Bihar Girl IPS Apoorva Verma will become IAS UPSC CSE 42nd rank Delhi ACP husband is irs officer IPS से IAS बनेंगी अपूर्वा वर्मा, UPSC CSE में आई 42वीं रैंक, दिल्ली में हैं ACP, शादी के कुछ ही दिनों बाद दिया था मेन्स, Career Hindi News - Hindustan
More

IPS से IAS बनेंगी अपूर्वा वर्मा, UPSC CSE में आई 42वीं रैंक, दिल्ली में हैं ACP, शादी के कुछ ही दिनों बाद दिया था मेन्स

अपूर्वा वर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 42वीं रैंक हासिल की है। वर्तमान में दिल्ली में एसीपी हैं। 2022 में उन्होंने यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस सर्विस पाई थी। वह आईएएस बनना चाहती थीं।

Fri, 6 March 2026 10:50 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, नरकटियागंज
share
IPS से IAS बनेंगी अपूर्वा वर्मा, UPSC CSE में आई 42वीं रैंक, दिल्ली में हैं ACP, शादी के कुछ ही दिनों बाद दिया था मेन्स

बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले में स्थित नरकटियागंज के सुगौली गांव के रहने वाले ई अजीत कुमार वर्मा की पुत्री अपूर्वा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 42वां स्थान प्राप्त कर आईएएस ( IAS ) बनने का गौरव हासिल किया है। अपूर्वा के पिता ई अजीत कुमार वर्मा बोकारो सेल से सेवानिवृत हुए हैं। अपूर्वा के दादा स्व. रिपुसूदन प्रसाद वर्मा नरकटियागंज के टीपी वर्मा कालेज में पहले प्रोफेसर और बाद में प्राचार्य पद को सुशोभित किया था। गौरतलब है कि इसके पूर्व अपूर्वा वर्मा का वर्ष 2022 में आईपीएस के लिए चयन हुआ था। वर्तमान में वह दिल्ली में एसीपी पद पर कार्यरत हैं।

अपूर्वा के चाचा मंजीत वर्मा और रंजीत वर्मा ने बताया कि अपूर्वा का लक्ष्य आईएएस बनना था। इसी लक्ष्य के साथ वह नौकरी करते हुए तैयारी करती रहीं और अंततः इस वर्ष सफलता प्राप्त की है। अपूर्वा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बोकारो से हासिल की थी। बोकारो डीपीएस से अपूर्वा ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उनका चयन एनआईटी में हुआ । एनआईटी मणिपुर से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। वहां से इंजीनियरिंग करने के बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गईं। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि नरकटियागंज देश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

2021 में दूसरे प्रयास में आईपीएस पद मिला

इंजीनियरिंग के बाद उनकी नौकरी एल एंड टी कंपनी में लग गई, लेकिन बचपन से ही सिविल सेवा में जाने का सपना होने के कारण उन्होंने नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। वर्ष 2020 में उन्होंने पहला प्रयास किया, जो कोविड काल के कारण सफल नहीं हो पाया। वर्ष 2021 में दूसरे प्रयास में वह आईपीएस बनीं और दिल्ली में एसीपी के रूप में नियुक्त हुईं।

शादी के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने मेन्स दिया

वर्ष 2025 उनका आखिरी अटेम्प्ट था। शादी के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने यूपीएससी मेन्स दिया परीक्षा दी और 18 फरवरी 2026 को उनका इंटरव्यू हुआ। अपूर्वा के छोटे भाई बोकारो स्टील प्लांट के रेल विभाग में सेफ्टी ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। उनके पति कौशिक मंगेरा आईआरएस अधिकारी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं यूपीएससी CSE टॉपर अनुज अग्निहोत्री, AIIMS से कर चुके हैं MBBS
ये भी पढ़ें:ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने UPSC में झंडा गाड़ा, रैंक भी शानदार
ये भी पढ़ें:UPSC के लिए छोड़ा लाखों का पैकेज, 342वीं रैंक से सीधे तीसरे नंबर पर लगाई छलांग

अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया

यूपीएससी सीएसई 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम, तीसरे पर अकांश धुल, चौथे पर राघव झुनझुनवाला और 5वें पर ईशान भटनागर हैं। इस वर्ष 1087 पदों के लिए कुल 958 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। चयनित 958 में से 317 जनरल, 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग से हैं। 348 रिकमेंडेड कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी प्रोविजनल रखी गई है। 02 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोक दिया गया है। आयोग ने 258 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में डाला है जिसमें जनरल कैटेगरी के 129, ईडब्ल्यूएस के 26, ओबीसी के 86, एससी के 08, एसटी के 06, PwBD-1 के 01 और PwBD-2 के 2 पद हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा