Bihar Board 10th 12th Result 2026: BSEB inter and matric result date bihar board ka result kab aayega biharboardonline BSEB Bihar Board 10th 12th Result : कहां और कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, देखें Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
More

BSEB Bihar Board 10th 12th Result : कहां और कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, देखें Direct Link

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट इस माह जारी कर दिया जाएगा। बीएसईबी इंटर का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च के बीच घोषित होने के आसार है। वहीं मैट्रिक का रिजल्ट 27 मार्च से 31 मार्च के बीच आ सकता है।

Fri, 13 March 2026 10:46 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BSEB Bihar Board 10th 12th Result : कहां और कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, देखें Direct Link

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 , biharboardonline.bihar.gov.in : बिहार बोर्ड 12वीं की आंसरशीट की चेकिंग का काम संपन्न हो चुका है। अब बिहार बोर्ड इंटर के टॉपरों की वेरिफिकेशन का काम शुरू करेगा। इस पूरी प्रक्रिया करीब 8-10 दिन लग सकते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच किसी भी दिन जारी हो सकता है। अगर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की बात करें तो इसका मूल्यांकन कार्य 13 मार्च तक पूरा किए जाने का टारगेट रखा गया है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 27 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच आने की पूरी संभावना है। यानी मार्च अंत तक बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के बीच दोनों कक्षाओं की आंसर-की जारी हो चुकी है। 10वीं 12वीं में पेपरों में पूछे गए ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की आंसर-की जारी की जा चुकी है। प्राप्त आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर-की बनेगी और उसी के आधार पर रिजल्ट जारी होगा। कॉपियां चेक होने के तुरंत बाद बोर्ड का सबसे अहम काम होता है 'टॉपर वेरिफिकेशन'। इस प्रक्रिया में राज्य के संभावित टॉपर्स को बुलाकर उनका इंटरव्यू लिया जाता है ताकि किसी भी तरह की कोई धांधली न हो। अगर यह वेरिफिकेशन तय समय से पहले पूरा हो जाता है, तो इस बात की पूरी गुंजाइश है कि रिजल्ट 25 मार्च से पहले ही अचानक जारी कर दिया जाए।

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( Bihar Board Matric Inter Result 2026 )

स्टेप 1- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।

स्टेप 4- इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

बिहार बोर्ड रिजल्ट उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा बिहार बोर्ड लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) पर भी चेक कर सकेंगे।

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 : मोबाइल पर रिजल्ट जारी होने का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन

- सबसे पहले livehindustan.com/career/results/bihar-board-result पर जाएं।

- 10वीं वाले बिहार बोर्ड मैट्रिक पर जाएं। और 12वीं वाले अपनी स्ट्रीम के लिंक पर क्लिक करें।

- रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, कक्षा व शहर की डिटेल डालें।

- डिक्लेयरेशन बॉक्स को चेक करे। सब्मिट करें। आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। अब रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल नंबर SMS आएगा जिसमें रिजल्ट पेज का डायरेक्ट लिंक दिया गया होगा।

पिछले साल का बिहार बोर्ड रिजल्ट कैसा रहा था

पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 12वीं की कॉपियां हुईं चेक, अब टॉपरों का होगा इंटरव्यू, रिजल्ट कब तक

पिछले साल के बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 की बात करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.50% था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 89.66 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.77 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 82.75 फीसदी रहा। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट र्ट्स स्ट्रीम में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब साह ने 473 - 473 अंक (94.6 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया था। प. चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 फीसदी) प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1) हासिल कर टॉप किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड टॉपर्स पर होती है धनवर्षा, मिलता है 2 लाख ईनाम और स्कॉलरशिप का लाभ

बिहार बोर्ड टॉपर को मिलेगा 2 लाख ईनाम

बिहार बोर्ड इंटर मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को मिलेगा दो लाख : प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को दो लाख, द्वितीय को 1.5 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख नकद राशि दी जाएगी। मैट्रिक में चौथे से दसवें स्थान पर रहने वालों को 10 हजार रुपये की जगह 20 हजार दिए जाएंगे। वहीं इंटर में चौथा और पांचवां स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 15 हजार जगह 30 हजार दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE : 10वीं 12वीं में छठे 7वें अतिरिक्त विषय के आधार पर नहीं होंगे पास

लैपटॉप भी मिलेगा

बोर्ड की ओर से टॉपरों को लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। लैपटॉप देने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चे तकनीकी रूप से भी खुद को सुदृढ़ करें और ऑनलाइन संसाधनों से भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।