Bihar Enforcement Sub-Inspector Interview from Feb 24; 191 Candidates Clear PET BPSSC ESI Recruitment: बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती के लिए 24 फरवरी से शुरू होंगे इंटरव्यू, देखें डिटेल्स, Career Hindi News - Hindustan
More

BPSSC ESI Recruitment: बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती के लिए 24 फरवरी से शुरू होंगे इंटरव्यू, देखें डिटेल्स

BPSSC ESI Recruitment 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा प्रवर्तन अवर निरीक्षक (ESI) के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरणों में पहुंच गई है। आयोग ने इस भर्ती के इंटरव्यू की तिथियों की घोषणा कर दी है।

Mon, 9 Feb 2026 10:10 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
BPSSC ESI Recruitment: बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती के लिए 24 फरवरी से शुरू होंगे इंटरव्यू, देखें डिटेल्स

BPSSC ESI Recruitment 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा प्रवर्तन अवर निरीक्षक (Enforcement Sub-Inspector) के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरणों में पहुंच गई है। आयोग ने इस भर्ती के इंटरव्यू की तिथियों की घोषणा कर दी है। इस पद के लिए इंटरव्यू का आयोजन 24 से 27 फरवरी 2026 के बीच किया जाएगा।

जो अभ्यर्थी इस प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र हैं, वे 14 फरवरी 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

शारीरिक जांच परीक्षा का लेखा-जोखा

चयन प्रक्रिया के इसी क्रम में, सोमवार 9 फरवरी 2026 को पटना के बिहार भेटनरी कॉलेज खेल मैदान में शारीरिक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 198 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 127 पुरुष और 66 महिला अभ्यर्थी उपस्थित हुए। हालांकि, 5 पुरुष अभ्यर्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

पैदल चाल की कड़ी चुनौती: शारीरिक जांच परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों की सहनशक्ति का परीक्षण करने के लिए 'पैदल चाल' का प्रावधान रखा गया था।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए: 4 घंटे की समय सीमा में 25 किलोमीटर की दूरी तय करना अनिवार्य था।

महिला अभ्यर्थियों के लिए: 4 घंटे में 14 किलोमीटर चलने का लक्ष्य रखा गया था।

परीक्षा परिणाम: महिलाओं ने मारी बाजी

इस शारीरिक परीक्षा के परिणाम काफी उत्साहजनक रहे, विशेषकर महिला अभ्यर्थियों के लिए। परीक्षा में शामिल होने वाली सभी 66 महिला अभ्यर्थी पैदल चाल की बाधा को सफलतापूर्वक पार करने में सफल रहीं। वहीं, पुरुषों के वर्ग में 127 में से 2 अभ्यर्थी निर्धारित समय में अपनी दूरी पूरी नहीं कर सके और अनुत्तीर्ण हो गए।

शारीरिक जांच परीक्षा और शारीरिक मापदंड की पूरी प्रक्रिया के बाद कुल 191 अभ्यर्थी सफल पाए गए हैं। वर्तमान में आयोग इन सफल अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कर रहा है।

इंटरव्यू के लिए जरूरी निर्देश

आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जो शारीरिक जांच परीक्षा और डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन दोनों में सफल पाए जाएंगे।

सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट: इंटरव्यू के लिए पात्र उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

एडमिट कार्ड: लिस्ट में नाम आने के बाद ही अभ्यर्थी 14 फरवरी से अपना इंटरव्यू कॉल लेटर प्राप्त कर सकेंगे।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने में जुटा है ताकि विभाग को योग्य प्रवर्तन अवर निरीक्षक मिल सकें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।