BPSC TRE 4 Vacancy: 3 changes in fourth Bihar teacher recruitment registration before application notification dates BPSC TRE 4 Vacancy : चौथी बिहार शिक्षक भर्ती में होंगे 3 बड़े बदलाव, आवेदन से पहले होंगे रजिस्ट्रेशन, नोटिफिकेशन कब, Career Hindi News - Hindustan
More

BPSC TRE 4 Vacancy : चौथी बिहार शिक्षक भर्ती में होंगे 3 बड़े बदलाव, आवेदन से पहले होंगे रजिस्ट्रेशन, नोटिफिकेशन कब

BPSC TRE 4.0 Vacancy : बिहार लोक सेवा आयोग ने टीआरई 4 यानी चौथे चरण की शिक्षक भर्ती की परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा। चौथे चरण में 46 हजार 595 शिक्षकों की भर्ती होगी।

Wed, 18 Feb 2026 01:44 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BPSC TRE 4 Vacancy : चौथी बिहार शिक्षक भर्ती में होंगे 3 बड़े बदलाव, आवेदन से पहले होंगे रजिस्ट्रेशन, नोटिफिकेशन कब

BPSC TRE 4.0 Vacancy : बिहार लोक सेवा आयोग ने टीआरई 4 यानी चौथे चरण की शिक्षक भर्ती की परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा। चौथे चरण में 46 हजार 595 शिक्षकों की भर्ती होगी। यह भर्ती पहली से 12वीं कक्षा तक के लिए होगी। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक होली के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी आयोग को कई परीक्षाओं का आयोजन करना है, जिसकी वजह से टीआरई फोर की तिथि में अंतराल रखा गया है। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन से पहले रजिस्ट्रेशन का पोर्टल खुलेगा। छात्र पहले पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके बाद आयोग मार्च में आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा। बीती परीक्षाओं की तरह ही आठ से 10 लाख के बीच अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है।

कक्षा और पद

कक्षा 1 से 5वीं- 10500

कक्षा 6 से 8वीं- 9500

कक्षा 9वीं से 10वीं- 12000

कक्षा 11वीं से 12वीं-13000

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी शैक्षणिक और आरक्षित श्रेणी के डॉक्यूमेंट तैयार रखें। इस बहाली से राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। यह भर्ती उन लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बिहार की शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनकर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।

बीपीएससी के रिवाइज्ड कैलेंडर में कुल 51 भर्ती परीक्षाओं को शामिल किया गया है। हालांकि टीआरई-4 के अलावा इसमें अन्य परीक्षाएं वही हैं, जो पिछले शेड्यूल में भी शामिल थीं। 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम रिजल्ट अप्रैल या मई में निकलेगा। 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा भी आगामी अप्रैल में होगी। 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को होगी।

क्या होंगे 3 बड़े बदलाव

बिहार शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) में इस बार डोमिसाइल नीति लागू होगी। इस बार कुल रिक्तियों में से 85 फीसदी सीटें बिहार के मूल निवासियों के लिए आरक्षित रहेंगी। शेष 15 फीसदी सीटों पर ही अन्य राज्यों के अभ्यर्थी दावेदारी कर सकेंगे।

2. TRE-4 भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसका लाभ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा।

3. इस बार एक अभ्यर्थी का केवल एक ही रिजल्ट जारी होगा। पहले अलग-अलग कक्षाओं के लिए एक ही अभ्यर्थी के कई रिजल्ट आते थे।

फिलहाल बिहार में करीब 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। पिछले दो वर्षों में TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के तहत लगभग 2.27 लाख शिक्षकों की भर्ती की गई है। इसके अलावा करीब 3 लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बन चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चौथी बिहार शिक्षक भर्ती 11वीं 12वीं में केमिस्ट्री में सबसे अधिक पद
ये भी पढ़ें:बिहार शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, क्या है वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट सिस्टम?
ये भी पढ़ें:टीआरई से कांस्टेबल तक, बिहार में हुईं छप्पर फाड़ भर्तियां, कहां बरसीं नौकरियां

क्या हो सकता है एग्जाम पैटर्न (टीआरई 3.0 की भर्ती के आधार पर)

बीपीएससी टीआरई 3.0 में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी

परीक्षा में एक ही पेपर होंगे। यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी। भाग-एक में भाषा की परीक्षा होगी। भाग-2 सामान्य अध्ययन और भाग- तीन संबंधित विषय का होगा। भाग- एक (भाषा) क्वालिफाइंग विषय होगा। इसमें 30 अंकों के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन में 40 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न के सही उत्तर के लिए एक-एक यानी कुल 40 अंक होंगे। वहीं जिस विषय के शिक्षक बनेंगे, उस विषय से 80 अंक के 80 सवाल पूछे जाएंगे। भाषा में क्वालिफाई करने के बाद ही मेधा सूची बनाई जाएगी। एक ही बुकलेट में तीनों भाग के प्रश्न होंगे। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी और एससीआरटी से होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।