BSSC BPSC Vacancy 2026: btsc bihar government jobs recruitment 1 95 lakh vacant posts Calendar soon sarkari naukri BSSC , BPSC Vacancy 2026 : बिहार में 1.95 लाख पदों पर भर्तियों का जारी होगा कैलेंडर, किस विभाग में कितनी वैकेंसी, Career Hindi News - Hindustan
More

BSSC , BPSC Vacancy 2026 : बिहार में 1.95 लाख पदों पर भर्तियों का जारी होगा कैलेंडर, किस विभाग में कितनी वैकेंसी

BSSC BPSC Vacancy: बिहार में 1.95 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोगों को नियुक्ति की अनुशंसा भेजी है। कैलेंडर में इस साल कब तक परीक्षा संपन्न होगी, इसका जिक्र होगा। बिहार में यह पहला मौका होगा, जब नियुक्तियों का कैलेंडर जारी होगा।

Thu, 19 Feb 2026 07:10 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
BSSC , BPSC Vacancy 2026 : बिहार में 1.95 लाख पदों पर भर्तियों का जारी होगा कैलेंडर, किस विभाग में कितनी वैकेंसी

BSSC , BPSC Vacancy : बिहार में इस साल राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के 1.95 लाख रिक्त पदों पर नियुक्त के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी होगा। सामान्य प्रशासन विभाग इसे जारी करेगा। विभाग राज्य के विभिन्न आयोगों एवं संस्थाओं को रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की अपनी अनुशंसा भेज चुका है। इन रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्राप्त करने, कब-कब परीक्षाएं आयोजित की जाएगी व अन्य जानकारियां वार्षिक कैलेंडर में होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वार्षिक कैलेंडर तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बिहार में यह पहला मौका होगा, जब नियुक्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा।

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वालों और युवाओं और अभ्यर्थियों को वार्षिक कैलेंडर से लाभ होगा। इससे उन्हें परीक्षा की तैयारी करने, आवेदन करने और परीक्षा परिणाम के अनुसार भविष्य की तैयारियों को लेकर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। पूर्व में अभ्यर्थी सब्जेक्टिव व वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आधार पर तैयारी करते थे। अचानक परीक्षा की तिथि घोषित होने से उनकी तैयारी का क्रम टूट जाता था। तैयारी सचिवालय सहायक का करते रहते हैं तभी बीच में दारोगा बहाली या अन्य पद के लिए परीक्षा सामने आ जाती है। कई बार एक साथ ही दो-दो परीक्षाएं होने से भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब, इन सब से अभ्यर्थियों को निजात मिल जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चौथी बिहार शिक्षक भर्ती में होंगे 3 बड़े बदलाव, आवेदन से पहले होंगे रजिस्ट्रेशन

कहां कितने पद

शिक्षा विभाग 46,000

स्वास्थ्य विभाग 15,000

गृह (पुलिस) 30,000

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार कर्मचारी चयन आयोग निकालेगा 45000 परिचारी के पदों पर भर्ती
ये भी पढ़ें:बिहार इंटर लेवल भर्ती में वैकेंसी फिर बढ़ी, 1107 नए पद जुड़े

शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस सहित अन्य विभागों में बड़े पैमाने पर होनी है नियुक्तियां

जानकारी के अनुसार, वार्षिक कैलेंडर में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग के तहत पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभागों में होने वाली नियुक्तियों को शामिल किया गया है। इसमें सर्वाधिक 46 हजार नियुक्तियां शिक्षा विभाग में और स्वास्थ्य विभाग में करीब 15 हजार एवं पुलिस प्रशासन 30 हजार से अधिक नियुक्तियां की जाएगी। अन्य विभागों से भी जानकारी मांगी गई है। राज्य सरकार की ओर से अगले पांच साल में एक करोड़ रोजगार और नौकरी उपलब्ध कराने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में वार्षिक कैलेंडर बेहद कारगर होगा। वर्षवार रिक्त पदों एवं नियुक्तियों का ब्योरा उपलब्ध रहेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।