Bihar Board 12th Result date: Bihar Board Inter Answer Sheets checked Toppers Interviews next result kab ayega BSEB Bihar Board 12th Result : बिहार बोर्ड 12वीं की कॉपियां हुईं चेक, अब टॉपरों का होगा इंटरव्यू, रिजल्ट कब तक, Career Hindi News - Hindustan
More

BSEB Bihar Board 12th Result : बिहार बोर्ड 12वीं की कॉपियां हुईं चेक, अब टॉपरों का होगा इंटरव्यू, रिजल्ट कब तक

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार को समाप्त हो गया। परिणाम 20 से 25 मार्च के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है।

Thu, 12 March 2026 08:40 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
BSEB Bihar Board 12th Result : बिहार बोर्ड 12वीं की कॉपियां हुईं चेक, अब टॉपरों का होगा इंटरव्यू, रिजल्ट कब तक

Bihar Board 12th Result 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार को समाप्त हो गया। परिणाम 20 से 25 मार्च के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। इंटर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 27 फरवरी से शुरू हुआ था। अब बोर्ड टॉपरों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगा। इसके बाद अंतिम रूप से परिणाम जारी कर दिया जाएगा। मैट्रिक का मूल्यांकन कार्य 13 मार्च तक चलेगा।

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की आंसर-की जारी हो चुकी है। 10वीं 12वीं में पेपरों में पूछे गए ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की आंसर-की जारी की जा चुकी है। प्राप्त आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर-की बनेगी और उसी के आधार पर रिजल्ट जारी होगा।

पिछले साल का बिहार बोर्ड रिजल्ट कैसा रहा था

पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

पिछले साल के बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 की बात करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.50% था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 89.66 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.77 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 82.75 फीसदी रहा। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट र्ट्स स्ट्रीम में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब साह ने 473 - 473 अंक (94.6 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया था। प. चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 फीसदी) प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1) हासिल कर टॉप किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यहां मिलेगा Link

बिहार बोर्ड टॉपर को मिलेगा 2 लाख ईनाम

बिहार बोर्ड इंटर मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को मिलेगा दो लाख : प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को दो लाख, द्वितीय को 1.5 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख नकद राशि दी जाएगी। मैट्रिक में चौथे से दसवें स्थान पर रहने वालों को 10 हजार रुपये की जगह 20 हजार दिए जाएंगे। वहीं इंटर में चौथा और पांचवां स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 15 हजार जगह 30 हजार दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 10वीं आंसर-की biharboardonline.com पर जारी, Direct Link

लैपटॉप भी मिलेगा

बोर्ड की ओर से टॉपरों को लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। लैपटॉप देने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चे तकनीकी रूप से भी खुद को सुदृढ़ करें और ऑनलाइन संसाधनों से भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड मैट्रिक आंसरशीट की जांच में नहीं होगी जल्दबाजी, 13 मार्च तक डेडलाइन

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( Bihar Board Matric Inter Result 2026 )

स्टेप 1- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।

स्टेप 4- इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।