Bihar Board 10th 12th Result : 12वीं के बाद बिहार बोर्ड 10वीं की कॉपियां भी चेक, जानें रिजल्ट कब तक
Bihar Board 10th 12th Result : बिहार बोर्ड इंटर के बाद मैट्रिक की कॉपियां का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक (10वीं) की कॉपियां चेक करने के लिए 13 मार्च की डेडलाइन तय की थी।

Bihar Board 10th 12th Result : बिहार बोर्ड इंटर के बाद मैट्रिक की कॉपियां का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक (10वीं) की कॉपियां चेक करने के लिए 13 मार्च की डेडलाइन तय की थी। परीक्षकों ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर सिर्फ सब्जेक्टिव प्रश्नों की जांच की गई। जबकि ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का मूल्यांकन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना मुख्यालय की ओर से ओएमआर शीट पर चल रहा है। अब इंटर और मैट्रिक दोनों कक्षाओं के टॉपरों की वेरिफिकेशन का काम शुरू होगा। मेरिट होल्डर्स की कॉपियां भी दोबारा चेक होंगी।
कॉपियों में मिले प्राप्तांक की एंट्री
मुजफ्फरपुर जिले में मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य एसएस बालिका इंटर नाथनगर, एसएम बालिका इंटर स्कूल मिरजानहाट, मोक्षदा इंटर स्कूल, जिला स्कूल, मारवाड़ी पाठशाला और सीएमएस हाई स्कूल केंद्र पर पूरा हुआ। मैट्रिक मूल्यांकन केंद्र एसएम बालिका इंटर स्कूल मिरजानहाट के केंद्राधीक्षक गुलाम मुर्तजा ने बताया कि उनके केंद्र पर 150 परीक्षकों ने मिलकर 33 हजार कॉपियों की जांच की। मूल्यांकन कार्य के अंतिम दिन शेष बची कॉपियों की जांच की गई। वहीं सभी कॉपियों में मिले प्राप्तांक को बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर एंट्री कर दी गई है।
केंद्राधीक्षकों ने बताया कि परीक्षा समिति ने 25 मार्च को इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य तय किया है। इंटर की कॉपी जांच का काम 10 मार्च को ही पूरा कर लिया गया है। इधर, मार्च के अंत तक मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। मुजफ्फरपुर में मैट्रिक परीक्षा के सभी छह केंद्रों पर करीब दो लाख कॉपियों की जांच की गई। हर केंद्र पर 33 से 35 हजार कॉपी जांची गई।
कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( Bihar Board Matric Inter Result 2026 )
स्टेप 1- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।
स्टेप 4- इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
बिहार बोर्ड रिजल्ट उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा बिहार बोर्ड लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) पर भी चेक कर सकेंगे।
पिछले साल का बिहार बोर्ड रिजल्ट कैसा रहा था
पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।
पिछले साल के बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 की बात करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.50% था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 89.66 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.77 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 82.75 फीसदी रहा। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट र्ट्स स्ट्रीम में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब साह ने 473 - 473 अंक (94.6 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया था। प. चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 फीसदी) प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1) हासिल कर टॉप किया था।




साइन इन