BSSC 2nd Inter Level Vacancy : Bihar second inter level recruitment vacancies increased exam date exam kab hoga BSSC 2nd Inter Level Vacancy : बिहार इंटर लेवल भर्ती में वैकेंसी फिर बढ़ी, 1107 नए पद जुड़े, कब होगी परीक्षा, Career Hindi News - Hindustan
More

BSSC 2nd Inter Level Vacancy : बिहार इंटर लेवल भर्ती में वैकेंसी फिर बढ़ी, 1107 नए पद जुड़े, कब होगी परीक्षा

BSSC 2nd Inter Level Vacancy : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बीएसएससी सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2023 के पदों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा किया है। इस बार विभिन्न विभागों में 1107 नए पद जोड़े गए हैं।

Sat, 14 Feb 2026 06:56 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BSSC 2nd Inter Level Vacancy : बिहार इंटर लेवल भर्ती में वैकेंसी फिर बढ़ी, 1107 नए पद जुड़े, कब होगी परीक्षा

BSSC 2nd Inter Level Vacancy : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बीएसएससी सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2023 के पदों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा किया है। इस बार विभिन्न विभागों में 1107 नए पद जोड़े गए हैं। यानी अब इस भर्ती में 25311 की बजाय 26426 पदों पर भर्ती होगी। वहीं इस बार चयन आयोग ने पद बढ़ाने के साथ आवेदन की अंतिम तिथि में विस्तार नहीं किया है। रजिस्ट्रेशन करने व फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 थी। फॉर्म भरकर पूरी तरह सब्मिट करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 है। अब लाखों आवेदकों को परीक्षा तिथि के ऐलान का इंतजार है। आपको बता दें कि यह भर्ती 2023 में निकली थी। तब से इस भर्ती में कई बार पद बढ़ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि भी कई बार बढ़ाई जा चुकी है। इस भर्ती में 33 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।

बार बार आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी गुस्साए हुए हैं। उनका कहना है कि बार बार फॉर्म रीओपन करके डेट बढ़ाई जा रही है। इस भर्ती का सरकार ने मजाक बना दिया है। आपको बता दें कि पहली इंटरस्तरीय परीक्षा के लिए 2014 में विज्ञापन निकाला था। इसका फाइनल रिजल्ट सात साल में पूरा हुआ था।

कैसे होगा सेकेंड इंटर लेवल भर्ती में चयन

अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट से होगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी।

एग्जाम पैटर्न

- प्रीलिम्स एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। प्रीलिम्स में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित, मानसिक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा। पेपर 2 घंटा 15 मिनट की होगी।

इंटर लेवल प्रीलिम्स एग्जाम पासिंग मार्क्स- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 फीसदी, बीसी के लिए 36.5 फीसदी, एमबीसी के लिए 34 फीसदी, एससी एसटी के लिए 32 फीसदी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BSSC के चेयरमैन आलोक राज का इस्तीफा,पूर्व DGP ने ज्वाइनिंग के 5 दिन बाद छोड़ा पद
ये भी पढ़ें:चौथी बिहार शिक्षक भर्ती 11वीं 12वीं में केमिस्ट्री में सबसे अधिक पद
ये भी पढ़ें:BPSC TRE 4 के बाद बिहार में निकलेगी एक और शिक्षक भर्ती, शिक्षा मंत्री का ऐलान

नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी होगा रिजल्ट

विभिन्न शिफ्टों में परीक्षा होने की स्थिति में रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी होगा। वैकेंसी से पांच गुना उम्मीदवारों को पीटी में पास किया जाएगा। ये अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठेंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा