एमएल जैसे कौशल जरूरी हैं, जाे ज्यादा वेतन और तरक्की दिला सके। आप एमसीए, एमबीए-आईटी/ बिजनेस एनालिटिक्स या डाटा साइंस, क्लाउड, साइबर -सिक्योरिटी में सर्टिफिकेशन कर मौके बढ़ा सकते हैं। फ्रीलांसिग, स्टार्टअप या रिमोट टेक जॉब्स भी काम आएंगे।
- मैं11वीं में पीसीबी लेना चाहती हूं। डॉक्टर बनने के अलावा पीसीबी लेने के बाद कौन से करियर विकल्प हैं? उनसे जुड़ी प्रवेश परीक्षाओं के बारे में भी बताएं। - गुड़िया कुमारी आप एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीपीटी, नर्सिंग, फार्मेसी या पैरामेडिकल कोर्स कर सकती हैं। इनमें से अधिकतर मेडिकल कोर्स के लिए नीट मुख्य प्रवेश परीक्षा है। कई कॉलेज एलाएड और पैरामेडिकल कोर्स में भी नीट स्कोर स्वीकार करने लगे हैं। हालांकि,कुछ जगह एडमिशन मेरिट, राज्य स्तरीय परीक्षा या अपनी परीक्षाओं के आधार पर होता है। पीसीबी छात्रों के लिए बायोटेक्नोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, जेनेटिक्स, बायोकेमिस्ट्री और बायोमेडिकल साइंसेज जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं। प्रवेश के लिए सीयूईटी और आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट जैसी परीक्षाएं होती हैं, जबकि इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस रिसर्च के लिए अच्छे संस्थान माने जाते हैं।
भविष्य में साइंटिफिक रिसर्च, ड्रग डेवलपमेंट या एन्वॉयरमेंटल साइंस जैसे क्षेत्र में करियर बना सकती हैं। अगर आप मैथेमेटिक्स (पीसीएमबी)भी साथ लेती हैं, तो जेईई-मेन और जेईई एडवांस्ड देकर बायोटेक इंजीनियरिंग और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में जा सकती हैं। साइकोलॉजी, न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स, फॉरेंसिक साइंस, एग्रीकल्चर और ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी जैसी सिविल सेवाओं में भी अवसर मिल सकते हैं।




साइन इन