JEE Main : 70 से 80 पर्सेंटाइल पर किन कॉलेजों में मिल सकता है BTech में दाखिला, देखें लिस्ट
JEE Main 70-80 Percentile Colleges List : जेईई मेन में 70-80 परसेंटाइल के बीच स्कोर करने वाले ज्यादातर स्टूडेंट्स कन्फ्यूज रहते कि उन्हें कौन सा इंजीनियरिंग कॉलेज मिल सकता है। ऐसे स्टूडेंट्स के पास जीफटीआई, पॉपुलर प्राइवेट इंजीनयरिंग व अच्छे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के ऑप्शन रहते हैं।

JEE Main 70-80 Percentile Colleges List : जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों अभ्यर्थी यह जानना चाहते हैं कि उनकी पर्सेंटाइल रेंज में उन्हें कौन सा बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज मिल सकता है और उनकी रैंक क्या बन सकती है। एनटीए स्कोर के आधार पर छात्रों में अपने-अपने पर्सेंटाइल के अनुसार एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटीआई में प्रवेश को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है। बहुत से स्टूडेंट्स 70-80 परसेंटाइल के बीच स्कोर करते हैं और आमतौर पर ज्यादा कन्फ्यूज रहते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स के पास आईआईटी, एनआईटी के अलावा जीफटीआई, पॉपुलर प्राइवेट इंजीनयरिंग व अच्छे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के ऑप्शन रहते हैं।
जेईई मेन में 70-80 पर्सेंटाइल में ये पॉपुलर जीएफटीआई (सरकार से अनुदान प्राप्त टेक्निकल इंस्टीट्यूट) संभव
BIT मेसरा : यह देवघर और पटना में स्थित है। यहां जोसा (JoSAA) काउंसलिंग से एक्सटेंशन सेंटर और कोर ब्रांच में दाखिला मिलना संभव है।
असम विश्वविद्यालय: यह सिलचर, असम में स्थित है। इस पर्सेंटाइल ब्रैकेट के छात्रों को यहां दाखिला मिल जाता है, विशेष रूप से कृषि इंजीनियरिंग जैसे विशिष्ट क्षेत्रों के लिए।
• गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय: यह हरिद्वार, उत्तराखंड में स्थित है। यह मध्यम रैंक वाले छात्रों के लिए मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसी कोर शाखाओं में अवसर देता है।
• SLIET पंजाब: यह लोंगोवाल, पंजाब में स्थित है। यह 70-80 पर्सेंटाइल वाले छात्रों के लिए कोर इंजीनियरिंग विषयों के लिए एक लोकप्रिय सरकारी ऑप्शन है।
• तेजपुर विश्वविद्यालय (स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग): यह तेजपुर, असम में स्थित है। यह अपनी रिसर्च क्षमता के लिए जाना जाता है । कई ब्रांचेज की कटऑफ अकसर इस रेंज में रहती है।
• जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU): नई दिल्ली के किसी संस्थान से इंजीनियरिंग करना चाह रहे स्टूडेंट्स के लिए यह उभरता हुआ विकल्प है। यहां CSAB स्पेशल राउंड के कटऑफ इस रेंज से मैच हो सकते हैं।
जेईई मेन में 70-80 पर्सेंटाइल में ये पॉपुलर प्राइवेट यूनिवर्सिटी संभव
- SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी। SRMJEEE परीक्षा के साथ-साथ जेईई मेन स्कोर भी स्वीकार करता है
- एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा, जयपुर, लखनऊ
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा, पंजाब
- शिव नादर यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश-
- UPES , देहरादून, उत्तराखंड,
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी , मोहाली, पंजाब
- शिक्षा 'ओ' अनुसंधान (SOA), भुवनेश्वर, ओडिशा
जेईई मेन में 70-80 पर्सेंटाइल में ये रीजनल व स्टेट लेवल कॉलेज संभव
यूआईटी RGPV (भोपाल, मध्य प्रदेश): यह मध्य प्रदेश में राज्य स्तर पर एक अच्छा ऑप्शन है। इस कॉलेज में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और आईटी ब्रांच में अच्छी डिमांड रहती है।
• जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (JEC): इसे मध्य भारत के सबसे पुराने तकनीकी संस्थानों में से एक माना जाता है। इस कॉलेज में 70-80 पर्सेंटाइल पाने वालों को किसी ना किसी ब्रांच में दाखिला मिल जाता है। खासतौर पर इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल जैसी कोर ब्रांच में अच्छे चांस रहते हैं।
• आईईटी लखनऊ और JSS नोएडा (उत्तर प्रदेश): इन संस्थानों में दाखिला UPTAC काउंसलिंग से होता है। जेईई मेन का स्कोर स्वीकार किया जाता है। हालांकि IET में मुकाबला काफी कड़ा होता है, लेकिन काउंसलिंग के अंतिम राउंड में रिक्त सीटें इस पर्सेंटाइल ब्रैकेट के छात्रों के लिए उपलब्ध हो सकती हैं।
• जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (JEC) (जयपुर, राजस्थान): यह इस श्रेणी के छात्रों के लिए एक प्रमुख विकल्प है। यहां दाखिला मुख्य रूप से जेईई मेन रैंक के आधार पर REAP काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से होता है।
• डॉ. डी.वाई. पाटिल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक. (पुणे, महाराष्ट्र): यह राज्य का प्रतिष्ठित निजी कॉलेज है। यह संस्थान विभिन्न बीटेक कोर्सेज के लिए MHT-CET के साथ-साथ JEE Main स्कोर को भी स्वीकार करता है।
• आरकेजीआईटी (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश): एनसीआर क्षेत्र में स्थित यह एक लोकप्रिय ऑप्शन है। यह अक्सर यूपीटैक काउंसलिंग से विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में जेईई मेन स्कोर से छात्रों को दाखिला देता है।
एनआईटी और ट्रिपल आईटी मिलने के कितने चांस
70-80 परसेंटाइल पाने वाले जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स के पास NIT और IIIT में एंट्री पाने का चांस बेहद कम रहता है। जनरल कैंडिडेट के लिए यह औमतौर पर लगभग 95+ होता है। अगर आप एससी, एसटी, या दिव्यांग कैटेगरी से हैं, तो आपके पास 70-80 परसेंटाइल के साथ कई एनआईटी और ट्रिपल आईटी में जाने का बहुत अच्छा चांस रहता है। 70-80 परसेंटाइल के साथ बीटेक की सीएसई (कंप्यूटर साइंस) ब्रांच नहीं मिलती है। ब्रांच में समझौता करना पड़ सकता है। नॉर्थ ईस्ट (जैसे, NIT मिज़ोरम, NIT नागालैंड) या श्रीनगर जैसे खास इलाकों के स्टूडेंट्स को कम डिमांड वाली ब्रांच में 70 के आस-पास परसेंटाइल के साथ सीटें मिल सकती हैं।
अगर रेगुलर काउंसलिंग के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो सीसैब (CSAB) स्पेशल राउंड्स में कटऑफ कभी-कभी गिर सकते हैं, हालांकि यह आमतौर पर नए एनआईटी में कम पॉपुलर ब्रांच पर लागू होता है।




साइन इन