BPSSC Bihar Police SI Result 2026: बिहार पुलिस दारोगा रिजल्ट 2026 जारी, bpssc.bihar.gov.in पर देखें लिस्ट
BPSSC Bihar Police SI Result 2026 Download: बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

BPSSC Bihar Police SI 2026 prelims result Download: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा (Sub-Inspector) के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रीलिम्स लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है । आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत कुल 1799 रिक्तियों के विरुद्ध यह भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है । उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को दो-दो पालियों में किया गया था, जिसमें कुल 10,36,702 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था । परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए आयोग ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे।
परीक्षा में शामिल हुए 7.26 लाख अभ्यर्थी
आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, प्रारंभिक लिखित परीक्षा में कुल 7,26,231 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे । हालांकि, मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान 29,272 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया । अयोग्य ठहराए जाने के मुख्य कारणों में कदाचार (14 मामले), ओएमआर शीट पर गलत रोल नंबर भरना (14,591), गलत प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज करना (9,992) और हस्ताक्षर न करना शामिल हैं । इसके अलावा, कई छात्रों ने ओएमआर शीट पर हिंदी या अंग्रेजी के निर्धारित अनुच्छेद नहीं लिखे थे, जिसके कारण उनकी उत्तर-पुस्तिकाओं को रद्द कर दिया गया ।
रिक्तियों का विवरण और आरक्षण
कुल 1799 पदों में से महिलाओं के लिए क्षैतिज रूप से 614 पद आरक्षित किए गए हैं । विभिन्न कोटियों के अनुसार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
अनारक्षित (सामान्य): 850 पद (298 महिलाओं के लिए)
अनुसूचित जाति (SC): 210 पद (74 महिलाओं के लिए)
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 273 पद (96 महिलाओं के लिए)
पिछड़ा वर्ग (BC): 222 पद (78 महिलाओं के लिए)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 180 पद (63 महिलाओं के लिए)
ट्रांसजेंडर: 07 पद
कट-ऑफ और चयन का आधार
आयोग ने भर्ती नियमावली के आधार पर रिक्तियों के 20 गुणा उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया है । बहुसत्रीय परीक्षा होने के कारण अंकों का मूल्यांकन इक्वि-पर्सेटाइल पद्धति के माध्यम से 'नॉर्मलाइज्ड' स्कोर के आधार पर किया गया है । कुल 35,857 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है ।
विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित कट-ऑफ इस प्रकार रहा:
सामान्य (पुरूष): 130.67 (65.3% से अधिक)
सामान्य (महिला): 106.84
EWS (पुरूष): 124.33
EWS (महिला): 98.30
SC (पुरूष): 113.55
SC (महिला): 79.84
BC (पुरूष): 126.24
BC (महिला): 99.70
मुख्य परीक्षा की ओर अगला कदम
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थी अब मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे । मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम और एडमिट कार्ड के संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी ।आयोग ने सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने Roll Number का मिलान आधिकारिक लिस्ट से कर लें और मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें । मुख्य परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा, जिसके आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।




साइन इन