JEE Main Advanced : What JEE Main rank need for BTech CSE seat in a top IIT NIT IIT rank vs percentile range JEE Main , Advanced : IIT व NIT में BTech CSE सीट के लिए जेईई में कितनी रैंक चाहिए, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Main , Advanced : IIT व NIT में BTech CSE सीट के लिए जेईई में कितनी रैंक चाहिए

JEE Main : जेईई मेन कट-ऑफ क्लियर करने से आप सिर्फ काउंसलिंग के लिए एलिजिबल होते हैं । ब्रांच का आवंटन (खासकर बीटेक CSE) पूरी तरह से रैंक, कैटेगरी और सीट मैट्रिक्स पर निर्भर करता है।

Fri, 30 Jan 2026 03:04 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
JEE Main , Advanced : IIT व NIT में BTech CSE सीट के लिए जेईई में कितनी रैंक चाहिए

JEE Main Advanced Rank IIT BTech CSE : जेईई मेन क्रैक करने के बाद ज्यादातर छात्रों की तमन्ना होती है कि उन्हें अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (बीटेक सीएसई) ब्रांच में दाखिला मिल जाए। बीटेक सीएसई कोर्स में मिलने वाले बेशुमार जॉब्स के मौके औक अच्छा पैकेज इस प्रोग्राम की ओर स्टूडेंट्स को खींचता है। यही वजह है कि जेईई एडवांस्ड के टॉपरों की पहली पसंद आईआईटी बॉम्बे या किसी अन्य आईआईटी में बीटेक सीएसई कोर्स होता है। आईआईटी न मिलने के बाद स्टूडेंट्स एनआईटी की ओर देखते हैं जहां जेईई मेन स्कोर के आधार पर दाखिला होता है। एनआईटी के छात्रों का बेस्ट सैलरी पैकेज भी करोड़ तक पहुंच जाता है।

JEE MAIN 2026: जेईई मेन 2026 पर्सेंटाइल VS रैंक (अनुमानित रेंज)

परसेंटाइल रेंज अनुमानित ऑल इंडिया रैंक (एआईआर)

99.9+ टॉप 100

99.5 – 99.9 100 – 500

99.0 – 99.5 500 – 2,000

98.0 – 99.0 2,000 – 5,000

97.0 – 98.0 5,000 – 10,000

95.0 – 97.0 10,000 – 25,000

93.0 – 95.0 25,000 – 45,000

90.0 – 93.0 45,000 – 75,000

यहां देखें आईआईटी में बीटेक सीएसई के लिए है अनुमानित रैंक

बीटेक सीएसई / आईटी / संबंधित ब्रांच के लिए संभावित कॉलेज

(जनरल कैटेगरी – JoSAA ट्रेंड्स)

टॉप टियर (आईआईटी / एलीट ट्रिपल आईटी )

परसेंटाइल रैंक रेंज संभावित विकल्प

99.9+ < 100 आईआईटी बॉम्बे / दिल्ली / मद्रास (JEE एडवांस्ड के ज़रिए)

99.5+ < 500 आईआईटी कानपुर, खड़गपुर, रुड़की (एडवांस्ड)

99.0+ < 2,000 आईआईटी हैदराबाद (सीएसई), टॉप आईआईटी (एडवांस्ड)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईपीयू में 25 नए कोर्स, एडमिशन रेस 2 फरवरी से, BTech सीटें बचीं तो CUET से मौका

हाई-रैंकिंग एनआईटी और ट्रिपल आईटी

परसेंटाइल रैंक रेंज संभावित विकल्प

98–99 2k–5k एनआईटी त्रिची, सूरतकल, वारंगल (CSE/IT)

97–98 5k–10k एनआईटी राउरकेला, कालीकट, इलाहाबाद

96–97 10k–15k ट्रिपल आईटी बैंगलोर, ट्रिपल आईटीपुणे, ट्रिपल आईटी ग्वालियर

नोट: ट्रिपल आईटीबैंगलोर में एडमिशन की प्रक्रिया अलग है, लेकिन जेईई मेन स्कोर जरूरी है।

मिड-टियर एनआईटीs / ट्रिपल आईटी / जीएफटीआई

परसेंटाइल रैंक रेंज संभावित विकल्प

95–96 15k–25k एनआईटी जालंधर, दुर्गापुर, सिलचर

93–95 25k–45k ट्रिपल आईटीऊना, कोटा, कल्याणी

90–93 45k–75k जीएफटीआई , स्टेट कोटा एनआईटी

कैटेगरी-वाइज फायदा (सांकेतिक तौर पर)

कैटेगरी टिपिकल कट-ऑफ पर्सेंटाइल प्रैक्टिकल बीटेक CSE अवसर

जनरल 93–95 एनआईटी में सीएसई के लिए आमतौर पर 97 पर्सेंटाइल या उससे ज्यादा चाहिए

ओबीसी एनसीएल 79–81 94–96% पर सीएसई संभव है

ईडब्ल्यूएस 80–82 95–97% पर सीएसई संभव है

एससी 60–63 मिड एनआईटी में सीएसई संभव है

एसटी 47–50 चुनिंदा एनआईटी में सीएसई संभव है

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश के नंबर 1 विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिला प्रक्रिया बदली,JOSAA से होगा एडमिशन

अभ्यर्थियों के लिए अन्य खास बातें

किसी परीक्षा में क्वालिफाई करने का मतलब यह नहीं है कि एडमिशन पक्का है जेईई मेन कट-ऑफ क्लियर करने से आप सिर्फ काउंसलिंग के लिए एलिजिबल होते हैं । ब्रांच का आवंटन (खासकर CSE) पूरी तरह से रैंक, कैटेगरी और सीट मैट्रिक्स पर निर्भर करता है।

सीएसई सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी बीटेक ब्रांच है । यहां तक ​​कि टॉप एनआईटी में भी सीएसई अक्सर क्वालिफाइंग कट-ऑफ से 10,000–15,000 रैंक ऊपर बंद हो जाती है।

सीएसई को टारगेट करने वाले स्टूडेंट्स को न्यूनतम कट-ऑफ से कम से कम 2–3 पर्सेंटाइल पॉइंट ज्यादा का लक्ष्य रखना चाहिए।

- आईआईटी के लिए जेईई एडवांस्ड जरूरी है। जेईई मेन रैंक सीधे आईआईटी में एडमिशन नहीं दिलाती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।