IIT Campus Placement : CSE BTech IIT Bombay placement rate dips to 70 percnet average salary hits job offer IIT Placement : BTech वालों की चांदी, प्लेसमेंट में सैलरी 10 फीसदी बढ़ी, क्या रहा औसत वेतन, CSE में बरसीं नौकरियां, Career Hindi News - Hindustan
More

IIT Placement : BTech वालों की चांदी, प्लेसमेंट में सैलरी 10 फीसदी बढ़ी, क्या रहा औसत वेतन, CSE में बरसीं नौकरियां

IIT Campus Placement : आईआईटी बॉम्बे में प्लेसमेंट की दर गिरी है। पर औसत सैलरी में 10 फीसदी से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है। बीटेक सीएसई कोर्स में अच्छी प्लेसमेंट हुई है।

Tue, 19 May 2026 02:05 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IIT Placement : BTech वालों की चांदी, प्लेसमेंट में सैलरी 10 फीसदी बढ़ी, क्या रहा औसत वेतन, CSE में बरसीं नौकरियां

IIT Campus Placement : कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद आईआईटी बॉम्बे में इस बार कैंपस प्लेसमेंट में औसत सैलरी और मीडियन सैलरी में 10 फीसदी से अधिक का शानदार इजाफा दर्ज किया गया है। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े नियोक्ताओं ने जमकर जॉब ऑफर दिए। कंप्यूटर साइंस विभाग के छात्रों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। आपको बता दें कि आईआईटी बॉम्बे का बीटेक सीएसई कोर्स जेईई एडवांस्ड के टॉपरों की पहली पसंद रहता है। हालांकि इस बार कैंपस प्लेसमेंट 70 फीसदी रहा जो कि पिछली बार से 5 फीसदी कम है। 2024-25 प्लेसमेंट रिपोर्ट के मुताबिक कई बीटेक ग्रेजुएट्स ने पारंपरिक नौकरियों के बजाय अपने बिजनेस और उच्च शिक्षा जैसे वैकल्पिक रास्तों को प्राथमिकता दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जापान और अमेरिका जैसे देशों से 65 विदेशी ऑफर स्वीकार किए गए। इतने ज्यादा इंटरनेशनल जॉब ऑफर आना वैश्विक बाजार में संस्थान की मजबूत धाक को दर्शाता है।

वेतन और प्लेसमेंट दर में इजाफा

जॉब मार्केट में वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद औसत वार्षिक वेतन बढ़कर 26.45 लाख रुपये और मीडियन वेतन 20 लाख रुपये हो गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इन दोनों आंकड़ों में 10% से अधिक की वृद्धि हुई है।

प्लेसमेंट प्रतिशत गिरा

प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लेने वाले 2,040 छात्रों में से 1,422 (लगभग 70%) छात्रों को जॉब ऑफर मिले हैं। यह दर पिछले साल के 75% के मुकाबले थोड़ी कम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीटे के छात्र को मिला बेस्ट 74 लाख का पैकेज, JEE Main स्कोर से मिलता है यहा

नौकरी देने वाले टॉप सेक्टर

जुलाई 2024 से जून 2025 तक चली इस प्रक्रिया में कुल 417 कंपनियों ने भाग लिया। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सबसे बड़ा भर्ती क्षेत्र रहा जहां 429 ऑफर दिए गए, जिसके बाद आईटी सॉफ्टवेयर कोडिंग में 316 ऑफर मिले। इसके अलावा कंसल्टिंग में 126, डेटा एनालिटिक्स में 114 और फाइनेंस में 112 ऑफर प्राप्त हुए।

- 65 अंतर्राष्ट्रीय ऑफर (जापान, ताइवान, यूरोप, अमेरिका आदि से) भी छात्रों द्वारा स्वीकार किए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICAI में सीए छात्र को 27 लाख तक का पैकेज, बरसीं 9000 से ज्यादा नौकरियां

बीटेक समेत विभिन्न कोर्स का प्रदर्शन

BTech छात्रों का प्लेसमेंट रेट सबसे अधिक 81.79% (829 में से 678 छात्र) रहा। इसके बाद डुअल डिग्री (BTech + MTech) का 79.9% और MTech का 72.24% रहा। विभागों में, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा, जहां 277 भाग लेने वाले छात्रों में से 258 को प्लेसमेंट मिला। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (244 प्लेसमेंट) और मैकेनिकल इंजीनियरिंग (213 प्लेसमेंट) भी शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में रहे।

पीएचडी (PhD) छात्रों के प्लेसमेंट की संख्या पिछले वर्ष के 32 से घटकर 28 हो गई, हालाकि उनका औसत वेतन 18.46 लाख रुपये से बढ़कर 19.64 लाख रुपये हो गया।

कई छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट के बजाय अपने बिजनेस, उच्च शिक्षा या पोस्टडॉक्टरल रिसर्च जैसे वैकल्पिक रास्तों को चुना। पीएचडी कार्यक्रम के लिए अपेक्षाकृत कम प्लेसमेंट संख्या का एक कारण छात्रों का पोस्टडॉक्टरल फेलोशिप या स्टार्टअप्स की ओर जाना भी रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:XLRI एनसीआर कैंपस के छात्र को 1.10 करोड़ का पैकेज, शानदार रही औसत सैलरी

प्लेसमेंट सीजन 2024-25 की मुख्य बातें

रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की कुल संख्या - 2469

दोनों चरणों में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स की कुल संख्या - 2040

स्वीकृत ऑफरों की कुल संख्या - 1422

स्वीकृत अंतर्राष्ट्रीय नौकरी के ऑफर - 65

भाग लेने वाली कुल कंपनियां - 417

नौकरी देने वाली कंपनियों की कुल संख्या - 368

स्वीकृत पीपीओ - 260

औसत CTC सैलरी (लाख रुपये प्रति वर्ष) - 26.45 लाख रुपये

मीडियन CTC सैलरी (लाख रुपये प्रति वर्ष) - 20 लाख रुपये

चॉप रिक्रूटिंग सेक्टर्स

इंजीनियरिंग: 429

इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी : 393

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।