BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: give money I will increase your marks Scammers target Bihar Board students Bihar Board 10th 12th Result 2026: 'पैसे दो, अंक बढ़वा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फंसा रहे जालसाज, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar Board 10th 12th Result 2026: 'पैसे दो, अंक बढ़वा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फंसा रहे जालसाज

जैसे जैसे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे वैसे छात्रों का तनाव बढ़ता जा रहा है। छात्रों की इसी टेंशन का गलत फायदा अब जालसाज उठा रहे हैं और छात्रों को झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे हैं।

Sat, 14 March 2026 03:33 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Board 10th 12th Result 2026: 'पैसे दो, अंक बढ़वा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फंसा रहे जालसाज

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 25 मार्च तक और मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च तक घोषित हो सकता है। जैसे जैसे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे वैसे छात्रों का तनाव बढ़ता जा रहा है। छात्रों की इसी टेंशन का गलत फायदा अब जालसाज उठा रहे हैं और छात्रों को झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 12 मार्च 2026 को एक इंटरनेट यूजर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर एक हालिया घटना की जानकारी दी। यह घटना उसके भाई से जुड़ी थी, जो बिहार बोर्ड का 12वीं का छात्र है। उसे एक नंबर से बार-बार फर्जी कॉल आ रहे थे। कॉल करने वाले ने दावा किया कि वह आने वाले बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 में उसके नंबर बढ़वा देगा, और इस काम के लिए उसने 3000 से 5000 रुपये के बीच की रकम की मांग की। बिहार बोर्ड पटना की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है; हालांकि, यूजर ने यह भी बताया कि कॉल करने वाले को छात्र की निजी और पढ़ाई से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में पूरी जानकारी थी, जो उसके लिए काफी चौंकाने वाली बात थी।

यूजर ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि न केवल उनके भाई, बल्कि 12वीं क्लास के कई स्टूडेंट्स को उसी नंबर से ऐसे गुमनाम कॉल आ रहे हैं, जिनमें उनसे बिहार बोर्ड 2026 के रिजल्ट में अंक बढ़वाने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने बिहार बोर्ड और अन्य संबंधित अधिकारियों से भी अनुरोध किया कि वे इस मामले की तुरंत आगे जांच करें और स्टूडेंट्स को ऐसी धोखाधड़ी से बचाने के लिए उचित कार्रवाई करें। बोर्ड ने इस घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यूजर का ट्वीट नीचे देखा जा सकता है।

औरंगाबाद जिले के अंबा क्षेत्र में गुरुवार को ऐसे कई मामले सामने आए, जिनमें कॉल करने वाले खुद को बिहार बोर्ड का कर्मचारी बताकर छात्रों को पास कराने या बेहतर डिवीजन दिलाने के नाम पर पैसे की मांग कर रहे हैं। अंबा स्थित महिला कॉलेज की छात्रा पिंकी कुमारी ने बताया कि उसे फोन कर कॉल करने वाले ने खुद को बिहार बोर्ड का अधिकारी बताया और कहा कि उसके एक विषय में क्रॉस लग गया है, जिसे ठीक कराने के लिए पैसे देने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 12वीं की कॉपियां हुईं चेक, अब टॉपरों का होगा इंटरव्यू, रिजल्ट कब तक

इसी महाविद्यालय की छात्रा काजल कुमारी ने भी बताया कि उसके पास इसी तरह का कॉल आया और पैसे की मांग की गई। वहीं छात्रा निशा कुमारी को भी डिवीजन बेहतर कराने के नाम पर रुपए देने का दबाव बनाया गया। ऐसे कॉल आने के बाद छात्र-छात्राएं इसकी सच्चाई जानने के लिए अपने अभिभावकों और शिक्षकों से संपर्क कर रहे हैं, जिससे उनमें दुविधा और चिंता की स्थिति बन रही है। महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि यह छात्रों को रिजल्ट के नाम पर दिग्भ्रमित कर पैसे ठगने की साजिश है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष रिजल्ट से पहले इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, इसलिए छात्रों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अज्ञात कॉल पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर रिजल्ट, यहां कर सकेंगे चेक

इस संबंध में माध्यमिक डीपीओ रवि रौशन ने स्पष्ट किया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से छात्रों को पास कराने या डिवीजन सुधारने के लिए किसी प्रकार का फोन नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कॉल पूरी तरह फर्जी हैं और ठग गिरोह द्वारा छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि वे ऐसे कॉल से सावधान रहें और किसी भी स्थिति में पैसे न दें। यदि किसी छात्र को इस तरह का कॉल आता है तो वह संबंधित मोबाइल नंबर के साथ साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12वीं के बाद बिहार बोर्ड 10वीं की कॉपियां भी चेक, जानें रिजल्ट कब तक

डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार डीएन ने बताया कि परीक्षा के बाद इस तरह के फर्जी कॉल आने की शिकायत अक्सर मिलती है। छात्रों व अभिभावकों से अपील की है कि यदि इस तरह का कोई फोन आये तो घबराएं नहीं व न ही किसी के झांसे में आएं। तुरंत इसकी सूचना शिक्षा विभाग के कार्यालय या साइबर थाने को दें ताकि ऐसे ठगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बिहार बोर्ड से जुड़ी अपडेट के लिए biharboardonline.bihar.gov.in देखें।

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( Bihar Board Matric Inter Result 2026 )

स्टेप 1- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।

स्टेप 4- इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

बिहार बोर्ड रिजल्ट उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा बिहार बोर्ड लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) पर भी चेक कर सकेंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Maharashtra SSC Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।