btech: top engineering colleges accepting jee main score without 12th class 75 percent marks criteria cbse iit nit iiit BTech : इन इंजीनियरिंग कॉलेजों नहीं चाहिए 12th में 75 प्रतिशत मार्क्स, JEE Main स्कोर से होगा दाखिला, Career Hindi News - Hindustan
More

BTech : इन इंजीनियरिंग कॉलेजों नहीं चाहिए 12th में 75 प्रतिशत मार्क्स, JEE Main स्कोर से होगा दाखिला

JEE Main , CBSE :  12वीं में 75 फीसदी से कम मार्क्स लाने वालों को निराशा होने की जरूरत नहीं हैं। देश में ऐसे कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जहां 12वीं का 75 फीसदी मार्क्स क्राइटेरिया लागू नहीं होता। इन संस्थानों की एनआईआरएफ रैंकिंग भी अच्छी है।

Tue, 19 May 2026 02:21 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BTech : इन इंजीनियरिंग कॉलेजों नहीं चाहिए 12th में 75 प्रतिशत मार्क्स, JEE Main स्कोर से होगा दाखिला

BTech , JEE Main , CBSE 12th Board Exam : जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन के बावजूद इस वर्ष ऐसे हजारों विद्यार्थी हैं जिनका आईआईटी में पढ़ाई का सपना चकनाचूर हो गया है। सीबीएसई 12वीं में भी इस वर्ष पीसीएम के कई विद्यार्थियों के अंक 75 फीसदी तक नहीं पहुंच पाए जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। इसका ठीकरा उन्होंने सीबीएसई की नई ऑन स्क्रीम मार्किंग पर फोड़ा। सीबीएसई समेत विभिन्न बोर्ड के विद्यार्थी जेईई एडवांस्ड की पात्रता से बाहर हो गए क्योंकि 12वीं बोर्ड परीक्षा में इनके मार्क्स 75 प्रतिशत से कम हैं। नियम के मुताबिक आईआईटी व एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लेने के लिए 12वीं बोर्ड एग्जाम में कम से कम 75 फीसदी नंबर होना चाहिए (एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए 65 फीसदी) या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम रिजल्ट में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होना चाहिए। लेकिन 75 फीसदी से कम मार्क्स लाने वालों को निराशा होने की जरूरत नहीं हैं। देश में ऐसे कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जहां 12वीं का 75 फीसदी मार्क्स क्राइटेरिया लागू नहीं होता। इन संस्थानों की एनआईआरएफ रैंकिंग भी अच्छी है।

12वीं बोर्ड एग्जाम में 75 फीसदी से कम मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को जेईई मेन स्कोर के दम पर आईआईआईटी दिल्ली, आईआईआईटी हैदराबाद, आईआईआईटी बेंगलुरु में दाखिला मिल सकता है। आईआईआईटी के अलावा ऐसे कई प्राइवेट इंजीनियरिंग संस्थान हैं जो बिना 75 प्रतिशत क्राइटेरिया के स्टूडेंट्स को बीटेक में दाखिला दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT : BTech वालों की चांदी, प्लेसमेंट में सैलरी 10 फीसदी बढ़ी, क्या रहा औसत वेतन

यहां उन बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची दी गई है जहां दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता नहीं है-

संस्थान , पात्रता, एनआईआरएफ रैंकिंग (2025 के मुताबिक)

आईआईआईटी दिल्ली- 12वीं में 70 फीसदी मार्क्स, रैंकिंग - 63

आईआईआईटी हैदराबाद - जेईई मेन वेलिड स्कोर, रैंकिंग - 38

आईआईआईटी बेंगलुरु -जेईई मेन वेलिड स्कोर, रैंकिंग - 69

एनएसयूटी (NSUT), दिल्ली - 70वीं रैंक

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU)- 30 वीं रैंक

थापड़ पटियाला, 12वीं में कम से कम 60 फीसदी मार्क्स, रैंकिंग - 29

मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर - जेईई मेन स्कोर, रैंकिंग - 58

एमआईटी पुणे - 12वीं में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स

वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (वीजेटीआई) मुंबई - 12वीं में कम से कम 45 फीसदी मार्क्स। रैंकिंग - 101-105

एमिटी यूनिवर्सिटी - 12वीं में कम से कम 60 फीसदी मार्क्स , रैंकिंग - 37

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE Main में हाई परसेंटाइल, लेकिन CBSE 12वीं में कम नंबर! CBSE का क्या है जवाब

अन्य प्रतिष्ठित संस्थान

आईजीडीटीयूडब्ल्यू (IGDTUW)

हारकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HBTU)

महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MAIT)

एलएनएमआईआईटी, जयपुर (LNMIIT)

इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ (IET Lucknow)

इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई (ICT Mumbai)

सरदार पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई (SPIT)

पुणे इंस्टिट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी (PICT Pune)

यूआईटी चंडीगढ़ (UIT Chandigarh)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 12th में कम अंक से IIT और NIT की उम्मीदें टूटीं, आरोपों पर बोर्ड ने दी सफाई

जेईई मेन पेपर-1 अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी, आईआईआईटी में बीई, बीटेक और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि जेईई मेन का पेपर दो देश में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।