btech admission without jee main : alternatives to jee mains engineering colleges entrance exams viteee bitsat dates BTech : बीटेक के लिए JEE Main के अलावा 20 पॉपुलर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं, किसका निकला फॉर्म, देखें लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

BTech : बीटेक के लिए JEE Main के अलावा 20 पॉपुलर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं, किसका निकला फॉर्म, देखें लिस्ट

BTech : जिन स्टूडेंट्स ने जेईई मेन सेशन-1 में अच्छा स्कोर नहीं किया है, उनके पास अप्रैल जेईई मेन 2026 सेशन में अच्छा प्रदर्शन कर स्कोर सुधारने का मौका है।

Wed, 25 Feb 2026 07:31 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BTech : बीटेक के लिए JEE Main के अलावा 20 पॉपुलर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं, किसका निकला फॉर्म, देखें लिस्ट

BTech engineering entrance exams : बीटेक कर इंजीनियर बनने के ख्वाब को हकीकत में बदलने के लिए हर साल लाखों छात्र जेईई मेन समेत विभिन्न इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम देते हैं। 12वीं पास और 12वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे स्टूडेंट्स इन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में बैठ सकते हैं। साइंस स्ट्रीम पीसीएम से 12वीं की परीक्षा दे चुके या दे रहे लाखों छात्रों के बीच देश के किसी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक बीई कोर्स में एडमिशन की रेस होती है। इसके लिए देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन होती है। आईआईटी का रास्ता जेईई मेन से ही निकलता है। यह एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से आयोजित किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम है। हर साल देश के करीब करीब 13 लाख बच्चे जेईई मेन का फॉर्म भरते हैं इसलिए तगड़ा कॉम्पिटीशन रहता है। हालांकि एक अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एंट्री पाने का जेईई मेन ही एकमात्र रास्ता नहीं है। देश में ऐसे कई एंट्रेंस एग्जाम हैं जो आपको नामी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला दिला सकते हैं।

जिन स्टूडेंट्स ने जेईई मेन सेशन-1 में अच्छा स्कोर नहीं किया है, उनके पास अप्रैल जेईई मेन 2026 सेशन में अच्छा प्रदर्शन कर स्कोर सुधारने का मौका है। लेकिन जेईई मेन में आवेदनों की संख्या अत्यधिक होने के चलते इसमें अच्छा पर्सेटाइल पाना आसान नहीं होता।

जेईई मेन

जेईई मेन में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 से बीई/बीटेक में दाखिला मिलता है। पेपर-1 एनआईटी, आईआईआईटी, सीएफटीआई में और अन्य भाग लेने वाली राज्य सरकारों द्वारा फंडेड/ मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स (बीई/ बीटेक) में दाखिले के लिए आयोजित होता है। जेईई मेन साल में दो बार होता है। सेशन-1 का रिजल्ट आ चुका है। सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 25 फरवरी अंतिम तिथि है। जेईई मेन का दूसरा अटेम्प्ट यानी जेईई मेन सेशन-2 का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक होगा।

वेबसाइट : jeemain.nta.nic.in

यदि आप जेईई मेन के दोनों अटेम्प्ट में सफल नहीं हुए हैं या अन्य विकल्प तलाशना चाहते हैं, तो यहां हम जेईई मेन/ एडवांस्ड के अलावा उन अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप इंजीनियरिंग करने के लिए आजमा सकते हैं।

1. बिटसैट 2026 ( BITSAT 2026)

बिटसैट (बीआईटीएसएटी- बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट)

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), पिलानी इसका आयोजन करता है। बिट्स पिलानी कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग आदि जैसे विभिन्न विषयों में बीटेक कोर्स कराता है। जेईई मेन की तरह यह भी दो सत्रों में होती है। शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए 16 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

वेबसाइट : bitsadmission.com

2. वीआईटीईईई (वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा)

इस इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन वेल्लौर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कराता है। यहां से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बायो टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग आदि जैसे विभिन्न विशेषज्ञताओं में बीटेक कोर्स किया जा सकता है। वेल्लौर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) ने वीआईटीईईई रजिस्ट्रेशन की विंडो खोल दी है। देश के टॉप प्राइवेट इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेना चाह रहे उम्मीदवार वीआईटीईईई के लिए viteee.vit.ac.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक वीआईटीईईई 2026 का आयोजन 28 अप्रैल से 3 मई, 2026 तक किया जाएगा। इस एंट्रेंस एग्जाम के जरिए वेल्लौर, चेन्नई, भोपाल और अमरावती कैंपस में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन मिलेगा।

jee

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE Main में रिकॉर्ड 16 लाख से ज्यादा आवेदन, 63000 सीटें, कहां कितना मौका
ये भी पढ़ें:70 से 80 पर्सेंटाइल पर किन कॉलेजों में मिल सकता है BTech में दाखिला, देखें लिस्ट

3. एसआरएमजेईईई (एसआरएम संयुक्त प्रवेश परीक्षा)

एसआरएमजेईईई एंट्रेंस देकर भी आप बीटेक में एडमिशन ले सकते हैं। एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी संस्थान यह एग्जाम कराता है और मेरिट के आधार पर दाखिला देता है। एसआरएमआईएसटी कैंपस कट्टनकुलथुर, वडापलानी, रामपुरम, तिरुचिरापल्ली, गाजियाबाद, सोनीपत और आंध्र प्रदेश में स्थित हैं। एसआरएमजेईईई तीन फेज में होता है। srmist.edu.in पर फेज 1 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 है। परीक्षा 23 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक होगी। फेज 2 10 जून से 15 जून और फेज 3 4 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक होगा।

4. महाराष्ट्र सीईटी ( MHT CET - Maharashtra Common Entrance Test)

महाराष्ट्र के विभिन्न कॉलेजों में इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में दाखिले के लिए यह एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। महाराष्ट्र सीईटी के जरिए राज्य के विभिन्न कॉलेजों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, एलएलबी, बीपीएड, बीएड, एमएड , एमपीएड , चार वर्षीय बीए /बीएससी बीएड इंटीग्रेटेड, एमएड, एलएलबी जैसे कई कोर्सेज में दाखिला होता है। शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए इसके लिए बिना लेट फीस के 24 फरवरी और लेट फीस के साथ 27 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।

वेबसाइट : cetcell.mahacet.org

5. केआईआईटीईई (केआईआईटी प्रवेश परीक्षा)

यह भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा है। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी बीटेक के एडमिशन केआईआईटीईई से लेता है। कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) ने kiitee.kiit.ac.in पर KIITEE 2026 एग्जाम की तारीख की घोषणा की है। KIITEE 2026 फेज़ 1 एग्जाम की तारीख 16 से 20 अप्रैल, 2026 है। फेज 2, 4 से 8 जून तक होगा, जबकि फेज़ 3, 5 से 7 जुलाई तक होगा। कैंडिडेट फेज़ 1 एग्जाम के लिए KIITEE 2026 एप्लीकेशन फॉर्म 8 अप्रैल, 2026 तक भर सकते हैं। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि KIITEE एग्जाम के लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है।

6. ओजेईई (OJEE)

ओडिशा के इंजीनयरिंग कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र ओजेईई दे सकते है। यह 4, 5, 7, 8 व 9 मई को होगी।आवेदन जल्द शुरू होंगे। ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE) एक स्टेट-लेवल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम है जिसे ओजेईईबी राज्य के सरकारी कॉलेजों और प्राइवेट कॉलेजों में ऑफर किए जाने वाले अलग-अलग ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए आयोजित करता है। OJEE ओडिशा में मेडिकल, मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशन में एडमिशन के लिए होता है।

7. केईए - सीईटी (कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट )

कर्नाटक के सभी सरकारी एवं संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में बी.ई. एवं बी.टेक. में प्रवेश के लिए यह होता है। शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए 27 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

वेबसाइट : cetonline.karnataka.gov.in/kea

8. एपी-ईएपीसीईटी (ई कैटेगरी ) (आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)

यह आंध्र प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सभी बीटेक कोर्सेज में दाखिले के लिए होता है। शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए बिना लेट फीस के 4 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग एग्जाम 9 मई से 11 मई 2026 के बीच होगा।

वेबसाइट : sche.ap.gov.in/EAPCET

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE में टॉप रैंक पाने की मारामारी होगी कम, एक दूसरे के कैंपस में जाकर पढ़ सकेंगे

9. डब्ल्यूएजेईई ( WBJEE)

डब्ल्यूबीजेईई प्रवेश परीक्षा के जरिए पश्चिम बंगाल की यूनिवर्सिटी, कॉलेज और सेल्फ फाइनेंस्ड इंस्टीट्यूट्स में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फॉर्मेसी और आर्किटेक्चर कोर्सेज में दाखिला मिलता है। शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए इसकी तिथियां अभी आना बाकी हैं।

वेबसाइट: wbjeeb.in

10. टीएस - ईएएमसीईटी ई (इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) इंजीनियरिंग - तेलंगाना के विश्वविद्यालयों में बीई/बी.टेक में प्रवेश के लिए होता है। शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए 4 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग के लिए एग्जाम 9 मई से 11 मई तक होगा।

आधिकारिक वेबसाइट: eamcet.tsche.ac.in

11. GUJCET (गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)

गुजरात के इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में बी.ई. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2026 के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। परीक्षा 29 मार्च 2026 को होगी।

आधिकारिक वेबसाइट: gujcet.gseb.org

12. AEEE ( अमृता विश्व विद्यापीठ)

अमृता विश्व विद्यापीठ में बी.टेक. और बी.ई. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए होता है। शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह 24 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: amu.ac.in

13. सीजी-पीईटी (प्री इंजीनियरिंग टेस्ट)

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बी.टेक. डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स में प्रवेश के लिए। शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए आवेदन तिथियां अभी आना बाकी हैं। यह 14 मई 2026 को होगी।

आधिकारिक वेबसाइट: cgkv.ac.in

14: एसआईटीईईई (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) SET/SITEEE 2026

सिम्बायोसिस मल्टीकैंपस में बी.टेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए। शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए 15 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह 2 मई से 10 मई 2026 तक होगा।

आधिकारिक वेबसाइट: set-test.org

15. केईएएम (केरल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मेडिकल प्रवेश परीक्षा)

केरल में विभिन्न विश्वविद्यालयों से संबद्ध बी.टेक. डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए। शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए इसके आवेदन लिए जा चुके हैं। यह अप्रैल 2026 में होनी है।

आधिकारिक वेबसाइट: cee.kerala.gov.in.

16. सीयूईटी यूजी

कुछ विश्वविद्यालय बीटेक प्रवेश के लिए सीयूईटी को स्वीकार करते हैं। सीयूईटी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश चाहने वाले छात्रों को सिंगल विंडो प्रदान करता है। बीएचयू, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय जैसे कई संस्थानों में बीटेक की कुछ ब्रांच में सीयूईटी से ही दाखिला होता है। शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए 26 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: cuet.nta.nic.in

17. कॉमडेक

COMEDK UGET - कर्नाटक के कई इंजीनियरिंग संस्थान बीटेक कोर्सेज में इसी एंट्रेंस एग्जाम के स्कोर से दाखिला देते हैं। ऐसे बहुत से अच्छे प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जिनकी एनआईआरएफ इंजीनियरिंग कॉलेज रैंकिंग 100 तक हैं और वे कॉमडेक के जरिए दाखिले देते हैं। शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए 16 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते है। एग्जाम 9 मई को होगा।

आधिकारिक वेबसाइट: www.comedk.org

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT व NIT में BTech CSE सीट के लिए जेईई में कितनी रैंक चाहिए

18. मेट (MET)

MET : मेट यानी मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट से मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के बीटेक प्रोग्राम में दाखिला होता है। यह दो फेज में होता है। शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए पहले फेज के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है। पहले फेज की परीक्षा 13 व 14 अप्रैल को होगी।

आधिकारिक वेबसाइट: www.manipal.edu

19. BCECEB DCECE - बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद कई कोर्सेज में दाखिले के लिए यह प्रवेश परीक्षा कराता है। जेईई मेन स्कोर से दाखिले के बाद जो सीटें खाली रह जाती है, उन सीटों पर BCECEB DCECE के जरिए दाखिला दिया जाता है। शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए इसकी तिथियां अभी आना बाकी हैं।

20. आईएमयू सीईटी 2026 ( IMU CET 2026 ) -

यह एक नेशनल लेवल का एग्जाम है जिससे इंडियन मेरिटाइम यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलता है। यहां से बीटेक मरीन इंजीनियरिंग कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए 24 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 24 मई 2026 को होगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।