BPSSC : 9 भर्तियों से SI समेत 2671 पदों पर भर्ती करेगा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, कैलेंडर जारी
BPSSC Calendar 2026: बीपीएसएससी यानी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने वर्ष 2026 की भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कलैंडर में वर्तमान में चल रही भर्तियों, उनके आगामी चरणों, परिणामों, आने वाली भर्तियों की संभावित तिथियों की डिटेल दी गई है।

BPSSC Calendar 2026: बीपीएसएससी यानी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने वर्ष 2026 की भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कलैंडर में वर्तमान में चल रही भर्तियों, उनके आगामी चरणों, परिणामों, आने वाली भर्तियों की संभावित तिथियों की डिटेल दी गई है। यह भी बताया गया है कि किस भर्ती में कितने पद हैं। बीपीएसएससी की 9 भर्तियों के तहत 2671 वैकेंसी भरी जाएंगी। बीपीएसएससी भर्ती कैलेंडर 2026 के मुताबिक बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा मार्च 2026 एवं शारीरिक दक्षता मई 2026 में संभावित है। इसका अंतिम रिजल्ट जून 2026 में प्रकाशित कर दिया जाएगा। बिहार दारोगा भर्ती के तहत 1799 वैकेंसी भरी जाएंगी।
यहां देखें कैलेंडर की डिटेल्स
- वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन विभाग
विज्ञापन संख्या: 02/2025
कुल पद: 24
विज्ञापन प्रकाशन: 29.04.2025
प्रारंभिक परीक्षा: 24.08.2025
मुख्य परीक्षा: 18.12.2025
शारीरिक दक्षता/जांच: 19–21.11.2025
साक्षात्कार: 02–05.01.2026
अंतिम परिणाम: फरवरी 2026
नियुक्ति हेतु अनुशंसा: फरवरी 2026
2. प्रवर्त्तन अवर निरीक्षक (Enforcement SI), परिवहन विभाग
विज्ञापन संख्या: 03/2025
कुल पद: 33
विज्ञापन प्रकाशन: 28.05.2025
प्रारंभिक परीक्षा: 07.09.2025
मुख्य परीक्षा: 14.12.2025
शारीरिक परीक्षा: 09.02.2026
साक्षात्कार: 24–27.02.2026
अंतिम परिणाम: मार्च 2026
अनुशंसा: मार्च 2026
3. सहायक अधीक्षक, फिंगर प्रिंट टेक्निकल (CO/NCO), गृह विभाग
विज्ञापन संख्या: 04/2025
कुल पद: 25
विज्ञापन प्रकाशन: 28.08.2025
प्रारंभिक परीक्षा: 07.12.2025
मुख्य परीक्षा: 18.02.2026
शारीरिक/साक्षात्कार: N/A
अंतिम परिणाम: अप्रैल 2026
अनुशंसा: अप्रैल 2026
4. पुलिस अवर निरीक्षक (आर्मी शाखा)
विज्ञापन संख्या: 05/2025
कुल पद: 1799
विज्ञापन प्रकाशन: 23.09.2025
प्रारंभिक परीक्षा: 18.01.2026
मुख्य परीक्षा: मार्च 2026
शारीरिक परीक्षा: मई 2026
साक्षात्कार: N/A
अंतिम परिणाम: जून 2026
अनुशंसा: जून 2026
5. बिहार गृह रक्षा वाहिनी में अधीक्षक लिपिक (विशेष शाखा)
विज्ञापन संख्या: 01/2026
कुल पद: 64
विज्ञापन प्रकाशन: 01.01.2026
प्रारंभिक परीक्षा: अप्रैल 2026
मुख्य परीक्षा: N/A
शारीरिक परीक्षा: मई 2026
अंतिम परिणाम: जुलाई 2026
अनुशंसा: जुलाई 2026
6. बिहार गृह रक्षा वाहिनी में अधीक्षक (लेखा/लॉजिस्टिक शाखा)
विज्ञापन संख्या: 02/2026
कुल पद: 64
विज्ञापन प्रकाशन: 01.01.2026
7. अवर निरीक्षक (विभिन्न विभाग)
विज्ञापन संख्या: 03/2026
कुल पद: 78
विज्ञापन प्रकाशन: फरवरी 2026
प्रारंभिक परीक्षा: अप्रैल 2026
मुख्य परीक्षा: जून 2026
शारीरिक परीक्षा: जुलाई 2026
अंतिम परिणाम: अगस्त 2026
अनुशंसा: सितंबर 2026
8. सहायक अवर निरीक्षक (वित्त), बिहार पुलिस मुख्यालय
विज्ञापन संख्या: 04/2026
कुल पद: 462
विज्ञापन प्रकाशन: फरवरी 2026
प्रारंभिक परीक्षा: मई 2026
मुख्य परीक्षा: जुलाई 2026
शारीरिक परीक्षा: अक्टूबर 2026
अंतिम परिणाम: नवम्बर 2026
अनुशंसा: दिसम्बर 2026
9. बिहार गृह रक्षा वाहिनी में अधीक्षक (आम/विशेष शाखा)
विज्ञापन संख्या: 05/2026
कुल पद: 122
विज्ञापन प्रकाशन: फरवरी 2026
प्रारंभिक परीक्षा: मई 2026
मुख्य परीक्षा: N/A
शारीरिक परीक्षा: अक्टूबर 2026
अंतिम परिणाम: नवम्बर 2026
अनुशंसा: दिसम्बर 2026




साइन इन